Author: प्रकाश कुमार यादव

रायपुर/बस्तर(गंगा प्रकाश)। केंद्रीय वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया के नेतृत्व में बस्तर पहुँचे आयोग के सदस्यों के सम्मान में जिला प्रशासन द्वारा बस्तर के लोक गीतों और लोक नृत्यों पर रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोक कलाकारों की शानदार प्रस्तुति देखकर वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. पनगढ़िया और आयोग के सदस्य अजय नारायण झा, श्रीमती एनी जॉर्ज मैथ्यू, डॉ. मनोज पाण्डा, डॉ. सौम्यकांति घोष मंत्रमुग्ध हो गए। उन्होंने बस्तर की लोक संस्कृति और कलाकारों की मुक्तकंठ से सराहना की। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने गौर नृत्य, परब गीत और नृत्य, बादल अकादमी की प्रस्तुति, दोरला नृत्य,…

Read More

मुख्यमंत्री ने संसदीय कार्य मंत्री का दायित्व मिलने पर दी बधाई रायपुर (गंगा प्रकाश)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में वनमंत्री केदार कश्यप ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने श्री कश्यप को संसदीय कार्य मंत्री का दायित्व मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्री कश्यप के लम्बे संसदीय अनुभव का लाभ विधानसभा में कार्य संचालन में मिलेगा।

Read More

रायपुर (गंगा प्रकाश)। नगर निगम अवैध निर्माण पर रोक नहीं लगा पा रहा है,सरकार के शक्ति के बाद भी धड़ल्ले से अवैध निर्माण के साथ साथ अवैध कब्जा का काम बेखौफ हो रहा है,राजधानी के मोवा पंडरी थाने के चंद कदम पर तालाब के सामने वर्मा सर्विसिंग सेंटर के ऊपर अवैध निर्माण बेखौफ हो रहा है,आश्चर्य होता है की वहीं पर निगम जोन क्रमांक 9 का कार्यालय भी है,थाना भी पास में है उसके बावजूद अवैध निर्माण करता के हौसले इतने बुलंद है की बिना किसी खोफ या डर के दूसरे की जमीन बगल की जमीन वाले की गली पर…

Read More

रायपुर (गंगा प्रकाश)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद छत्तीसगढ़ के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए परिषद को धन्यवाद देते हुए उनके इस पहल की सराहना की। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद थे। परिषद के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को बताया कि कारगिल विजय दिवस के अवसर पर परिषद द्वारा मातृभूमि के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीद जवानों का पुण्य स्मरण कर श्रद्धांजलि दी जाती है।…

Read More

यातायात नियमों का पालन देता है सुरक्षित यात्रा की गारंटी: मुख्यमंत्री श्री साय नियमों का पालन कर हम न केवल अपने बल्कि सहयात्रियों के अधिकारों का भी करते है सम्मान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 15 नए इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना कहा – हमारा उद्देश्य चालान वसूलना नहीं बल्कि लोगों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक व सचेत करना मुख्यमंत्री ने की अपील: यातायात नियमों का पालन कर लोग अपनी जिम्मेदारी निभाएं छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटनाओं के प्रभावी नियंत्रण में मददगार होंगे इंटरसेप्टर वाहन ओवरस्पीडिंग, ड्रिंक एंड ड्राइव और सड़क…

Read More

रायपुर (गंगा प्रकाश)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना पर काम करना शुरू कर दिया है और इसकी शुरूआत स्वस्थ छत्तीसगढ़ की बात के साथ की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने आज राजधानी रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में राज्य भर से आई हुई हजारों मितानिन बहनों के सामने कहा कि उनकी सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रही है और वो राज्य मे सुशासन की राह पर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके इस सफर में राज्य भर में काम कर रही लगभग 72 हजार मितानिन बहनों का भी अमूल्य योगदान है जिनके दम…

Read More

बैगा जनजाति की मितानिन दीदी दसनी बाई लोगों तक पहुंचा रही हैं स्वास्थ्य सुविधाएं रायपुर (गंगा प्रकाश)। राजधानी रायपुर में मितानिन दीदियों को प्रोत्साहन राशि वितरण के लिए आयोजित ‘नवा सौगात‘ कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मितानिन बहनों के साथ दोपहर का भोजन किया। लाल भाजी, जिमीकांदा, मुनगा की सब्जी, इडहर कड़ी का चखा स्वाद मुख्यमंत्री श्री साय पंगत में बस्तर दरभा से आयी मितानिन दीदियों जयमनी नाग और कवर्धा की बैगा जनजाति की दसनी बाई के साथ भोजन करने बैठे। भोजन में दही मिर्ची, लाई बड़ी, बिजौरी, चावल पापड़, चना, लाल भाजी, जिमीकांदा, मुनगा की सब्जी,…

Read More

राजधानी रायपुर में आयोजित “नवा सौगात” कार्यक्रम में मिला सम्मान 9 बच्चों को कुपोषण से मुक्ति दिलाने में निभाई अहम भूमिका रायपुर (गंगा प्रकाश)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की सरकार महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है । इसी बीच साय सरकार ने मितानिनों के हित में एक पहल की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने आज मितानिनों के खाते में प्रोत्साहन राशि आनलाइन ट्रांसफर की है। राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित “नवा सौगात” कार्यक्रम में मुख्मंत्री श्री साय ने उपस्थित होकर प्रदेश की लगभग 73 हजार 831 मितानिनों, प्रशिक्षकों और…

Read More

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ में मितानिन के रूप में काम कर रही महिलाओं को अब मानदेय के लिए कहीं भटकने की जरूरत नहीं होगी। आज से हर महीने सीधे उनके खाते में प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाएगा। उक्त बाते शुक्रवार को मितानित प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम में शामिल होने गरियाबंद पहुंचे राजिम विधायक रोहित साहू ने कही। विधायक ने कहा कि मितानिन बहने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ की हड्डी हैं। जिले के दूरस्थ और वानाचंल में भी अंतिम अंतिम छोर इन्होंने स्वास्थ्य की बागडोर संभाल रखी है। अपने काम के प्रति इनका लग्न और समर्पण कबीले तारीफे…

Read More

कलेक्टर ने ग्रामीणों ने जल शक्ति से नारी शक्ति अभियान के तहत जल संरक्षण की दिलाई शपथ जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों में एक पेड़ मां के नाम तथा 4 पेड़ बेटियों के नाम पर ग्रामीणों ने लगाया फलदार पौधे जिन आंगनबाड़ी केन्द्रों में सोख्ता गड्ढा नहीं है वहां 15वें वित्त की राशि से सोख्ता गड्ढा बनाये- कलेक्टर कलेक्टर एवं सीईओ ने आंगनबाड़ी केन्द्र में बनाये गये पोषण आहार को चखकर की गुणवत्ता की जांच गरियाबंद/छुरा (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक अग्रवाल आज छुरा विकासखण्ड के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 4 गाड़ाघाट, आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 1 सांकरा एवं आंगनाबाड़ी केन्द्र क्रमांक 2 तौरेंगा…

Read More