Author: प्रकाश कुमार यादव
यातायात विभाग द्वारा जहां लगाया गया नो पार्किंग का फ्लैक्स वहीं खड़ी रहती हैं दर्जनों भारी वाहनें… राहगीर जान हथेली पर रख विपरीत दिशा से आवागमन करने पर मजबूर… रायगढ़ (गंगा प्रकाश)। नेशनल हाईवे कांशीराम चौंक पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। दुर्घटनाओ के कारण अखबारों में इस चौंक को डेथ जोन और ब्लैक स्पॉट के नाम से भी कई खबरें प्रकाशित हो चुकी है। यहां हाईवे से लगी महिंद्रा गोदाम , साल्वेट और कई ट्रांसपोर्ट की संचालित हैं। इन ट्रांसफोर्ट और गोदामों में प्रतिदिन कई दर्जन भारी वाहनों का आवागमन लगा रहता है। जिनमे ज्यादातर सीमेंट लोड गाडियां…
बीमा कराने से प्रतिकूल मौसम में मिलती है आर्थिक सुरक्षा रायपुर (गंगा प्रकाश)। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना मौसम खरीफ वर्ष 2024 के क्रियान्वयन हेतु फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2024 निर्धारित की गई हैं। योजना में धान सिंचित, धान असिंचित फसलों, उड़द, मूंग, मूंगफली, कोदो, कुटकी, मक्का, अरहर /तुअर, रागी एवं सोयाबीन को शामिल किया गया है। इस योजना से किसानों को प्रतिकूल मौसम सूखा, बाढ़, ओलावृष्टि आदि प्राकृतिक आपदाओं से फसलों को होने वाले नुकसान की भरपाई में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना मौसम खरीफ वर्ष 2024 अंतर्गत जिले में अधिकाधिक कृषकों को बीमा आवरण…
कांकेर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नाबालिग छात्रा के गर्भवती होने का मामला सामने आया है। हॉस्टल में रहने वाली एक नाबालिग छात्रा के गर्भवती होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। हालांकि पहले को हॉस्टल की संचालिका ने पूरे मामले की छिपाने की कोशिश करते हुए गर्भवती छात्रा को उसके घर भेज दिया। उसके बाद छात्रा का गर्भपात करवा दिया। अब इस मामले में विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं और हॉस्टल संचालिका को निलंबित कर दिया गया है। इस पूरे घटना का आरोपी कौन है इसका भी खुलासा नहीं हुआ है। जानकारी के…
बेमेतरा (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देशानुसार स्टॉप डायरिया का अभियान जिले में 1 जुलाई 2024 से 31 अगस्त 2024 तक 2 महीने चलेगा। बता दें की कि बच्चों में मृत्यु का एक प्रमुख कारण डायरिया या दस्त है, जिसका समय पर निदान और उपचार से बच्चों की मृत्यु दर में कमी लाई जा सकती है। इसी कारण बच्चों में डायरिया या दस्त से होने वाली मृत्यु की रोकथाम हेतु स्टॉप डायरिया कैंपेन या दस्त रोको अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संत राम चुरेंद्र एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी…
बेमेतरा (गंगा प्रकाश)। आज नेशनल लोक अदालत को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की गयी, जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधीन में आयोजित बेमेतरा कुटुम्ब न्यायालय में कुल २२ प्रकरणों का निपटारा हुआ, जिनमें से पांच मामले में दंपत्तियों को एक साथ सुलह-समझौता कर भेजा गया। इन पांचों प्रकरणों में दम्पत्तियों के मध्य लम्बे समय से लड़ाई-झगडा, विवाद चल रहा था तथा इसी कारण वे पृथक-पृथक निवास कर रहे थे, उन्हें समाजिक स्तर पर भी समझाईश दी गयी थी, किन्तु कोई परिणाम नहीं निकला। एक प्रकरण में तो आवेदिका महिला गर्भवती थी। एक अन्य मामले में एक पुत्री ने अपने…
बेमेतरा (गंगा प्रकाश)। जिला न्यायालय बेमेतरा में आज दिन-शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें बृजेन्द्र कुमार शास्त्री, प्रधान जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दीप प्रज्जवलन कर लोक अदालत का शुभारंभ कर कार्यक्रम में उपस्थित न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण व कर्मचारीगण को अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण करने हेतु प्रोत्साहित कर शुभकामाएं दी गई। लोक अदालत में जिला न्यायालय प्रांगण में जिले के कोने-कोने से पक्षकार अपने प्रकरणों के निराकरण के लिए उपस्थित हुये, जिनकी सुविधा के लिए विधिक सहायता डेस्क, स्वचलित चिकित्सकीय वेन, स्वास्थ्य डेस्क व समस्त बैंक, विद्युत विभाग द्वारा संचालित डेस्क,…
सफाई कर्मियों से चर्चा कर जानी उनकी समस्याएं बिलासपुर (गंगा प्रकाश)। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग नई दिल्ली के अध्यक्ष एम वेंकटेशन (केन्द्रीय राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त) ने आज बैठक लेकर सफाई कर्मियों की सुरक्षा और समस्याओं के संबंध में अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने सफाई कर्मचारियों से उनकी समस्याएं विस्तार से जानी। बैठक में कलेक्टर अवनीश शरण, नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, एडीएम शिव कुमार बनर्जी, सहायक कलेक्टर तन्मय खन्ना सहित विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद थे। प्रार्थना सभा भवन में आयोजित बैठक में आयोग के अध्यक्ष श्री वेंकटेशन ने एजेंसियों को निर्देश दिए…
बिलासपुर (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर जिले के सभी ग्रामों में प्रत्येक शनिवार सामूहिक श्रमदान का आयोजन कर साफ सफाई की जा रही है। बारिश के दिनों में पानी के रूकाव से मच्छर पनपने लगते है जो आस-पास के इलाकों में फैलने लगते है जिससे मलेरिया जैसे गंभीर रोग के लक्षण सामने आते है। दूषित पानी पीने से डायरिया जैसे गंभीर रोग का खतरा बना रहता है। ऐसे गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी ग्राम के सार्वजनिक स्थल जैसे स्कूल भवन, पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, पेयजल स्त्रोत, तालाब, बस स्टैंड, धार्मिक स्थल की साफ-सफाई करने के सख्त…
दर्द से तड़प रही गर्भवती महिला को 3 किमी कांवर में उठाकर पहुंचाया अस्पताल…. रायगढ़/कापू (गंगा प्रकाश)। पुलिस लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे रहती है । थाना कापू क्षेत्र अंतर्गत पहाड जंगल के बीच ग्राम पारेमेर घुटरूपारा बसा है, बरसात के दिनों में गांव के एक ओर चार पहिया वाहन का पहुंचना मुश्किल है। ऐसे में घुटरूपारा में एक गर्भवती महिला का दर्द उठना परिवार के लिए मुसीबत बन गया। परिवार ने गर्भवती सुष्मिता (28 साल) को अस्पताल तक पहुंचाने डायल 112 को मदद के लिए काल किया गया । मेडिकल इमरजेंसी का काॅल थाना कापू राईनो को…
कुल 48,315 मामलों का निराकरण करते हुए कुल 1,35,25,689 /- (एक करोड पैंतीस लाख पच्चीस हजार छह सौ नवासी) रूपये का अवार्ड पारित किया गया गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के अध्यक्ष तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायपुर अब्दुल जाहिद कुरैशी के निर्देश पर अपर जिला एवं सत्र न्यायालय गरियाबंद, किशोर न्याय बोर्ड गरियाबंद, राजिम एवं देवभोग न्यायालय तथा राजस्व जिला गरियाबंद के राजस्व न्यायालयों के न्यायालयों में 13 जुलाई 2023, दिन शनिवार को “नेशनल लोक अदालत’ का आयोजन किया गया। उक्त…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
