Author: प्रकाश कुमार यादव
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। नगर की शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आज 15 अगस्त की तैयारियों को लेकर जनभागीदारी समिति एवं शिक्षकों की आवश्यक बैठक रखी गई थी। बैठक में विद्यालय के प्राचार्य के. आर. निषाद ने बताया कि लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा पूर्व सैनिक संगठन ‘‘सिपाही पूर्व सैनिक महासभा‘‘ के वार्षिक अभियान ‘‘ऑपरेशन सिपाही रक्षासूत्र‘‘ वार्षिक कार्यक्रम ‘‘तिरंगा सिपाही और मेरा देश‘‘ के संबंध में पत्र प्राप्त हुआ है। जिसमें शासकीय/अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त समस्त स्कूली बच्चें व जनसाधारण अपनी इच्छानुसार ‘‘रक्षक अग्निवीर भारतीय सैनिक‘‘ को लिफाफा में सिर्फ ‘‘राखी‘‘ स्वयं का पता एवं फोन नंबर लिया एक पत्र…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर गरियाबंद द्वारा छत्तीसगढ़ शासन राज्य अल्पसंख्यक आयोग रायपुर द्वारा दिए गए निर्देशानुसार जिला गरियाबंद के फिंगेश्वर विकासखंड से अल्पसंख्यक समुदाय से प्रधानमंत्री के 15 सूत्रीय कार्यक्रम के क्रियान्वयन एवं उनकी समीक्षा हेतु जिला स्तरीय अल्पसंख्यक कल्याण समिति में अरेन्द्र पहाड़िया वरिष्ठ पत्रकार एवं छ.ग. चेम्बर ऑफ कामर्स के प्रदेश मंत्री को कलेक्टर गरियाबंद की अध्यक्षता में गठित 25 सदस्यीय समिति में सदस्य मनोनित किया गया है। यह समिति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अल्प संख्यकों हेतु बनाए गए 15 सूत्रीय कार्यक्रम के जिलें में क्रियान्वयन पर सतत् समीक्षा करेंगी।
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)।आर्यभट्ट कला, विज्ञान महाविद्यालय कोपरा में आयोजित दीक्षारंभ समारोह के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में फिंगेश्वर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष योगेश साहू अध्यक्षता के रूप में प्राचार्य रामनारायण निर्मलकर उपस्थित हुवे। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ शुरू हुआ। योगेश साहू ने अपने उद्धबोधन में कहा की उमा देवी बहुउद्देशीय संस्था आर्य भट्ट कला एवं विज्ञान महाविद्यालय 2005 से कोपरा में स्थापना के बाद कोपरा व आसपास के क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को शिक्षा प्रदाय करने में विशेष योगदान के साथ क्षेत्र के छात्राओ की संख्या अधिक रहीं हैं छात्राओ के लिए यह…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। नगर यदु समाज की महिलाओं के द्वारा दिनांक 09.08.2024 को दीनदयाल उपाध्याय गार्डन में हरियाली उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सामाजिक महिलाओ के लिए विभिन्न कार्यक्रम रखा गया था जिसमे कुर्सी दौड़, बॉल फेक, पासिंग गेम जैसे विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शीला यदु, निर्मला यदु तथा पुष्पा यदु उपस्थित थी। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए महिलाओं द्वारा सुआ नृत्य तथा और भी छत्तीसगढ़ी नृत्य किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मीना यदु, त्रिवेणी यदु, शिवकुमारी यदु, रेवती यदु,…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। राज्य शासन के आयुष संचालनालय विभाग द्वारा राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत प्रदेश में आयुष ग्राम विकसित करने रायपुर में एक दिवसीय कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। सिविल लाइन स्थित नवीन विश्राम भवन में आयोजित कार्यशाला में जिला आयुर्वेद अधिकारियों और सभी विकासखंडों के आयुष ग्राम के चिकित्सकों को आयुष ग्राम में क्रियान्वित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला में जिला आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ निकिता धु्रव, विकासखंड आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ अमित चन्द्रवंशी, डॉ विनोद ठाकुर, डॉ ऐश्वर्य साहू, डॉ मिथलेश ठाकुर, डॉ राजकुमार कन्नौजे शामिल हुए। जिला…
नवापारा/राजिम (गंगा प्रकाश)। प्रख्यात कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा सोमवार से नवा रायपुर के समीप गनौद गांव में प्रारंभ हो रही है। कार्यक्रम को लेकर बड़े पैमाने पर तैयारियां की जा रही है। आयोजन समिति ने तैयारियां अंतिम चरण में होने की बात कही है। 12 से शुरू होगी कथाबता दें कि पंडित प्रदीप मिश्रा की 5 दिवसीय शिवमहापुराण कथा गनौद में शुरू होने जा रही है। कथा का समय दोपहर 1 से 4 बजे रहेगा। प्रतिदिन लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। क्षेत्र मे भी कथा को लेकर उत्साह का माहौल देखा जा रहा है और…
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट बिलासपुर (गंगा प्रकाश)। पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज डा० संजीव शुक्ला ने प्रेस कांफ्रेंस में इस मामले का खुलासा करते हुये बताया गत माह 15 और 16 जुलाई की दरम्यानी रात्रि चार – पांच अज्ञात आरोपी स्थानीय दामोदर ज्वेलर्स के शटर का ताला पत्थर से तोड़कर एव शटर को लोहे के राॅड से अटाॅसकर दूकान में प्रवेश कर सोने चांदी के जेवर व नगदी रकम जुमला कीमती 24 50,000 रूपये की चोरी कर लेने की रिपोर्ट पर उपरोक्त प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया। घटना की सूचना पर संजीव शुक्ला (भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेन्ज बिलासपुर,…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ शासन के आदेशानुसार तथा जिला प्रशासन के निर्देशानुसार मेगा संकुल पालक शिक्षक बैठक का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खुटेरी (संकुल केन्द्र बिजली) में किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में लक्ष्मी साहू सरपंच ग्राम पंचायत खुटेरी, आर. आर. साहू सेवानिवृत शिक्षक, लिखन निषाद सांसद प्रतिनिधि के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। अध्यक्षता संकुल प्राचार्य पूरन लाल साहू ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा माँ सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलित व श्रीफल फोड़कर किया गया। संकुल प्राचार्य पूरन लाल साहू ने बैठक के उद्देश्य से अवगत कराते हुए नई शिक्षा नीति 2020 के…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। पाठशाला के बच्चे आदिवासी परिधान एवं अपने ड्राइंग शीट पर नाग देवता की तस्वीर बनाकर लाए थे शिक्षक खोमन सिन्हा ने बताया कि एक कथा के अनुसार नागों को सागर मंथन के समय जनमेजय यज्ञ के दौरान सभी नाग जलकर नष्ट हो जाएंगे कालांतर में जब अर्जुन के पुत्र राजा परीक्षित के पुत्र जनमेजय को पता चला कि उनके पिता की मृत्यु का कारण सर्पदंश था तो उन्होंने नागो से बदला लेने की सूची और सर्प सत्र नाम के यज्ञ का आयोजन किया नाग पंचमी सावन में शुक्ल पंचमी के दिन मनाई जाती है ऐसी मान्यता है…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। मम् राजीवलोचन जिला मानस संघ गरियाबन्द के तत्वावधान में एकदिवसीय जिला स्तरीय गोस्वामी तुलसीदास जयंती एवं मानसगान का आयोजन 11 अगस्त दिन-रविवार को ग्राम-टेका में किया जा रहा है। संघ के महासचिव विरेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि जिला मानस संघ गरियाबन्द द्वारा कलयुग में कालजयी ग्रंथ श्रीरामचरित मानस के रचयिता संत शिरोमणि गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती प्रतिवर्ष जिला के अलग-अलग अंचलो में आयोजित किया जाता है। इसी तारतम्य में इस वर्ष यह आयोजन फिंगेश्वर विकासखण्ड के ग्राम टेका में आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में रविवार प्रातः 10 बजे दीप प्रज्वलन के उपरांत…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
