Author: प्रकाश कुमार यादव

रायगढ़/नवापारा (गंगा प्रकाश)। आए दिन सड़क दुर्घटनाओं की खबर आ रही है फिर भी मोटर सायकल चालक सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं सड़क पर तेज रफ्तार बाइक चलाते हुए स्टंट्स करते नजर आते हैं जो कि दुर्घटना का कारण बनते हैं वे खुद तो अपनी जान जोखिम में डालते हैं साथ ही जो सावधानि पूर्वक चलते हैं उन्हें दुर्घटना का शिकार होना पड़ता है l इन दिनों छाल क्षेत्र में भी कुछ युवा जिसमें अधिकांश नाबालिग भी रहते हैं तेज रफ्तार बाइक चलाते हुए दिखाई देते हैं साथ ही पटाखे जैसी तेज आवाज से भी लोग परेशान हो…

Read More

नस्तियों के व्यवस्थित संधारण, स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने संयुक्त जिला कार्यालय में संचालित सभी शाखाओं में बेहतर कार्यालयीन व्यवस्था सुनिश्चित करने, आवश्यक रख रखाव एवं साफ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। इसी तारतम्य में अपर कलेक्टर अरविंद पांडे ने विगत दिवस संयुक्त जिला कार्यालय के सभी कार्यालय प्रमुखों की बैठक ली। उन्होंने सभी शाखाओं में कार्यालयीन व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक कमरों की पूर्णतः साफ-सफाई करने, प्रत्येक कमरों में सामान एवं उपकरणों का व्यवस्थित ढंग से रख रखाव, सभी शाखाओं…

Read More

छात्रावासी बच्चों के अध्यापन का पूर्ण उत्तरदायित्व अधीक्षक पर, अनाधिकृत व्यक्ति को छात्रावास में प्रवेश न दें – कलेक्टर सूरजपुर (गंगा प्रकाश)। आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित शासकीय एवं अनुदान प्राप्त छात्रावास आश्रम के अधीक्षकों का एक दिवसीय समीक्षा सह प्रशिक्षण कार्यशाला सँयुक्त जिला कार्यालय सूरजपुर के सभाकक्ष में 12 जुलाई को आयोजित किया गया। कलेक्टर सूरजपुर रोहित व्यास ने अधीक्षकों को निर्देश दिए कि बच्चों से गार्जियन जैसा व्यवहार करें तथा उन्हें निर्धारित मेन्यू अनुसार गुणवत्तापूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर भोजन प्रदाय करें, और उनके हाईजीन का ध्यान रखें। छात्रावासी बच्चे पूरे समय अधीक्षक के निगरानी में रहते…

Read More

माँ की तरह पौधों का करें देखभाल सूरजपुर (गंगा प्रकाश)। स्कूली बच्चों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने के लिए माध्यमिक शाला पतरापाली के विद्यालय परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत बच्चों, शिक्षको से वृक्षारोपण कराया गया। इस दौरान बच्चों ने फलदार और छायादार पौधे लगाए। दरअसल लगातार बढ़ रही वृक्षों की कटाई से पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है और तापमान में वृद्धि हो रही है। इसलिए पीएम मोदी जी ने “मन की बात” कार्यक्रम के दौरान लोगों से “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से जुड़ कर एक-एक पेड़ लगाने की अपील की थी। जिसके…

Read More

रायपुर (गंगा प्रकाश)। वित्त आयोग के अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया तथा आयोग के अन्य सदस्यों को नई दिल्ली रवाना होने के पहले रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर प्रतीक चिन्ह भेंट कर बिदाई दी गई। इस अवसर पर वित्त सचिव मुकेश बंसल, एनआरडीए के सीईओ सौरभ कुमार, कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, नगरीय विकास विभाग के संचालक कुंदन कुमार, वित्त कोष लेखा विभाग के संचालक महादेव कावरे सहित अन्य अधिकरी उपस्थित थे।

Read More

शुभ घड़ी आई, साय कैबिनेट ने अयोध्या धाम में किए श्रीरामलला के दर्शन मुख्यमंत्री बोले आज जीवन का बड़ा दिन, हम सबका सौभाग्य कि रामलला के दर्शनों का पुण्य लाभ ले सके उपहार में शबरी माता की भूमि शिवरीनारायण से बेर तथा जल, सीताफल विष्णु भोग का चावल अनारसा तथा करी लड्डू एवं कोसे के वस्त्र भेंट किए रायपुर (गंगा प्रकाश)। अयोध्या धाम में पवित्र राम जन्मभूमि में श्री रामलला के दर्शन के लिए जैसे ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनके कैबिनेट के सहयोगी पहुंचे। पूरे मंदिर परिसर में नारा गूंज उठा। छत्तीसगढ़ के भांचा राम, जय श्री राम,…

Read More

छुरा (गंगा प्रकाश)। बीते शुक्रवार शाम को अंचल में जोरदार बारिश होने से जिले का सभी जलप्रपात अब चालू हो गया है। वर्षा ऋतु प्रारंभ होने के बावजूद इस वर्ष कृषि अनूकूल और जलप्रपातों और नदी नालों पोखरों के लिए अच्छी बारिश होने में बहुत समय लग गया। यदि समयानुसार पूर्व से पर्याप्त पानी गिरा होता तो सभी पर्यटक स्थल में सैलानियों का चहलकदमी और रौनकता बढ़ गई होती दूकानदारों की दूकाने सज गई होती साथ ही साथ क्षेत्र में कुछ पिछली हुई कृषि कार्यों में तेजी आई होती । किन्तु अब इंतजार की घड़ी समाप्त हुई और शुक्रवार शाम…

Read More

बस्तर में तेजी से समग्र विकास का खींचा गया खाका आईजी और कलेक्टर ने बस्तर संभाग की परिस्थितियां, चुनौतियां, संभावना और अपेक्षाओं से आयोग को कराया अवगत रायपुर/बस्तर (गंगा प्रकाश)। 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया और आयोग के सदस्यों ने पंचायत प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए पंचायतों के तेजी से समग्र विकास का खांका खींचा। बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर कलेक्टोरेट के प्रेरणा कक्ष में आयोजित बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों ने बस्तर के विकास के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। पंचायत प्रतिनिधियों के सुझावों पर वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री पनगढ़िया ने कहा कि 16 वें वित्त आयोग का…

Read More

मुख्यमंत्री उपहार स्वरूप ले गए माता शबरी के पवित्र धाम शिवरीनारायण के मीठे बेर और पानी प्रभु से देश और प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की करेंगे कामना : मुख्यमंत्री श्री साय छत्तीसगढ़ के विष्णु भोग चावल, सीताफल, मिठाईयां, अईरसा और करी लड्डू का चढ़ाएंगे भोग प्रभु की वस्त्र सज्जा के लिए स्थानीय कोसे से बने वस्त्र भी करेंगे अर्पित मुख्यमंत्री के उपहार की थाली से प्रभु के छत्तीसगढ़ प्रवास का होता है दिव्य स्मरण रायपुर (गंगा प्रकाश)। ’राम काज कीन्हें बिनु मोहि कहां विश्राम’। राम काज और राम भक्ति की इसी गहरी भावना के साथ ननिहाल का स्नेह और…

Read More

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने सुदूर वनांचल क्षेत्र चिल्फी, झलमला और तरेगांव जंगल के शासकीय अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन डीएमएफ से शीघ्र क्रय करने के निर्देश दिए उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने ग्राम सोनवाही के आदिवासी बालक छात्रावास में बनाए गए अस्थाई स्वास्थ्य शिविर का किया निरीक्षण, उपचार कराने आए मरीजों से की चर्चा उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने वनांचल क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाने और मलेरिया, डायरिया सहित मौसमी बीमारियों के बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा कल शाम बैगा बाहुल्य सोनवाही गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मिले सोनवाही गांव में उल्टी-दस्त से…

Read More