Author: प्रकाश कुमार यादव

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। केन्द्र सरकार द्वारा पेश किए गए आम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जनपद पंचायत फिंगेश्वर की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा जगन्नाथ साहू ने कहा कि मोदी सरकार के बजट से गरीब, युवा, किसान, मध्यम वर्ग, नौकरीपेशा, महिला सभी छले गये है। इस बजट में रोजगार के लिये, कृषि के लिये, लघु उद्योगों के लिये कुछ भी नही है। बजट में सुदृढ़ भारत का रोड मैप कहीं भी नहीं दिख रहा है। बजट में महंगाई कम करने के बारे में वित्तमंत्री ने कोई प्रावधान नही किया है। गरीब, मध्यम वर्ग को महंगाई से राहत नही मिला है…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। मौली माता मंदिर परिसर में विगत कई वर्षों से गुरू पूर्णिमा महोत्सव पंडित दिनेश्वर प्रसाद शर्मा, अमन शर्मा भगवताचार्य एवं पूरे शर्मा परिवार मौलीपारा के द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया पूरे दिन लोग भक्ति के रंग डूबे गुरू महाराज जी से आशीर्वाद लेते दिखे वही देर रात्रि तक ख्याति प्राप्त रामायण मंडली एवं पंडवानी की संगीतमय प्रस्तुति सुनकर थिरकते दिखे सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। गुरू पूर्णिमा महोत्सव का शुभारंभ ब्रम्हलीन पंडित कमलेश्वर प्रसाद तिवारी के चरण पादुका की पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। व्यासपीठ से बोलते हुए महाराज…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। केंद्र सरकार का यह बजट गांव, गरीब, किसान, युवा महिलाओं के सर्वतोमुखी विकास का एक नया अध्याय लिखेगा। राजिम विधायक रोहित साहु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की राजग सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले पूर्ण बजट में किए गए प्रावधानों का स्वागत किया है।श्री साहु ने ग्रामीण विकास परियोजनाओं के लिए 2.66 लाख करोड़ रुपए, कृषि क्षेत्र में उन्नति के लक्ष्य और सिंचाई के लिए 11,500 करोड़ रुपए का प्रावधान करते हुए 109 फसलों पर फोकस करने के साथ-साथ दलहन, तिलहन और सब्जी की पैदावार पर नई घोषणाएं करके अन्नदाताओं की खुशहाली का…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। नगर सहित समूचे तहसील क्षेत्र में तीन दिन से चल रही झमाझम बारिश ने धान फसल को लाभ पहुंचाया है वही नदी नालो में जलभराव भी हुआ है। विगत तीन दिन से सुबह शाम कडक व गरज के साथ हो रही मानूसनी बारिश से किसानों को राहत तो जरूर है परंतु उमस अभी तक बरकरार है लोग उमस से अभी भी परेशान है। फिंगेश्वर-राजिम तहसील क्षेत्र में अल्प वर्षा को लेकर किसान काफी चिंतित थे खरीफ फसल धान की बोआई तो पूर्ण हो चुका है परंतु रोपाई कार्य प्रभावित हो रहा था पिछले तीन दिन की बारिश…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। राज्य शासन राजपत्र (असाधारण) 4 मई 2022 के द्वारा छ.ग.भू.रा.सं. की धारा 115 में संशोधन करते हुए भू-अभिलेख में गलत या अशुद्ध प्रविष्टि का शुद्धिकरण किए जाने हेतु उपखंड अधिकारी (अनुविभागीय अधिकारी) को अधिकृत करने हेतु अधिसूचना जारी की गई थी। अनुविभागीय अधिकारियों के पास एक से अधिक तहसीलों का प्रभाव होता है। त्रुटि सुधार के कार्य को करने हेतु अनुविभागीय अधिकारियों द्वारा आवेदन प्राप्त होने पर संबंधित तहसील के तहसीलदारों से प्रतिवेदन प्राप्त किया जाता था। तहसीलदार इश्तिहार प्रकाशित कर राजस्व निरीक्षक पटवारी से जानकारी लेकर अपना प्रतिवेदन अनुविभागीय को प्रस्तुत करते थे। उक्त प्रक्रियाओं का…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक अग्रवाल के निर्देशानुसार फिंगेश्वर विकासखंड में बीज, कीटनाशक एवं उर्वरक के अवैध परिवहन, नकली खाद बीज का विक्रय रोकने तथा शासन द्वारा निर्धारित दर पर ही कृषकों को उर्वरक एवं बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि केन्द्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। उप संचालक कृषि चंदन कुमार रॉय के मार्गदर्शन में सहायक संचालक रमेश कुमार निषाद के द्वारा विकासखंड फिंगेश्वर ग्राम जामगांव के जय मॉ मौली कृषि केन्द्र, पप्पू कृषि केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विक्रय केन्द्रों के समस्त दस्तावेज, स्कंध पंजी, बिलबुक, अनुज्ञप्ति पत्र एवं प्रतिष्ठान में विक्रय…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। अल्प वर्षा से जूझ रहे अंचल में लगातार हो रही बारिश किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। अंचल में बीत 15-20 दिनों से बारिश नहीं हो रही थी। धान के पौधे पीले हो रहे थे। किसानों के चेहरों पर मायूसी छा गई थी। लेकिन रविवार देर रात हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। रविवार रात से ही लगातार आसमान में बिजली की गड़गड़ाहट के साथ एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। जिसके बाद हल्की हल्की बारिश दूसरे दिन सुबह 8 बजे तक होती रही। इस बारिश से खेतों में पानी भर गया है,…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। जिला प्रशासन द्वारा शासकीय वीर सुरेन्द्र साय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु निःशुल्क प्रयास कोचिंग का संचालन किया जा रहा है। वर्तमान में सुबह 6 बजे से 11 बजे तक एवं शाम 4 बजे से 7 बजे तक कक्षाओं को संचालन किया जा रहा है। प्रयास कोचिंग का नया बैच 1 अगस्त से शुरू हो रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी के लिए इच्छुक व्यक्ति पंजीयन कराकर कक्षाएं ज्वाइन कर सकते है। उक्त कोचिंग में पंजीकृत विद्यार्थियों को भारतीय इतिहास एवं कला संस्कृति, भारतीय भूगोल और अर्थशास्त्र, भारत का संविधान व सामान्य विज्ञान,…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। विकासखंड फिंगेश्वर के डीएड-बीएड संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि नवा रायपुर के तूता धरना स्थल पर छत्तीसगढ़ प्रशिक्षित डीएड और बीएड संघ ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान विधानसभा का घेराव करने के निकले प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने धरना स्थल में ही रोक लिया। दरअसल, डीएड और बीएड संघ शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। छत्तीसगढ़ प्रशिक्षित डीएड और बीएड संघ के सदस्यों ने कहा कि प्रदेश में शिक्षकों के 78000 से ज्यादा पद रिक्त है लेकिन विधानसभा में केवल 57000 का आंकड़ा प्रस्तुत किया गया है। प्रदेश…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। राजिम विधायक रोहित साहू ने मंदिरों में पूजा अर्चना कर गुरू पूर्णिमा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित किया है। उन्होंने क्षेत्र की जनता को बधाई देते हुए कहा कि श्री गुरू चरण कमलेभ्यो नमः। गुरू पवित्रता, शांति, स्नेह एवं ज्ञान के साक्षात मूर्ति होते हैं। वे स्वयं में जीवंत शास्त्र है, उन्हें पाने के लिए आवश्यक है हमारी सच्ची श्रद्धा और गुरूतत्व में समाहित होने की लगन। रोहित साहू ने कहा कि आप सभी क्षेत्रवासियों को गुरूपूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारे यहां कुलगुरू परंपरा सदियों से चली आ रही है और अपनी संस्कृति शिक्षा व अपनी शैली…

Read More