Author: प्रकाश कुमार यादव
गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने निर्माण विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, एडीबी, ग्रामीण यांत्रिकी, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, गृह निर्माण मंडल, राष्ट्रीय राजमार्ग, सीजीएमएससी एवं सेतु निगम के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा की। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि स्वीकृत निर्माण कार्य जनसामान्य की बहुप्रतीक्षित मांगों से संबंधित होते हैं, इन निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करना चाहिए। जिससे इसका लाभ संबंधित…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। शिक्षा विभाग के आदेश अनुसार प्राथमिक शाला जमाही में गुरु पूर्णिमा का उत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत शिक्षक डी आर सिन्हा थे। जिन्हे बच्चे अपने करीब पाकर बहुत खुश नजर आ रहे थे कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजन अर्चना से हुआ तत्पश्चात आगंतुक अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया फिर शाला के प्रधान पाठिका जागेश्वरी धु्रव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गुरु की महिमा पर प्रकाश डाला इसके बाद शाला परिवार की ओर से मुख्य अतिथि के रूप में पधारे सिन्हा सर को शाल, श्री फल…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। विकासखंड में आंगनबाड़ी भवनों की समस्या को दूर करने ग्राम बोरसी एवं तर्रा में 11.69 लाख रूपयों प्रति भवन की लागत से नए भवन बनाए जावेंगे। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने ग्रामीणों की मांग पर नए भवन की स्वीकृति प्रदान की है। नए आंगनबाड़ी भवन बनने से छोटे बच्चों को मानसिक एवं बौद्धिक विकास तथा पढ़ाई-लिखाई में भी सहायक होगी। साथ ही भवनों की समस्याओं से भी निजात मिल सकेगी। छोटे बच्चों के भविष्य एवं पढ़ाई-लिखाई की बेहतर सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर अग्रवाल ने तत्काल नए भवनों की स्वीकृति दे दी। साथ ही कलेक्टर अग्रवाल…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ शासन नगरीय निकाय मंत्रालय के निर्देशानुसार नगर पंचायत फिंगेश्वर के सभी 15 वार्डो में अलग अलग दिन जनसमस्या निवारण शिविर 27 जुलाई से 10 अगस्त तक वार्ड के मुख्य स्थानों के भवनों में लगाया जावेगा। मुख्य नगर पालिका अधिकारी संतोष विश्वकर्मा ने बताया कि नगर पंचायत के राजस्व प्रभारी गोरेलाल परमार के प्रभारी के रूप में वार्ड क्रं. 1 में 27 जुलाई को वार्ड के शिव मंदिर के पास रंगमंच में, 28 जुलाई को वार्ड क्रं. 2 में वार्ड की शासकीय प्राथमिक शाला दर्रीपार रंगमंच में, वार्ड क्रं. 3 में 29 जुलाई को वार्ड के राईसमिल…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। कृषक उत्पादक विपणन सहकारी समिति मर्यादित फिंगेश्वर का निर्वाचन कार्यक्रम रिर्टनिंग अधिकारी द्वारा आज 25 जुलाई को जारी किया गया। जिसमें संचालक मंडल हेतू 2 अगस्त 2024 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक नामांकन समिति कार्यालय फिंगेश्वर में प्रस्तुत किया जा सकेगा। 12 अगस्त 2024 को समिति की विशेष साधारण सभा में प्रातः 8 बजे से दोपहर 4 बजे तक निर्वाचन हेतू मतदान उपरांत शाम 5 बजे से मतगणना समिति कार्यालय फिंगेश्वर में की जायेगी। विशेष साधारण सभा की सूचना निर्वाचन कार्यक्रम सहित कार्यालय सहायक आयुक्त सहकारी संस्थाए गरियाबंद, जनपद पंचायत फिंगेश्वर, नगर पंचायत…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। स्वावलंबी महिला विकास समिति के तत्वाधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन उत्सव का कार्यक्रम रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि दुर्गा वाहिनी विभाग संयोजिका विनीता शर्मा रही है, कार्यक्रम का शुभारंभ राजकिय अरपा पैरी गीत से किया गया, माँ सरस्वती मां भारती और छत्तीसगढ़ महतारी का पुजा अर्चना किया गया, भगवान भोले नाथ एवं माता मंगला गौरी जी के पार्थिव शिव लिंग का पूजा अर्चना किया गया महामृत्य मंत्र का जाप कर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया स्वावलंबी महिला विकास समिति की अध्यक्ष तनु साहू ने इस मौके पर सभी महिलाओं का…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल घटारानी में पेयजल की समस्या देखने को मिला बताया जा रहा है एक सप्ताह से नल बंद पड़ा है यात्रियों को पेयजल की समस्या हो रही है। बाल्टी लेकर पानी के लिए इधर उधर भटक रहे हैं नाले एवं बोरिंग का खराब पानी पीने के लिए मजबुर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़। घटारानी धाम में तीन समस्या देखने को मिला पानी की समस्या दुसरा पार्किंग व्यवस्था तीसरा सौचालय की व्यवस्था बहुत ही खराब है। कुछ यात्रियों ने बताया यह सावन माह में प्रतिवर्ष नल कनेक्शन बंद रहता है पानी की समस्या…
रायगढ़ (गंगा प्रकाश)। रायगढ़ के युवा पत्रकार प्रशांत सिंह ( शानू) का बुधवार रात आकस्मिक निधन हो गया। 30 वर्षीय प्रशांत 8 वर्षों से पत्रकारिता पेशे से जुड़े हुए थे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय, राज्य और राष्ट्रीय स्तर के मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं। प्रशांत अपने पीछे 10 महीने के पुत्र, पत्नी सुमन समेत पूरा परिवार छोड़ गए। शांत स्वभाव के प्रशांत मिलनसार व्यक्तिव के थे उनके निधन से परिवार, शहर समेत पूरे पत्रकार बिरादरी में शोक व्याप्त है। प्रशांत के पिता शिव सिंह फौजी रहे हैं तो पिता के पोस्टिंग के हिसाब से उनकी शिक्षा हुई। हायर सेकेंडरी…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्य पदार्थों चावल व चने का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर एक वाहन को राजसात किया गया है। शासकीय खाद्यान्न सामग्रियों के अवैध परिवहन की शिकायत के संबंध में मामले की जांच एवं परीक्षण कर अपर कलेक्टर द्वारा उक्त वाहन को राजसात करने की कार्यवाही की गई है। उल्लेखनीय है कि शासकीय राशन के अवैध परिवहन के संबंध में छ.ग. सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत दर्ज प्रकरण में आदेश पारित किया गया है। इसके तहत सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्य पदार्थों चावल…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने जिले में शराब के अवैध निर्माण, भण्डारण एवं परिवहन पर सख्त रुख अपनाते हुए अवैध शराब के परिवहन में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलों को राजसात करने की कार्यवाही की है। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को जप्तशुदा वाहनों की नीलामी के लिए सूचित किया गया है। उक्त वाहनों की नीलामी पश्चात प्राप्त धनराशि शासकीय खजाने में जमा की जायेगी। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कलेक्टर न्यायालय में दर्ज दो प्रकरणों की सुनवाई के तहत अंतिम फैसला देते हुए शराब परिवहन में शामिल दो मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 06 जी.सी. 4810 एवं सीजी 15 डी 2206 को…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
