Author: प्रकाश कुमार यादव
रायगढ़/घरघोड़ा (गंगा प्रकाश)। घरघोड़ा थाना क्षेत्र के NTPC तिलाईपाली खनन क्षेत्र के ग्राम रायकेरा के पास CG13BA 2146 ने प्रभावित क्षेत्र के दीपक सिदार चोटिगुडा को बड़ी बुरी तरह टक्कर मारी, ठोकर इतनी जबरदस्त थी की कार का नंबर प्लेट टूट गया गाडी की सामने कांच टूट गया इससे अंदाजा लगाया जा सकता है की कार की रफ्तार क्या होगी । ग्रामीणों के बताये अनुसार युवक दीपक सिदार की स्थिति गंभीर बताई जा रही है उपचार के लिए घरघोड़ा हॉस्पिटल ले जाया गया था, घायल की नाजुक स्थिति को देखते हुए उचित उपचार के लिए जिला अस्पताल रिफर किया गया…
धरमजयगढ़ (गंगा प्रकाश)। पुलिसकर्मी अपनी ठसक दिखाते हुए रायगढ़ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर भारी पड़ रहे हैं। वहीं थाना छाल की बात करें तो अभी भी अधिकारियो से जुगाड़ लगाकर प्रधान आरक्षक एवं आरक्षक थाना में जमे है। आखिरकार स्थानांतरण सूची जारी होने के बाद भी प्रधान आरक्षक एवं आरक्षक को थाने से रिलीव क्यों नहीं किया जा रहा है यह लोगों के समझ से परे है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर भारी पुलिसकर्मी थानों में व्याप्त भ्रष्टाचार, अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने और कामकाज में पारदर्शिता और कसावट लाने के मकसद से तबादला नीति बनाई गई। जिसके तहत…
निर्धारित समय पर कार्यालय हो रहे संचालित, लोगों को हो रही सहुलियत गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक अग्रवाल के निर्देशानुसार जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में प्रतिदिन सुबह 10 बजे राष्ट्रगान का आयोजन किया जा रहा है। इससे सभी अधिकारी-कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचकर शासकीय कार्यो का संपादन कर रहे हैं। जिससे आमजनों के शासकीय कार्य भी समय पर संपादित हो रहे है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री अग्रवाल ने तय समय पर शासकीय कार्यालयों के संचालित होने एवं लोगों को बेहतर शासकीय सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से प्रतिदिन सुबह 10 बजे कार्यालय खुलने के समय राष्ट्रगान से…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण द्वारा 01 मार्च से 30 नवम्बर 2024 तक अवधि में आयोजित होने वाले जल शक्ति अभियान ‘‘कैच द रैन’’ 2024 के अंतर्गत नारी शक्ति से जल शक्ति में महिलाओं की सहभागिता एवं अभियान अंतर्गत जिला स्तर पर विभिन्न गतिविधियों पर प्रभावी क्रियान्वयन किया जाएगा। जल संसाधन उप संभाग छुरा के अनुविभागीय अधिकारी ने बताया कि जिला स्तरीय जल संवाद का कार्यक्रम सामुदायिक भवन छुरा में शुक्रवार 12 जुलाई को रखा गया है। उन्होंने इस कार्यक्रम में नागरिकों को शामिल होने का आग्रह किया।
आम जनता को नये कानूनों के बारे में जानकारी देने मीडिया से की सहयोग की अपील गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। देश में विगत 1 जुलाई से लागू हुए 3 नए कानूनों-भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए) के संबंध में जन जागरूकता लाने के लिए जिले के मीडिया प्रतिनिधियों को जानकारी दी गई। राज्य शासन के निर्देश पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले के मार्गदर्शन में पुलिस कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र चन्द्राकर ने नए कानूनों में किए गए मुख्य परिवर्तन एवं विशेषताओं के बारे में मीडियाकर्मियों…
बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक करें निर्वहन कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने संकुल समन्वयकों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने आज शासकीय बालक हायर सेकेण्डरी स्कूल में जिले के सभी संकुल समन्वयकों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में कलेक्टर श्री अग्रवाल ने बोर्ड परीक्षा में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम हासिल करने एवं उच्च शिक्षा गुणवत्ता के लिए संचालित गौरव गरियाबंद अभियान के स्वरूप एवं उद्देश्यों की चर्चा की। उन्होंने सभी स्कूलों के बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए संकुल समन्वयकों को सक्रियता के साथ अपने संकुल के स्कूलों का निरीक्षण करने एवं…
कलेक्टर श्री अग्रवाल आजीविका ऋण मेला में हुए शामिल गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिले के अधिक से अधिक लोगों को व्यवसाय एवं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आज अग्रणी बैंक के तत्वाधान में गरियाबंद के जनपद पंचायत सामुदायिक भवन में आजीविका ऋण मेला का आयोजन किया गया। ऋण मेला में हितग्राहियों को विभिन्न ऋण योजनाओं से लाभान्वित किया गया। साथ ही वित्तीय धोखाधड़ी से बचने के उपाय की जानकारी भी दी गई। ऋण मेला में 3 करोड़ 44 लाख 70 हजार रूपये की ऋण राशि स्वीकृत की गई। मेला के माध्यम से 85 हितग्राही लाभान्वित किये गये। आजीविका…
गजानंद कश्यप गरियाबन्द/देवभोग (गंगा प्रकाश)। देवभोग वन विभाग ने एक पेड़ मां के नाम के तहत गरियाबंद जिले के देवभोग विकासखण्ड की विभिन्न जगहों में पौधरोपण अभियान चलाया गया। एक पेड़ मां के नाम के तहत सर्व प्रथम वन विभाग में पौधा रोपण करने के पश्चात आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल देवभोग में एक कार्यक्रम आयोजित कर 35 विभिन्न प्रजातियों के फलदार पौधे लगाए गए तथा प्रीमैट्रिक अनुसूचित जन जाति बालक छात्रावास देवभोग में भी 50 फलदार पौधे,कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की नन्ही बेटियों ने कैम्पस में 15 फलदार पौधे, देवभोग मंडी प्रांगण में 200 फलदार पौधों अन्य स्थानों में भी…
शिविर के माध्यम से किया जाएगा लाभान्वित गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। जिले के विशेष पिछडी जनजाति कमार एवं भुंजिया जनजाति के कृषकों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ एवं आत्मनिर्भर बनाने तथा फसल सुरक्षा के उददेश्य से शासन द्वारा महत्वाकांक्षी योजना किसान क्रेडिट कार्ड एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना गतवर्ष की भांति इस वर्ष भी लागू किया गया है। इस परिपेक्ष्य मे कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार उप संचालक कृषि, गरियाबंद चंदन कुमार रॉय के मार्गदर्शन मे विशेष पिछडी जनजाति कमार एवं भुंजिया जनजाति के कृषकों का किसान क्रेडिट कार्ड, बचत खाता एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत लाभान्वित किये जाने के लिये…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिला प्रशासन की त्वरित एवं संवेदनशील पहल से श्रीमती रूपेश एवं कैलाश को अनुकंपा नियुक्ति मिल गई है। आज कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने श्रीमती रूपेश एवं कैलाश को अनुकंपा नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए दोनों को निष्ठा एवं लगन से शासकीय सेवा करने की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के द्वारा अनुकंपा नियुक्ति मिलने से रूपेश एवं कैलाश ने खुशी जताते हुए कलेक्टर एवं जिला प्रशासन का आभार जताया। श्रीमती रूपेश एवं कैलाश को भृत्य पद पर अनुकंपा नियुक्ति दी गई है। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने दोनों को नियुक्ति पत्र सौंपकर दी शुभकामनाएं …
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
