Author: प्रकाश कुमार यादव
नागरिकगण मौके पर ही विभिन्न योजनाओं से हो रहे लाभान्वितनगरीय निकायों के शिविर में राशन, पानी, बिजली, पेंशन एवं अन्य समस्याओं का हो रहा समाधान गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले के नगरीय निकायों में जनसमस्या निवारण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। 27 जुलाई से शुरू हुए शिविर में नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने पर जोर दिया जा रहा है। 10 अगस्त तक चलने वाली शिविर में नागरिकों के विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदनों का निराकरण किया जा रहा है। कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने सभी नगरीय निकायों में शिविर का अयोजन कर…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। रविवार 28 जुलाई सावन माह के प्रथम रविवार से अंचल के गांव गांव में सवनाही त्यौहार की शुरूआत की धूम रही। अब लगातार 4 रविवार सवनाही मनाया जावेगा। छत्तीसगढ़ में अपनी संस्कृति के अनुरूप पूरे साल विभिन्न त्यौहार मनाए जाते है। ग्रामीण अंचलों में इसी आस्था के आधार पर परंपरागत रूप से सवनाही त्यौहार मनाया जा रहा है। इसका सीधा संबंध कृषि कार्यो से होता है। सावन महीने में ग्रामीण क्षेत्रों में कई प्रकार के रोगों और जहरीले जीव-जंतुओं से बचने के लिए घर के मुख्य द्वार पर सवनाही दवाइयों को जमीन में गाड़ा जाता है। साथ…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। -भाजपा नेता एवं साहू समाज के उपाध्यक्ष बोधन साहू ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी और विष्णु देव का सुशासन अब मैदान में दिखने लगा है छत्तीसगढ़ राज्य पुनः विकास के पथ पर बढ़ चुका है अन्नदाताओं को बोनस की राशि, महतारी वंदन का पैसा, खेती किसानी के लिए नगद राशि एवं पर्याप्त रासायनिक खाद, सिंचाई के लिए पर्याप्त विद्युत, नए विद्युत कनेक्शन समय पर मिल रहा है यह मोदी सरकार की गारंटी है श्री साहू ने कहा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में समाज के हर एक वर्ग सरकार को जन कल्याणकारी नीतियों का लाभ…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। नगर की शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला फिंगेश्वर में जनभागीदारी शाला विकास समिति की नवनियुक्त अध्यक्ष संतोषी श्रीवास्तव सहित सदस्यों ने कक्षा 9 वीं के छात्रओं को सरस्वती सायकल योजना के तहत सायकिल का वितरण किया। इस अवसर पर अध्यक्ष संतोषी श्रीवास्तव ने छात्राआें को गुलाल का तिलक लगाकर स्वागत करते हुए सायकल मिलने पर बधाई दी। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने पाठ्यपुस्तक से लेकर शाला गणवेश एवं सायकल आदि का वितरण किया जा रहा है जिसके तहत स्कूलों में छात्राओं का…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। शासन के निर्देशानुसार नगर पंचायत फिंगेश्वर में 27 जुलाई से 10 अगस्त तक लगातार 15 दिनों तक प्रतिदिन अलग अलग वार्डो में जनसमास्या निवारण पखवाड़ा शिविर का शुभारंभ शनिवार को वार्ड क्रं. 01 दर्रीपार में शिविर लगाया गया। नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में दीप जलाकर 15 दिवसीय शिविर का शुभारंभ करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश यादव ने उपस्थित वार्डवासियों से कहा कि पूरे 15 दिन तक सभी 15 वार्डो में अलग अलग निर्धारित दिवस इस प्रकार का शिविर का लगाया जायेगा। इन शिविरों के आयोजन से स्थानीय प्रशास में लंबित शिकायतों के…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के चार वर्ष पूर्ण होने पर शिक्षा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन 22 जुलाई से 28 जुलाई तक आयोजित करने का आदेश जारी हुआ है इसी तारतम्य में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजली में शिक्षा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें टी एल एम प्रदर्शनी, खिलौना कार्नर व खेल कूद के अंतर्गत रस्सी दौड़, कुर्सी दौड़, कैरम, शतरंज, कबड्डी आदि खेलो का आयोजन कीड़ा उत्सव के रूप में किया गया। इस अवसर पर पूरनलाल साहू प्राचार्य ने बताया कि शिक्षा सप्ताह का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षार्थियों शिक्षकों और नीति…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात का 112 वीं कड़ी को मंडल फिंगेश्वर के बूथ क्रमांक 69 में महिला समूह की सदस्यों के साथ सुना गया। कार्यक्रम के पश्चात किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीष हरित ने कहा कि आज मोदी जी की केंद्र में तीसरी बार सरकार बनने के बाद यह दूसरी बार मोदी जी मन की बात संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने पिछले मन की बात में एक पेड़ मां के नाम का आव्हान किया था जिसका जिक्र करते हुए उन्होंने इसे व्यापक बनाने के लिए आभार करते हुए निरंतर प्रकृति के प्रति दायित्व निभाने…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। रविवार को भाजपा मंडल गरियाबंद की बैठक जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में आगामी चुनाव तथा पार्टी कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इसके साथ ही देश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई प्रस्तावना, राष्ट्रपति के अभिभाषण का वाचन, प्रदेश कार्यसमिति में पारित राजनीतिक प्रस्तावना का समर्थन के साथ ही लोकसभा चुनाव का विश्लेषण प्रस्तुत किया गया। बैठक में दिवंगत कार्यकर्ताओ को श्रध्दांजलि भी अर्पित की गई। इस अवसर पर बैठक के मुख्य वक्ता पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह मांझी थी। उन्होने पार्टी के आगामी कार्यक्रमो की जानकारी देते…
वर्ष 2020 में आरोपियों ने दिया था हत्या को अंजाम । गरियाबंद/देवभोग (गंगा प्रकाश)। बीते दिनांक 27.06.2020 को ग्राम दहीगांव निवासी हेमसिंग रजक पिता मानेश्वार रजक थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका चचेरा भाई झजकेतन दिनांक 26.06.2020 को अत्यधिक ताडी उर्फ सल्फी लेकर के मीडिल स्कूल कि ओर से अपने घर कि ओर आ रहा था अत्यधिक सल्फी सेवन करने के कारण तथा नशा होने के कारण अपना संतुलन बना नही सका मीडिल स्कूल के पास स्थित पुलिया के नजदीक गिर गया एवं बेहोश हो गया जिसे उठाकर घर ले आये और उसे प्राईवेट गाड़ी करके सीधे धरमगढ…
छुरा (गंगा प्रकाश)। नगर के होनहार छात्र धीरेन्द्र कुमार वैष्णव क्षेत्र के ऐसे विद्यार्थी है जिन्होंने वर्षो बाद पहली बार ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करते हुए जेईई की परीक्षा पास करके देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय बीएचयू वाराणसी में आईआईटी में सिविल ट्रेड में प्रवेश पाने में सफलता हासिल किया और क्षेत्र को गौरवान्वित किया है विदित हो कि देश में कठिन परीक्षाओं में जेईई परीक्षा को आईएएस आईपीएस के बाद दूसरी सबसे कठिन परीक्षा माना जाता है जो कि विभिन्न इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाती है कक्षा बारहवीं पीसीबीएम लेकर उत्तीर्ण छात्र…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
