Author: प्रकाश कुमार यादव

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जनसम्पर्क संचालनालय द्वारा न्यूज वेबसाईट/न्यूज पोर्टल्स के इम्पैनलमेंट के लिए ऑनलाईन आवेदन की तिथि 18 जुलाई 2024 तक बढ़ा दी गई है। पूर्व में ऑनलाईन आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 11 जुलाई 2024 निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर 18 जुलाई की गई है। ऑनलाईन आवेदन की नियम एवं शर्तों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। इच्छुक पात्र वेबसाईट/न्यूज पोर्टल्स अंतिम तिथि 18 जुलाई तक समस्त आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाईन आवेदन संचालनालय की वेबसाईट https://jansampark.cg.gov.in में जाकर किया जा सकता है। उक्त लिंक को क्लिक करने पर इम्पैनलमेंट…

Read More

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। भारत सरकार ने एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम अंतर्गत महिलाओं के सुरक्षा, संरक्षण एवं सशक्तिकरण हेतु एक अम्ब्रेला योजना मिशन शक्ति की शुरूआत की है। मिशन शक्ति के अंतर्गत मिशन शक्ति के दिशा निर्देशों के अनुसार जिले में 01 पद अनुसूचित जनजाति संविदा वित्तीय साक्षरता एवं समन्वयक पद की पूर्ति हेतु 22 जुलाई 2024 तक कार्यालयीन समय तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। विज्ञापन की विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाईट www. gariyaband.gov.in व कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के सूचना पटल पर देखी जा सकती है।

Read More

कलेक्टर श्री अग्रवाल पारागांव एवं मालगांव पहुंचकर वृक्षारोपण अभियान में हुए शामिल गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिले के सभी विकासखंडों में आज वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति की सुरक्षा केे लिए वृहद स्तर पर पौधरोपण किया गया। अभियान में जिलेवासियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। वृक्षारोपण अभियान के तहत 1 लाख 40 हजार से अधिक पौधों का रोपण किया गया। इसके तहत कृषि, उद्यानिकी, महिला एवं बाल विकास तथा शिक्षा विभाग द्वारा जिलेभर में वृक्षारोपण किया गया। अभियान की विशेष बात यह रही कि जिले की नवविवाहित, गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं ने भी उत्साह…

Read More

17 हजार से अधिक नवविवाहित, गर्भवती एवं शिशुवती माताओं ने लगभग 85 हजार फलदार पौधें लगाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड छोटे बच्चे की तरह देखभाल करने की ली जिम्मेदारी विशेष थीम पर आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम से जिले का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में हुआ दर्ज कलेक्टर श्री अग्रवाल को मीडिया की मौजूदगी में सौंपा गया वर्ल्ड रिकॉर्ड ट्रॉफी एवं मेडल गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिले की महिलाओं एवं बच्चों को कुपोषण से मुक्ति दिलाने जिला प्रशासन द्वारा नवाचारी पहल करते हुए पोषण निवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर दीपक अग्रवाल की दूरगामी सोच एवं नवाचारी पहल के परिणाम स्वरूप…

Read More

छुरा (गंगा प्रकाश)। ग्राम पंचायत फुलझर वार्ड क्रमांक 6 और 5 में गलियों में कीचड़ ग्रामीण लोग परेशान। घरेलू नल का पानी गलियों में बहती है जिससे गलियों में कीचड़ होती है आने जाने वाले राहगीरों को कीचड़ से लथपथ होकर गुजरना पड़ता है। बारिश का पानी गढ्ढे पर रूकने से विभिन्न प्रकार की बिमारिया एवं मच्छर उत्पन्न होती है। इस साल नालियों की सफाई नहीं होने से बारीश का पानी गढ्ढे पर रुक रही है। कुछ लोग घर का कचड़ा कुंड़ा दान में नहीं डालकर नालियों में फेक कर चले जाते हैं जिससे आसपास का वातावरण प्रदुषित होता है।…

Read More

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट जगन्नाथपुरी – ऋग्वेदीय पूर्वाम्नाय श्रीगोवर्द्धनमठ पुरीपीठाधीश्वर एवं हिन्दुओं के सार्वभौम धर्मगुरु तथा हिन्दू राष्ट्र प्रणेता अनन्तश्री विभूषित श्रीमज्जगदुरु शंकराचार्य पूज्यपाद स्वामी श्रीनिश्चलानन्द सरस्वतीजी महाराज परम्परागत रूप से श्री जगन्नाथ रथयात्रा के समय पुरी में उपस्थित रहते हैं। उनके द्वारा प्रथम पूजन के पश्चात रथयात्रा आगे प्रारंभ हुई। श्रीगोवर्द्धनमठ पुरी ओड़िशा से अपनी आगामी राष्ट्रोत्कर्ष अभियान में शंकराचार्यजी 10 जुलाई को पूर्वान्ह ग्यारह बजे नंदनकानन एक्स्प्रेस से रेलमार्ग द्वारा वाराणसी प्रस्थान करेंगे। दूसरे दिन 11 जुलाई को प्रातः लगभग साढ़े चार बजे दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचकर सड़क मार्ग से संत नारायण सिंहजी के निवास श्रीविहराम विला शिवदासपुर…

Read More

रायपुर (गंगा प्रकाश)। कोयला घोटाले मामले में रायपुर सेंट्रल जेल में बंद दीपेश टांक की जमानत लोअर कोर्ट में फर्निश होने के बाद दीपेश जेल से EOW की टीम को चकमा देकर गायब हो गया…आपको बता दे कि सोमवार को दीपेश टांक को सुप्रीम कोर्ट से 7 अगस्त तक अंतरिम जमानत मिली है लेकिन सोमवार को ही EOW ने दीपेश को प्रोडेक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर रिमांड पर लेने का आवेदन कोर्ट में पेश किया था जिसकी आज हुई सुनवाई को कल बुधवार तक टाल दिया था लेकिन इसी बीच दीपेश के वकीलो ने उसको मिली अंतरिम जमानत को स्थानीय…

Read More

आधी रात को किया था माय ट्रेडर्स अर्जूनी से तेल टीन की चोरी आरोप‍ियों ने घर के कमरे मे रखा था तेल टीन छुपा कर पुलिस ने किया बरामद । धनंजय गोस्वामी डोंगरगांव – दिनांक 09.07.2024 को पुलिस अधीक्षक राजनादगांव मोहित गर्ग के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा पुलिस अनु0 अधि0 डोंगरगांव, दिलीप सिंह सिसोदिया राजनादगांव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी डोंगरगांव ,निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व मे थाना डोंगरगांव क्षेत्रों मे जुआ , शराब , चोरी के गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है । दिनांक 03.07.24 को प्राथी ने थाना आकर ग्राम…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। छ.ग. विद्युत मंडल में छोटी मोटी अनियमितता ग्राम्यांचल में किसानों, ग्रामीणों से हर छोटे-बड़े कामों के लिए अतिरिक्त वसूली जैसी शिकायतें तो आम हो चली है। परंतु कृषि कार्य के लिए स्थायी कनेक्शन के नाम पर रसीद से पांच गुना राशि कृषकों से लिए जाने का मामला उजागर होते ही सब डिवीजन फिंगेश्वर, जिला कार्यालय गरियाबंद के साथ साथ संभागीय विद्युत कार्यालय नवापारा राजिम तक हड़कंप मच गया है। इससे फिंगेश्वर विद्युत कार्यालय में लंबे समय से उपभोक्ताओं से विद्युत कार्यो के लिए मनमानी उगाही की शिकायतों की पुष्टि होती है। इस मामले की जानकारी पीड़ित कृषकों…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। शासकीय फणिकेश्वरनाथ महाविद्यालय फिंगेश्वर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर एकदिवसीय संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा नियुक्त मास्टर ट्रेनर डॉक्टर गोवर्धन यदु सहायक प्राध्यापक भौतिक शास्त्र मुख्य प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित थे। मुख्य प्रशिक्षक डॉक्टर गोवर्धन यदु ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर प्रशिक्षण महाविद्यालय के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को दिया। डॉक्टर यदु ने बताया कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए गुणवत्ता पूर्ण, कौशल विकास, मूल्य परक तथा रोजगार मुखी शिक्षा देना, समावेशी समानता, बहुभाषी शिक्षा और विकसित भारत का सपना सरकार करना राष्ट्रीय शिक्षा नीति का प्रमुख उद्देश्य है।…

Read More