Author: प्रकाश कुमार यादव
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। वर्तमान में बैंक में चेक जमा करने से लेकर खाते में राशि आने तक दो दिन का समय लग जाता है। लेकिन अब नई व्यवस्था में चेक जमा करने के कुछ ही घंटो में चेक क्लियर होकर राशि खाते में आ जाएगी। भारतीय रिजर्व बैंक ने चेक क्लियरिंग प्रोसेस को फास्ट करने का फैसला लिया है। आरबीआई गर्वनर की घोषणा का व्यापारी संगठन छ.ग. चेम्बर ऑफ कामर्स ने स्वागत करते हुए कहा है कि यह एक बहुत ही स्वागत योग्य क्रांतिकारी फैसला है इससे बैंको द्वारा करोड़ो रूपए क्लीयरिंग के नाम पर इस्तेमाल किए जाते थे। इस…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू अधिकारी कर्मचारी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में अंचल के भाजपा नेता एवं सेवानिवृत्त पुलिस विभाग के बोधन राम साहू को समाज गौरव के रूप में सम्मिलित एवं पुरस्कृत किया गया है। रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छ.ग. के उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने सम्मानित करते हुए कहा कि हमारा समाज छ.ग. में तेजी से विकास की राह में चल रहा है। हमें सामाजिक कुरितियों पर अंकुश लगाना चाहिए तथा समाज के प्रत्येक बच्चे पढ़ने जावें इसकी सुनिश्चितता करनी चाहिए। किसी भी समाज की प्रगति में इन दोनों विषयों…
गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। स्वतंत्रता सप्ताह (09 अगस्त से 15 अगस्त 2024) के दौरान हर घर तिरंगा कार्यक्रम अंतर्गत आमजन में देश भक्ति की भावना विकसित हो तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान में भी वृद्धि हो इसके लिए दिनांक 12.08.2024 को नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश यदु के नेतृत्व में जनप्रतिधिगण, आम जनता द्वारा सहभागिता प्रदान की गई। रैली में देशभक्ति का जज्बा लिए हाथों में तिरंगा झंडा लेकर उत्साह एवं उल्लास के साथ तिरंगा रैली शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरी। तिरंगा हमारी आन-बान और शान है। तिरंगा का यह गौरव और सम्मान हर घर तक पहुंचे, इस संदेश के साथ…
भारतीय जनता पार्टी छुरा मंडल की हुई बैठक छुरा (गंगा प्रकाश)। भारतीय जनता पार्टी छुरा मंडल की आवश्यक बैठक शनिवार को नगर में स्थित विश्राम गृह में सम्पन्न हुआ।बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व सांसद चन्दूलाल साहू,भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू,जिला पंचायत सदस्य केशरी ध्रुव,पूर्व मण्डल अध्यक्ष श्याम लाल सोरी,पूर्व जिला मंत्री श्रीमती देवसिर सिन्हा, नगरपंचायत अध्यक्ष खोमन चन्द्राकर,जनपद अध्यक्ष श्रीमती तोकेश्वरी मांझी सहित संगठन के वरिष्ठ जनों की उपस्थिति रही।बैठक हर घर तिरंगा यात्रा,विभाजन की विभीषिका एवं एक पेड़ मां के नाम जैसे महत्व पूर्ण विषयों में चर्चा हुई। स्वागतम उद्बोधन मण्डल अध्यक्ष पीलू राम यादव द्वारा…
मुख्यमंत्री, मंत्री समेत भाजपा व महिला मोर्चा की राष्ट्रीय, प्रादेशिक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शिरकत की रायपुर (गंगा प्रकाश)। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तत्वावधान में रविवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में हरियर सावन महोत्सव का आयोजन रखा गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय थे। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य द्वय सुनीता दुग्गल व पूजा विधानी ने भी शिरकत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नारी का सम्मान हमारी परम्परा रही है। विश्व में भारत एकमात्र देश है,जो अपनी भूमि को माँ का…
रायपुर (गंगा प्रकाश)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के अथक प्रयासों से विश्व हाथी दिवस का आयोजन छ.ग. राज्य की राजधानी रायपुर में 12 अगस्त को शाम 7.30 बजे लाभांडी स्थित स्थानीय होटल में किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश में लगातार जैव विविधिता एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में लगातार उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की जा रही है। रायपुर में आयोजित विश्व हाथी दिवस के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय मंत्री पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग भारत सरकार भूपेन्द्र यादव के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की…
चोरी के मामले मे थाना डोंगरगांव पुलिस को मिली बड़ी सफलता रात्रि के सन्नाटे मे किया था महंगे 06 नग मोबाईल की चोरी 06 नग मोबाईल व घटना मे प्रयुक्त मो0सा0 सहित किया गिर0 चोरी की योजना मे तीनो आरोपीगणों की प्रमुख भुमिका रही , एवं एक राय होकर दिया घटना को अंजाम आरोपियों के द्वारा जुर्म कबुल कर मोबाईल 06 नग कीमती – 33,000/- एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकल क्र0 CG08AY7527 कीमती 30,000/-रूपये कुल जुमला कीमती रकम 63,000/- रूपये को किया जप्त धनंजय गोस्वामी रिपोर्टिंग डोंगरगांव (गंगा प्रकाश)। दिनांक 11.08.2024 को पुलिस अधीक्षक राजनादगांव मोहित गर्ग के निर्देश एवं…
आर्ट आफ लिविंग ने किया सम्मान धनंजय गोस्वामी रिपोर्टर डोंगरगांव (गंगा प्रकाश)। डोंगरगाव विधान सभा क्षेत्र के वनांचल ग्राम पनियाजोब से एक ही गांव के चार छात्र केयारानी यादव पिता रमलेश यादव, कशिश मरकाम पिता सुरज मरकाम, टेकांत साहू पिता मनोहरलाल साहू,भावेश उईके पिता महादेव उईके का चयन प्रयास विद्यालय के लिए हुआ है। जिसका सम्मान आज ग्राम के आनंद विहार मे आयोजित सावन रूद्र पूजा करने आए आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम बैंगलोर के स्वामी मुक्तानंद के हाथो सम्मानित किया गया। विदित हो कि उक्त चयनित सभी छात्र छात्राओ को आर्ट ऑफ लिविंग परिवार से जुड़े सत्यदेव साहू के स्थानीय…
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट जांजगीर चाम्पा (गंगा प्रकाश)। श्रीमद्भागवत समस्त वेदों और शास्त्रों का सार है। जब अनेकों जन्मों का पुण्योदय होता है तब हमें श्रीमद्भागवत कथा सुनने का अवसर मिलता है। यह कथा देवताओं को स्वर्ग में भी दुर्लभ है। इसलिये कथा शुरु होने से पहले उन्होंने अमृत के घड़े के बदले में उन्हें श्रीमद्भागवत कथा सुनने की इच्छा जतायी थी। श्री मद्भागवत महापुराण की उक्त पावन कथा समीपस्थ ग्राम अमोरा (महन्त) में पंडित विश्राम पाण्डेय ने आज प्रथम दिवस सुनायी। भागवत महात्म्य कथा के अंतर्गत उन्होंने भक्ति एवं नारद संवाद विषय का वर्णन करते हुये आगे कहा…
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट कबीरधाम (गंगा प्रकाश)। दृश्यम फिल्म से सीखकर षडयंत्र पूर्वक जंगल में ले जाकर गला दबाकर महिला की हत्या कर शव को दफनाने के दो आरोपियों को सहसपुर लोहारा पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसारप्रार्थी रामखेलावन साहू ग्राम कल्याणपुर ने गत माह 22 जुलाई को थाना उपस्थित आकर रिर्पोट दर्ज कराया कि बेटी ग्वालीन साहू पति लुकेश साहू उम्र 28 वर्ष घर से पेशी मे कवर्धा जा रही हॅू कहकर 18 जुलाई की सुबह…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
