Author: प्रकाश कुमार यादव
छुरा/रसेला (गंगा प्रकाश)। ग्राम पंचायत रसेला के माध्यमिक शाला में शिक्षक की कमी होने से 15 जुलाई को शाला में तालाबंदी करने का ऐलान किया गया है। आपको बता दे कि 12 जुलाई को पंचायत प्रतिनिधि, शाला विकास प्रबंधन समिति और पालकगण की बैठक में निर्णय लिया गया कि शिक्षक की मांग को लेकर जिलाधीश व जिला शिक्षा अधिकारी और बीईओ को भी कई बार आवेदन दे चुके हैं। लेकिन मांग पर अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया गया। जिससे स्कूल में ताला लगाने के लिए बाध्य होना पड़ा। मालूम हो कि यहां के माध्यमिक शाला में तीन शिक्षक कार्यरत…
जल संरक्षण की आवश्यकता पर सबने लिया जल शपथ छुरा (गंगा प्रकाश)। विकासखंड स्तरीय जल संवाद कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय सांस्कृतिक भवन में किया गया कैच द रैन थीम पर आधारित नारी शक्ति से जल शक्ति अभियान के इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रुप में तोकेश्वरी मांझी जनपद अध्यक्ष, विशेष अतिथि राजेश साहू जिलाध्यक्ष भाजपा, एवं अतिथि के रुप में थानेश्वर कंवर सभापति जनपद छुरा, नीलकंठ ठाकुर जनपद सदस्य, हेमलता ध्रुव जनपद सदस्य, अब्दुल समद खान पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत, आर के ध्रुव सीईओ, लालसिंह मरकाम सीएमओ मंचासीन हुए। सर्वप्रथम सभी अतिथियों के द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। बिना अनुमति के मुरमुरा स्कूल परिसर के वृक्ष कटाई करने पर कलेक्टर दीपक अग्रवाल के निर्देशानुसार प्राथमिक स्कूल के प्रधान पाठक को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही मीडिल स्कूल के प्रधान पाठक का निलंबन प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबन आदेश जारी कर दिये है। डीईओ ने बताया कि शासकीय प्राथमिक शाला मुरमुरा के विद्यालय परिसर में स्थित 15 वृक्षों की कटाई उच्च कार्यालय से अनुमति लिये बिना कटवाने पर प्रधान पाठक भुनेश्वर यादव को निलंबित किया गया है। साथ ही शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मुरमुरा के…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद जिले में स्टॉप डायरिया कैंपेन 01 जुलाई 2024 से शुरू हो चुका है, जो 31 अगस्त 2024 तक पूरे 02 महीने तक चलेगा। बच्चों में मृत्यु का एक प्रमुख कारण डायरिया या दस्त है, जिसका समय पर निदान और उपचार से बच्चों की मृत्यु दर में कमी लाई जा सकती है। इसी कारण बच्चों में डायरिया या दस्त से होने वाली मृत्यु की रोकथाम हेतु स्टॉप डायरिया कैंपेन या दस्त रोको अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.गार्गी यदु पॉल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक अग्रवाल द्वारा 17 जुलाई 2024 ’’मोहर्रम’’ के अवसर पर जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। उन्होंने 17 जुलाई को जिले के सभी देशी, विदेशी मदिरा दुकानों एवं मद्यभण्डागार बंद रखने के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर ने सहायक जिला आबकारी अधिकारी एवं आबकारी उप निरीक्षक गरियाबंद, राजिम एवं देवभोग को निर्देशित किया है कि अपने प्रभार क्षेत्र के समस्त मदिरा दुकान एवं मद्यभण्डागार के बंद होने के निश्चित समय के बाद सील करके 17 जुलाई को बंद रखना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने जिले के किसी भी अधिकृत एवं अनाधिकृत स्थानों से मदिरा का अवैध…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु माह अप्रैल 2024 में लिखित परीक्षा आयोजित की गयी थी। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए 04 दिसम्बर 2024 से 12 दिसम्बर 2024 तक जिला रायगढ़ में शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जायेगी। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण दिया जायेगा। निःशुल्क शारीरिक दक्षता परीक्षण प्राप्त करने के लिए सफल अभ्यर्थी अपना नाम, पता, मोबाइल नं. एवं अग्निवीर थल सेना का पंजीयन क्रमांक की जानकारी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र गरियाबंद में 31 जुलाई तक कार्यालय में उपस्थित होकर एवं कार्यालय की ई-मेल आईडी…
जिले के तीन परीक्षा केन्द्रों में 914 परीक्षार्थी होगें शामिल सुचारू परीक्षा संचालन के लिए नोडल अधिकारी, आब्जर्वर एवं उड़नदस्ता दल की हुई बैठक गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा रविवार 14 जुलाई को बीएससी नर्सिंग 2024 प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से 12ः15 बजे तक आयोजित की जायेगी। इसके लिए जिले में तीन परीक्षा केन्द्र बनाए गये है। इन केंद्रों पर 914 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होगें। परीक्षा केन्द्रों में शासकीय वीर सुरेन्द्र साय महाविद्यालय गरियाबंद, शासकीय बालक हायर सेकण्डरी गरियाबंद एवं शासकीय कन्या हायर सेकण्डरी स्कूल शामिल है। परीक्षा…
छुरा/पाण्डुका (गंगा प्रकाश)। पाण्डुका वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम फुलझर-घटारानी में वन रक्षक राहुल श्रीवास एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती अंगा बाई साहु द्वारा फलदार छायादार एक वृक्ष मां के नाम योजना के तहत पौधे वितरण किया गया। जिला प्रशासन गरियाबंद द्वारा जल संरक्षण / पर्यावरण की दिशा में नारी शक्ति से जल शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत नव युगल शिशुवती माताओं को बच्चों के भविष्य हेतु वृक्षारोपण करने के लिए जिला प्रशासन गरियाबंद एवं वन परिक्षेत्र पाण्डुका द्वारा ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। आम ईमली जाम अशोक मुनगा सीता आदि फलदार छायादार पौधे ग्रामीणों को वितरित…
राजिम (गंगा प्रकाश)। जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम करीब 5 बजे राजिम के मुख्य मंच के पास पैरी-महानदी किनारे एक नवजात शिशु का शव मिला है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। लोगों ने इसकी जानकारी राजिम थाने में दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। नवजात को लेकर इलाके में कई तरह की बातें हो रही हैं। नवजात के शरीर को कुत्ते आदि जानवरों द्वारा नीचे जाने की बात भी कही जा रही है। विवेचक पुरुषोत्तम यादव ने बताया कि नवजात के शव मिलने की सूचना मिली है। पुलिस ने नवजात के शव को पोस्टमार्टम…
गरियाबंद जिले में नियमविरुद्ध एक शाला में दो दो प्रधान पाठक ,अघोषित संलग्न शिक्षकों की भूमिका पर उठे सवाल गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद जिले के शिक्षा विभाग की बदतर स्थितिया कब सुधरेगी इसका कोई जवाब किसी के पास नहीं जिले में one time relaxtion के तहत सहायक शिक्षकों क़ो प्राथमिक प्रधान पाठक के पद पर पदोन्नति देनी थी विवाद के चलते जिले में पदोन्नती की पहली सूची ही जारी हो पायी है वह भी प्रदेश में सबसे पीछे उसके बाद भी रिक्त पदों पर होने वाली पूरक सूची क़ा कोई अता पता नहीं कई शिक्षकों क़ो परिभ्रमण सूची में रख…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
