Author: प्रकाश कुमार यादव
कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मियों, और ग्रामीणों को दी बधाई महासमुंद(गंगा प्रकाश)। महासमुन्द जिले की 292 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है। इस उपलब्धि के लिए भारत सरकार ने इन पंचायतों को ‘टीबी मुक्त पंचायत’ प्रमाण पत्र प्रदान किया है। इस महत्वपूर्ण मील के पत्थर पर कलेक्टर प्रभात मलिक ने सभी संबंधित अधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मियों, और ग्रामीणों को बधाई दी है। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले ने 2025 तक टीबी उन्मूलन का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह लक्ष्य संयुक्त राष्ट्र संघ के सतत विकास लक्ष्यों (SDG) द्वारा निर्धारित समय सीमा 2030 से पांच…
जशपुरनगर(गंगा प्रकाश)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जिले के प्रसिद्व प्राकृतिक व धार्मिक पर्यटन स्थल मयाली को पर्यटन विभाग ने स्वदेश दर्शन योजना के दूसरे चरण में शामिल कर लिया है। इस योजना में शामिल हो जाने से पर्यटन स्थल में बुनियादी सुविधाओं का विकास तेजी से हो सकेगा। साथ ही इसके प्रचार प्रसार होने से यहां पर्यटकों की हलचल बढ़ने की संभावना भी है। उल्लेखनीय है कि मयाली नेचर केैम्प,जिले के कुनकुरी ब्लाक में चराईडांड़ बगीचा स्टेट हाईवे में स्थित है। बेलसोंगा डेम और एशिया की सबसे उंचा शिवलिंग माना जाने वाला मधेश्वर पहाड़ का विहंगम मनमोहक…
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट बालोद (गंगा प्रकाश)। फार्म हाउस में हुये वाद विवाद के बाद टंगिया से सिर पर वार हत्या करने के आरोपी को डौण्डीलोहारा थाना पुलिस ने हत्या की सूचना के चंद घंटों बाद ही विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।आरोपी भुनेश्वर नेताम हत्या के मामले में पूर्व में भी जेल जा चुका है।कंट्रोल रूम/साइबर सेल बालोद में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एडिशनल एसपी अशोक जोशी एवं डीएसपी सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा ने इस अंधेकत्ल का खुलासा करते हुये बताया प्रार्थी केशव ठाकुर निवासी ग्राम…
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट जांजगीर चांपा (गंगा प्रकाश)। एसडीओपी चाम्पा यदुमणि सिदार एवं निरीक्षक डाक्टर नरेश कुमार पटेल थाना प्रभारी चांपा के उचित प्रयासों से चांपा क्षेत्र के लोगो एवं संगठनों के सहयोग से चौक चौराहों में सीसीटीवी कैमरा लगाया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरा लगाने से अपराधों की रोकधाम एवं पीड़ित को न्याय दिलाने , आरोपी को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिलेगी। पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर डॉ. सजीव शुक्ला द्वारा थाना चांपा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालो गणमान्य नागरिकों को सम्मानित किया गया। वर्तमान समय में बढ़ते अपराध को दृष्टिगत रखते हुये सुरक्षा की दृष्टि से…
कलेक्टर श्री अग्रवाल ने खाद्य अधिकारियों की बैठक में दिये निर्देश गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजातीय समूह के परिवारो को शत प्रतिशत् उज्ज्वला गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज खाद्य विभाग के अधिकारी – कर्मचारी एवं जिले भर के गैस एजेंसी संचालकों की बैठक ली। उन्होंने पीवीटीजी परिवारों को उज्ज्वला गैस कनेक्शन से लाभान्वित करने निर्देश दिये। कलेक्टर ने जिला समन्वयक से उज्ज्वला योजना के तहत अब तक किए गए प्रगति की जानकारी ली। जिस पर जिला समन्वयक ने अब तक जिले में 1.18 लाख उज्ज्वला कनेक्शन होने की जानकारी दी।…
नगरीय निकायों के शिविर में राशन, पानी, बिजली, पेंशन एवं अन्य समस्याओं का होगा त्वरित समाधान गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। राज्य शासन के निर्देशानुसार 27 जुलाई से 10 अगस्त के मध्य सभी नगरीय निकायों में जनसमस्या निवारण पखवाड़ा का आयोजन प्रत्येक वार्ड में किया जायेगा। शिविर में नगरीय निकाय के सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित होकर समस्या का निराकरण यथा संभव मौके पर ही करेंगे।27 जुलाई को गरियाबंद एवं कोपरा के वार्ड क्रमांक 01,02,03 तथा छुरा, फिंगेश्वर एवं राजिम के वार्ड क्रमांक 01 में शिविर का आयोजन किया जायेगा। इस शिविर में करदाताओं को भी करों का भुगतान वार्ड में ही…
जिले के विभिन्न स्थानों में लगभग 180 पशुओं को पहनाया जा चुका रेडियम कॉलर गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक अग्रवाल के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा के उपाय के तहत पशुपालन विकास विभाग द्वारा मवेशियों को रेडियम कॉलर पहनाया जा रहा है। गरियाबंद, राजिम, फिंगेश्वर एवं अन्य क्षेत्रों के सड़क किनारे पाये जाने वाले पशुओं में रेडियम कॉलर लगाया जा रहा है। साथ ही अन्य जगहों पर भी सड़क सुरक्षा की दृष्टि से यह कार्यवाही की जा रही है। विशेष अभियान के तहत अभी तक लगभग 180 मवेशियों को रेडियम कॉलर पहनाया जा चुका है। साथ ही आगे भी यह कार्यवाही जारी…
स्कूली बच्चे अधिक जलभराव वाले पुल-पुलियों को पार करने में रखे सावधानी अधिक जलभराव वाले पुल-पुलियों में लगाया गया है सूचना बोर्ड गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। पिछले कुछ दिनों से जिले में लगातार हो रही बारिश से कई नदी नाले उफान पर है। साथ ही कई जगहों पर बारिश का पानी सड़कों और पुल-पुलियों के उपर से भी बहने की सूचना मिल रही है। ऐसे में कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने लोगों को भारी बारिश में सुरक्षित रहने एवं सावधानीपूर्वक पुल-पुलियों को पार करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अधिक जलभराव वाले एवं क्षतिग्रस्त, डायवर्सन वाले पुल-पुलियों एवं सड़कों के…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिला मुख्यालय से देवभोग की ओर लगभग 43 किलोमीटर दूरी पर स्थित वनांचल गांव तुपेंगा के ग्रामीणों को अब पीने के पानी के लिए झरिया पर निर्भर नही रहना पड़ता है। ग्राम पंचायत मोंहदा के आश्रित ग्राम तुपेंगा में घर-घर तक नल जल का कनेक्शन पहुंच गया है। जिससे महिलाओं को घर में ही पीने का पानी मिल जा रहा है। अब महिलाओं को लंबी दूरी तय कर पानी लेने नही जाना पड़ रहा है। इससे ग्रामीणों को सदियों के बाद पानी लाने की झंझट से मुक्ति मिली है। घर में पानी मिल जाने से लोगों को…
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, जीवन ज्योति एवं अटल पेंशन योजना से लाभान्वित करने लगाये शिविर कलेक्टर ने जिला स्तरीय समीक्षा एवं परामर्शदात्री समिति की बैठक में दिये निर्देश गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की 42वीं बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री अग्रवाल ने जिले में बैंकिंग गतिविधियों से संबंधित योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को हितग्राहीमूलक बैंकिंग ऋण सुविधाओं से लाभान्वित करने के निर्देश सभी बैंकिंग अधिकारियों को दिये। कलेक्टर ने बैठक में जिले के सभी शाखा प्रबंधकों को निर्देशित…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
