Author: प्रकाश कुमार यादव
वनांचल क्षेत्रों में नये भवन बनने से बच्चों को पढ़ाई में होगी सहुलियत गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने जिले के दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों के गांवों में आंगनबाड़ी भवनों की समस्या को दूर करने 34 नये आंगनबाड़ी भवनों की स्वीकृति प्रदान की है। इनमें से 17 भवनविहीन एवं 17 अति जर्जर भवनों के बदले स्वीकृत की गई है। नये आंगनबाड़ी भवन बनने से छोटे बच्चों के मानसिक एवं बौद्धिक विकास तथा पढ़ाई-लिखाई में भी सहायक होगी। साथ ही भवनों की समस्याओं से भी निजात मिल सकेगा। उल्लेखनीय है कि कुछ समय पूर्व कुछ गांव के ग्रामीणों ने गांव…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना अंतर्गत कक्षा 10वीं एवं 12वीं के अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों का पंजीयन किया जा रहा है। पूर्व में ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किया गया था। पंजीयन का दावा-आपत्ति एवं अंतरित सूची छात्रवृत्ति पोर्टल में प्रकाशित कर दिया गया है। कक्षा 12वीं के रिक्त सीटों के लिए पंजीयन 30 जुलाई तक की जायेगी। छात्र निर्धारित तिथि तक पंजीयन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एवं प्राचार्यो से संपर्क किया जा सकता है।
पुल के ऊपर पानी रहने पर पार नहीं करने लोगों को किया जा रहा जागरूक गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। पिछले कुछ दिनों से जिले में लगातार हो रही बारिश से कई नदी नाले उफान पर है। साथ ही कई जगहों पर बारिश का पानी सड़कों और पुल-पुलियों के उपर से भी बहने की सूचना मिल रही है। ऐसे में कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने लोगों को भारी बारिश से सुरक्षित रखने एवं सावधानीपूर्वक पुल-पुलियों को पार करने के लिए जागरूक करने के निर्देश विभागीय अधिकारी को दिये हैं। कलेक्टर श्री अग्रवाल के निर्देशानुसार लोगों को सावधानीपूर्वक पुल-पुलियों को पार करने के लिए…
कलेक्टर श्री अग्रवाल ने छात्रा को सम्मान राशि प्रदान कर किया प्रोत्साहित गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कोपरा के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला की छात्रा कुमारी अन्नपूर्णा पटेल का चयन राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में हुआ है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चयन होने पर उन्हें अपनी प्रतिभा का राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने का अवसर प्राप्त होगा। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने अन्नपूर्णा के चयन होने की जानकारी मिलने पर खुशी जताते हुए उन्हें पांच हजार रुपये की सम्मान राशि प्रदान किया। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने अन्नपूर्णा को विज्ञान कांग्रेस में शामिल होकर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। मौसम खरीफ वर्ष 2024 हेतु प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत ऋणी एवं अऋणी कृषकों का फसल बीमा कराने के लिए 31 जुलाई तक किसान आवेदन कर सकते है। इसी क्रम में योजना का अधिक से अधिक कृषकों को फसल बीमा आवरण में लाने हेतु कृषि विभाग द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों एवं बीमा कंपनी के द्वारा जिले के समस्त विकासखण्ड़ों में कृषक पाठशाला आयोजित कर योजना से कृषकों को लाभान्वित करने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस कड़ी में ग्राम चिखली, गाड़ाडीह, भेण्ड्री, पोखरा, राजिम, बासीन, सीनापाली, बाड़ीगांव इत्यादि ग्रामों में कृषक…
लोगों को पेयजल सुविधाओं से लाभान्वित करने प्रगतिरत कार्यों को शीघ्र गुणवत्तापूर्ण करने के दिये निर्देश गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जल जीवन मिशन के तहत जिले में चल रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जिले के सभी गांवों में जल जीवन मिशन के तहत घर पहुंच नल जल कनेक्शन, पानी टंकी निर्माण, पाइपलाइन फिटिंग आदि कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के एसडीओ एवं इंजीनियर से विकासखंड वार एक एक गांवों की जानकारी लेकर वहां चल रहे कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने गांव…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। विकासखंड फिंगेश्वर अंतर्गत संकुल केंद्र कौंदकेरा के सेवानिवृत शिक्षक बलिराम साहू एवं शंकर लाल साहू को शिक्षा विभाग में लंबी सेवा उपरांत संकुल स्तरीय विदाई दी गई विदाई एवं सम्मान समारोह में बीआरसी सुभाष शर्मा, चोवाराम बंजारे पूर्व प्रधान पाठक, दुर्गा सिंह ठाकुर पूर्व संकुल प्रभारी, मुन्ना लाल देवदास पूर्व प्रधान पाठक, एम आर रात्रे संकुल प्राचार्य कौदकेरा, पूरन लाल साहू संकुल प्राचार्य बिजली, नरेश कुमार साहू संकुल समन्वयक कौदकेरा, धर्मेंद्र सिंह ठाकुर संकुल समन्वयक राजिम अतिथि की आसंदी पर विराजमान थे। दोनों सेवानिवृत्त शिक्षकों के अलावा संकुल समन्वयक के रूप में सेवा दे चुके डगेश्वर धु्रव…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजली में सरस्वती साइकिल योजना के तहत नवमी के पात्र 13 छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शाला प्रबंधन विकास समिति के अध्यक्ष गजेंद्र निषाद थे वही अध्यक्षता शाला के प्राचार्य पूरनलाल साहू ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ हुआ। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत गुलाल लगाकर किया गया। इस मौके पर छात्राओं के चेहरे पर साइकिल मिलने की खुशी साफ झलक रही थी। छात्राओं का कहना है कि निशुल्क साइकिल मिलने से उन्हें काफी खुशी है अब उन्हें स्कूल तक आने-जाने में कोई…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए आम बजट के विषय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डा. रामकुमार साहू ने कहा भारत सरकार के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी द्वारा केंद्रीय बजट में चार प्रमुख वर्ग किसान, महिला, युवा और गरीब जो देश के विकास के सबसे बड़े माध्यम होते हैं इन चारों वर्गों के लिए एक मजबूत योजना बना कर इनको आत्मनिर्भर करने साथ ही छोटे उद्योगों को और आर्थिक सहायता पहुंचा कर इनको साथ जोड़ने का जो कार्ययोजना बजट में दिखाई दे रहा है इनका देश के उतरोत्तर प्रगति में…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। ग्राम सेंदर में संचालित अनुदान प्राप्त विद्या मंदिर में पदाधिकारियों का चुनाव अज चुनाव अधिकारी द्वारा निर्णय लेने में अक्षमता एवं उन्हें अपने अधिकारों की जानकारी का उपयोग करने में असमर्थ होने के कारण विवाद में पड़ गया है। आज विद्या मंदिर सेंदर में संचालन समिति का चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ की जानी थी। प्रातः 10 बजे विद्या मंदिर में 1 चुनाव अधिकारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामेन्द्र जोशी ने फार्म भरवाने के साथ चुनाव प्रक्रिया आरंभ की। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया जाना था। निर्धारित समय 12 बजे तक तीनों पदों में 2-2…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
