Author: प्रकाश कुमार यादव
शिविरों में आधार कार्ड, राशन कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, भवन निर्माण अनुज्ञप्तियां जारी करने जैसी सुविधाएं भी मुहैया कराने कहा गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। राज्य शासन के निर्देश पर एवं कलेक्टर की दीपक अग्रवाल के मार्गदर्शन में आज जिले के सभी समस्त नगरीय निकायों के विभिन्न वार्डो में “जनसमस्या निवारण पखवाड़ा’ का वार्डवार शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने सभी नगरीय निकायों में अधिकारियों से नागरिकों की समस्याएं निराकृत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जनसमस्या निवारण पखवाड़ा के दौरान वार्डवार आयोजित शिविरों में स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, आधार कार्ड, राशन कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, भवन निर्माण…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। समीपस्थ ग्राम सिर्रीकला निवासी पे. दीपक राज की सुपुत्री जयश्री साहू का शिक्षा सत्र 2024-25 हेतु प्रयास आवासीय विद्यालय में चयन हुआ है। जयश्री प्राथमिक स्तर से मेघावी छात्रा रही है। गत वर्ष आठवी में सर्वाधिक 96.8 अंक प्राप्त कर ब्लॉक टॉपर बनी और प्रादेसिक प्रतियोगी परीक्षा में ओबीसी वर्ग के जिला चयन सूची में टॉप टेन में अपना स्थान बना कर आवासीय विद्यालय प्रयास के लिए चयनित हुई। उनके इस उपलब्धि पर पालकों, शिक्षकगण, शाला परिवार एवं ग्राम में हर्ष का माहौल है। जयश्री ने अपनी इस उपलब्धि को माता पिता, एवं अपने गुरुजनों को समर्पित…
छुरा (गंगा प्रकाश)। समीपस्थ ग्राम अकलवारा में आज रविवार 28 जुलाई को प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष निषाद समाज फिंगेश्वर राज चौरासी का वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में राजिम विधायक रोहित साहू मुख्य अतिथि एवं निषाद समाज फिंगेश्वर राज चौरासी की अध्यक्षता सुखीराम निषाद करेंगे। समाज के उपाध्यक्ष सुरेश निषाद ने बताया कि कार्यक्रम में विशेष अतिथि तोकेश्वरी मांझी अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरा, भुनेश्वर निषाद अध्यक्ष छ.ग. निषाद समाज जिला गरियाबंद, मोतीराम निषाद उपाध्यक्ष छ.ग. निषाद समाज जिला गरियाबंद, नरेश निषाद अध्यक्ष निषाद समाज अकलवारा, अशोक निषाद अध्यक्ष निषाद समाज फिंगेश्वर, ढेलूराम निषाद अध्यक्ष निषाद समाज खुटेरी,…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसदाकला फिंगेश्वर में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना के तहत सरस्वती साइकिल वितरण कक्षा नवमी की समस्त नवप्रवेशी छात्राओं को शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष सदस्यगण प्राचार्य एन. एस. ठाकुर एवं समस्त स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति के बीच मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया गया। बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने हेतु शासन का यह योजना अत्यधिक सफल साबित हो रहा है। जनपद सदस्य श्री नेमीचंद देवांगन जी ने अपने उद्बोधन में कहा छात्रों की आने-जाने की परेशानी को ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा निशुल्क साइकिल प्रदान किया जा रहा है…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। केन्द्र सरकार ने अपने 3-0 कार्यकाल के 7 वॉ बजट मंगलवार को प्रस्तुत किया। इस बजट को भाजपा नेताओं ने खूब सराहा। उन्होंने कहा कि यह बजट आम आदमी का बजट है, जिसमें आम आदमी को राहत मिलेगी। जब कि दूसरी तरफ विपक्ष ने बजट पर नाराजगी जताया है। भाजपा का ऐतिहासिक बजटभाजपा के जिला भाजयुमो के उपाध्यक्ष राजू साहू ने कहा कि यह बजट सभी विकसित भारत के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। सरकार ने आम आदमी के लिए काफी कुछ कदम उठाए है। जिसका निकट भविष्य में लाभ देखने को मिलेगा। सभी को कुछ…
कोरबा (गंगा प्रकाश)। 26 जुलाई को जिला पंचायत भवन के सभागार में राज्य महिला आयोग की बैठक आयोजित की गई थी जिसमें पुरानी बस्ती निवासी आवेदिका और अनावेदिका कमला नेहरू महाविद्यालय की विवादित सहायक प्राध्यापिका खुशबू राठौर भी शामिल हुई थी । आवेदिका का आरोप है कि सहायक प्राध्यापिका ने नवंबर 2019 को रंजिश वश उसके पति के खिलाफ छेड़छाड़ का फर्जी एफआईआर दर्ज कराई थी । लिहाजा उसने भी खुशबू राठौर के विरुद्ध महिला आयोग में शिकायत की थी जिसकी सुनवाई के लिए वो अपने पति के साथ आयोग की बैठक में आई थी । भीतर चल रही थी…
फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। भाजपा जिला गरियाबंद के जिला कार्य समिति बैठक के पश्चात भाजपा मंडल फिंगेश्वर का विस्तृत कार्य समिति बैठक मानस भवन फिंगेश्वर में संपन्न हुआ जिसमें प्रमुख रूप से उपस्थित रहे मुख्य वक्ता के रूप में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंदूलाल साहू ,भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता भागवत हरित, वरिष्ठ एवं सक्रिय भाजपा नेता रामू राम साहू, मंडल अध्यक्ष डॉ प्यारेलाल सोनकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष पूनम यादव आदि नेताओं ने संबोधित किया कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं भाजपा के पित्र पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा डॉ…
मुंगेली (गंगा प्रकाश)। कार्यालय जनपद पंचायत मुंगेली के अंतर्गत ग्राम पंचायत नवागांव टे के ग्राम रोजगार सहायक के विरुद्ध मनरेगा कार्य में फर्जी हाजिरी भरने एवं लापरवाही की शिकायत के आधार पर जांच उपरांत अनियमितता एवं रोजगार सहायक के द्वारा कार्य के निर्वहन में लापरवाही पाया गया।। ग्राम रोजगार सहायक ग्राम पंचायत नवागांव टे को पूर्व में भी मनरेगा के कार्यों में मनमानी किए जाने फर्जी हाजिरी भरने कार्य में स्वयं उपस्थित नहीं रहने के कारण कार्यालय जनपद पंचायत मुंगेली द्वारा कारण बताओं नोटिस व वसूली पत्र जारी कर राशि वसूल किया गया था तथा भविष्य में उपरोक्त कृत्य की…
शिविर में 216 आवेदन प्राप्त , 94 आवेदनों का निराकरण तत्काल माकड़ी में उपलब्ध कराई जाएगी एंबुलेंस कोंडागांव(गंगा प्रकाश)। माकड़ी विकासखण्ड के ग्राम अमरावती में शुक्रवार को जिलास्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 216 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 94 आवेदनों का निराकरण तत्काल शिविर में किया गया। शेष आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए गए। इस अवसर पर जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मोतीबाई नेताम ने अमरावती में जिलास्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर के आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि, इससे क्षेत्र के ग्रामीणों को…
साफ-सफाई का रखें विशेष ध्यान, लक्षण दिखने पर चिकित्सक से लें परामर्श मुंगेली(गंगा प्रकाश)। बारिश को देखते हुए मलेरिया संक्रमण फैलने की आशंका बनी रहती है। इसे देखते हुए कलेक्टर राहुल देव ने चिकित्सा अमले को पूरी सतर्कता एवं सक्रियता के साथ मलेरिया के रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा मलेरिया के रोकथाम एवं बचाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवेंद्र पैकरा ने बताया कि मलेरिया एक जानलेवा मच्छर जनित रक्त रोग है, जो मादा एनोफ़िलेज़ मच्छर के…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
