Author: प्रकाश कुमार यादव

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। एक बार फिर छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े धान संग्रहण केन्द्र विकासखंड फिंगेश्वर में स्थित कुण्डेलभाटा के मजूदरों को अधिकारियों द्वारा हमेशा की तरह ठेकेदार को लाभ पहुंचाने की दृष्टि से मिलीभगत कर पिछले 2 माह मई एवं जून के पारिश्रमिक का भुगतान अब तक नहीं किए जाने से कुण्डेलभाटा के हमाल-मजदूरों में गहरा रोष व्याप्त है। जो कभी भी आंदोलन-कामबंद जैसी अप्रत्याशित स्थिति उत्पन्न कर सकता है। लगभग 49 मजदूरों की कार्यरत कुण्डेलभाटा संग्रहण केन्द्र यूनियन के अध्यक्ष लोमश यादव ने बताया कि 2-2 माह का पारिश्रमिक नहीं मिलने मजदूर काफी परेशान एवं अपनी दयनीय आर्थिक संकट…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। महासमुंद के पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने सोमवार रात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके निवास में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान श्री साहू ने मुख्यमंत्री साय को ज्ञापन सौंपकर राजिम में एक सर्वसुविधायुक्त बस स्टैंड और ग्राम पंचायत देवरी से ग्राम टेका होते हुए ग्राम सहसपुर तक 6 किलोमीटर सड़क निर्माण कराने की मांग की। श्री साहू ने मुख्यमंत्री को बताया कि छत्तीसगढ़ का प्रयाग कहा जाने वाला राजिम आज विश्व प्रसिद्ध है, लेकिन राजिम में आज भी एक सर्वसुविधायुक्त बस स्टैंड का ना होना काफी खेदजनक है। विश्वप्रसिद्ध होने के चलते राजिम में साल भर…

Read More

छुरा (गंगा प्रकाश)। प्रदेश में बिजली कटौती और बिल में बेतहाशा वृद्धि को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लाक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में विकासखण्ड मुख्यालय छुरा के नगर पंचायत स्थित रंगमंच में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया । जिसमें बिजली में कटौती और बिल में बेतहाशा वृद्धि को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भावसिंग साहु ने साय सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होने धरना स्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिजली कटौती और दरों में वृद्धि से हर कोई परेशान है। लोगों को बिजली मिल नहीं रही, बिल ज्यादा आ रहा है। बिल देखकर…

Read More

योजना के तहत जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति सदस्यों का बन रहा पक्का मकानजिले में अभी तक पीएम जनमन अंतर्गत दो हजार 494 आवास स्वीकृत गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। प्रधानमंत्री जनमन योजना के माध्यम से विशेष पिछड़ी जनजाति सदस्यों को विभिन्न प्रकार की शासकीय योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के पीवीटीजी परिवारों को आवास की सुविधा प्रदान की जा रही है। इस प्रकार पीएम जनमन आवास योजना लाभार्थियों के जीवन में न केवल सुधार ला रहा है, बल्कि पक्के मकान के सपनों को साकार करने का अवसर भी प्रदान कर रहा है। इस योजना से…

Read More

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के 1 प्रकरण में मृतक के परिजन 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवभोग तहसील के ग्राम गोहेकला निवासी 75 वर्षीय मुलासी बाई की नाला के पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने के कारण उनके निकटतम परिजन अर्थात उनके पुत्र भोला कश्यप, पतिराम कश्यप एवं मोतीराम कश्यप तीनों को कुल 4 लाख रुपये स्वीकृत की गई है।

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसदाकला विकासखण्ड फिंगेश्वर में भारत स्काउट गाइड राज्य छत्तीसगढ़ जिला गरियाबंद के निर्देशानुसार संस्था प्रमुख एन एस ठाकुर एवं विद्यालय स्टाफ एवं समस्त स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में विद्यालय परिसर में फलदार वृक्ष नीबू, अमरूद, सीता, आंवला जैसे अनेक प्रजातियों से युक्त फलदार वृक्षों का रोपण करने के साथ इन वृक्षों का समुचित सुरक्षा एवं देखभाल करने का संकल्प लिया। वृक्षारोपण के अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता के पी साहू ने वृक्ष के महत्व पर प्रकाश डाला। एल आर साहू प्रधानपाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परसदाकला ने कहा वृक्ष है…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर विकासखंड के ग्राम पसौद उपस्वास्थ्य केन्द्र में 2 महिलाओं की जटिल डिलिवरी जिसमें नवजात शिशुओं का वजन भी अपेक्षाकृत काफी ज्यादा है कि डिलवरी नार्मल होने पर ग्रामीणों एवं पालकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अस्पताल स्टॉफ के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। आज ग्राम पसौद की श्रीमती भूमिका पटेल पति लेखराम पटेल डिलवरी हेतु भर्ती हुई तो काफी तकलीफ थी। लगा कि ऑपरेशन करना पड़ेगा। परंतु वहां पदस्थ आरएचओ श्रीमती मंजू मंदौरिया सीएचओ दीक्षा साहू मितानीन नीलम साहू एवं स्वाती साहू ने महिला की नार्मल डिलवरी की। पैदा होने वाले लड़के का वजन 4.300 किलो था।…

Read More

गरियाबंद/छुरा (गंगा प्रकाश)।-अंचल के देवधाम प्रदेश के प्रसिद्ध जतमई मंदिर में एक बार फिर चोरी घटना सामने आई है। माता जतमई मंदिर के पास स्थित महाकाल मंदिर में यह चोरी हुई है जहां चोर ने दान पेटी से पैसा चोरी कर घटना को अंजाम दिया है। सुबह जब मंदिर के पुजारी महाकाल की पूजा करने गए तो उसे महाकाल मंदिर का सामने का दरवाजा जो चुनरी में बांधा गया था वह आधा खुला हुआ और मंदिर के गर्भगृह में रखी हुई दान पेटी टूटी हुई मिली हैरानी की बात यह है कि कांच से बनाए गए इस दान पेटी में…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर-राजिम तहसील के कोटवार एसोसिएशन आफ छत्तीसगढ़ कोटवार संघ तहसील, शाखा राजिम फिंगेश्वर में कार्यरत कोटवारों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान 08 जुलाई से कर दिया है। शुक्रवार को इसकी जानकारी अनुविभागीय अधिकारी राजिम, तहसीलदार राजिम, थाना प्रभारी राजिम एवं फिंगेश्वर को दी थी। मामले के बारे में प्राप्त जानकारी अनुसार स्व. हरिकीर्तन पिता जगेश्वर नगारची ग्राम पीपरछेड़ी के कोटवार के पद पर कार्यरत थे जिनके निधन के पश्चात् उनकी धर्मपत्नि मीनाबाई पति स्व. हरिकीर्तन नगारची को ग्राम पीपरछेड़ी के कोटवार के पद पर 06 मार्च को तहसीलदार राजिम के आदेशानुसार स्थायी कोटवार नियुक्त किया गया है।…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। रायपुर में 4 जुलाई को आयोजित मुस्लिम महासभा में प्रदेशभर के जामा मस्जिद के मुतवल्ली, दरगाह कमेटी के सदर, उर्स कमेटी के सदस्य व सेकेटरी सहित मुस्लिम समाज के बुद्धिजीवी वर्ग शामिल हुए जिसमें विभिन्न बिन्दुओं पर गंभीरता से विचार विमर्श किया गया। महासभा में प्रमुखता के साथ गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने तथा देश में बीफ निर्यात बंद करने की मांग को नगर मुस्लिम पंचजतन पाक कमेटी के सचिव एवं छ.ग. राज्य मुस्लिम मनीहार समाज के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री सादिक मोहम्मद वारसी ने जायज बताते हुए कहा कि गाय सनातन धर्म की आस्था का…

Read More