Author: प्रकाश कुमार यादव
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ सोमनाथ यादव व राज्य सचिव कैलाश सोनी के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष व पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय की अध्यक्षता में जिला शिक्षा अधिकारी ए. के. सारस्वत एवं जिला सचिव रोमन लाल साहू के मार्गदर्शन व डी ओ सी स्काउट आशीष साहू,डी ओ सी गाइड सीमा साहू के नेतृत्व में स्काउट गाइड की वार्षिक कार्ययोजना पर जवाहर नवोदय विद्यालय पाण्डुका में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना के साथ हुआ। तत्पश्चात जिला सचिव रोमन लाल साहू द्वारा जिले में चलने वाले स्काउट गाइड गतिविधियों का…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ सरकार की मंशानुसार ग्रामीणों को राजस्व संबंधी शिकायतों एवं आवेदनों के जल्द से जल्द निवारण करने के लिए चयनित बड़े गांवों में विशेष राजस्व शिविर लगाने का क्रम फिंगेश्वर विकासखंड में 5 जुलाई शुक्रवार से प्रारंभ होगा। राजिम-फिंगेश्वर अनुविभाग की एसडीएम अर्पिता पाठक ने एक जानकारी में बताया कि इन शिविरों में बी-1 पठन, अविवादित नामांतरण, अविवादित बटवारा, अभिलेख अपडेट, त्रुटि सुधार संबंधी अभिलेख सुधार, नक्शा बटांकन, सीमांकन, डायवर्सन, वृक्ष कटाई की अनुमति, जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र सहित अन्य कामों के लिए आवेदन लिए जाएंगे। इसके साथ ही आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड,…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। भारत सरकार द्वारा तीन नवीन कानूनों भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 प्रभावशील हो गया है। इस नवीन कानून की जानकारी के लिए फिंगेश्वर थाना में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम रखा गया। तीन नये कानून की जानकारी देते हुए फिंगेश्वर पुलिस थाना के प्रभारी ने बताया कि 1 जुलाई से देशभर में तीन नए क्रिमिनल कानून लागू हो चुके है। नए कानूनों में महिलाओं, बच्चों और जानवरों से जुड़ी हिंसा के कानूनों को सख्त किया गया है। इसके अलावा कई प्रोसीजरल बदलाव भी हुए है जैसे अब घर बैठे…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी संकुल केंद्र किरवई में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोरसी (किरवई) में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुष्पा जग्गनाथ साहू जनपद अध्यक्ष फिंगेश्वर, अध्यक्षता तारणी हुकुम सिन्हा सरपंच बोरसी विशिष्ट अतिथि बी. के. साहू संकुल प्राचार्य, बोधन साहू सेवानिवृत्त निरीक्षक बोरसी, सोनाली पवार प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यामिक विद्यालय बोरसी थे। इस कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती पूजा अर्चना स्वागत गीत एवम स्कूल चले हम नृत्य से हुआ। कक्षा पहली, छठवीं नवमी एवं ग्यारहवी के छात्र छात्राओं का स्वागत व मिठाई खिलाकर और पुस्तक गणवेश प्रदान…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय फिंगेश्वर में आज नव प्रवेशित कक्षा पहली के छात्रों को गणवेश, पाठ्य पुस्तक वितरित कर साथ ही मुंह मीठा कराकर शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम मनाया गया। उक्त कार्यक्रम में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जगदीश यादव अध्यक्ष नगर पंचायत फिंगेश्वर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष मनीष हरित थे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता भागवत हरित, रामूराम साहू, पूनम यादव, अशोक साहू, कमल यदु, कुंजन लाल साहू, सुनीता श्रीवास, मंजूलता हरित, संतोषी श्रीवास्तव, पदमा…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। नगर की सबसे प्राचीन शासकीय ठाकुर दलगंजन सिंह उच्चतर माध्यमिक शाला के नवनियुक्त शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष पूनम यादव का कहना है कि संसद जैसे उच्च स्थान पर संपूर्ण हिंदू समाज को हिंसक कहना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कहा कि जो लोग अपने आप को हिंदू कहते है, वो 24 घंटे हिंसा और नफरत करते है शायद राहुल गांधी को हिन्दू शब्द का अर्थ ही नहीं पता हिंदू का अर्थ होता है जो कभी हिंसा ना करे, राहुल गांधी की ऐसे बयानों से पूरा देश…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। राजिम विधायक रोहित साहू की अनुशंसा से राजिम विधानसभा क्षेत्र क्रं. 54 के सभी शासकीय हायर सेकेण्डरी, हाईस्कूल, पूर्व माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला में शाला विकास समिति अध्यक्ष, विधायक प्रतिनिधि की नियुक्ति किए जाने की सूची घोषित की गई है। नियुक्ति करते हुए विधायक ने प्रतिनिधियों से कहा कि आप अपने क्षेत्र में बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए पूरी ऊर्जा के साथ जुट जावें। इन प्रतिनिधियों को विद्यालयीन संबंधित कार्यो में विधायक प्रतिनिधि एवं शाला विकास समिति अध्यक्ष के रूप में जाना जावेगा। विधायक द्वारा अनुशंसा की गई संपूर्ण सूची इस प्रकार है। शासकीय उच्चतर…
दर्रीपारा (गंगा प्रकाश)। राज्य सरकार की सरस्वती साईकिल योजना अंतगर्त शा.उ. मा. वि. दर्रीपारा में बालिकाओं को साइकिल प्रदान एवं रंगमंच का भूमि पूजन कर प्रवेशोत्सव मनाया गया | इस अवसर पर रंगमंच का भूमि पूजन ,प्रवेशोत्सव के साथ साइकिल वितरण समारोह के मुख्य अतिथि माननीय विधायक जनक राम ध्रुव विधानसभा बिंद्रानवागढ़ थे | कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनीता नेताम सरपंच ग्राम पंचायत दर्रीपारा, विशेष अतिथि खिलेश्वरी आयाम जनपद सदस्य दर्रीपारा,एम आर सोम, राजू लाल नेताम, शंकर लाल नेताम थे | कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक के द्वारा सरस्वती माता की पूजा के साथ दीप प्रज्जवलित…
क्यों सिर्फ संस्कार नारी को सिखाई जाए? पुरुषो को क्यों नही? नारी घर संभालती है तो क्या पुरुष नही? कोई गैर स्त्री बुलाई,ये संस्कार नही, फिर पुरूष उसके पास जाए, तो उसके संस्कार किस राह गई । बर्दास्त नारी करे तो संस्कार में आए, न करे तो संस्कार बेच खाई , कोई बताएं कि ऐसी नियम किसने बनाई ? पुरुषो की बुद्धि किसने खाई ? पति घर आए तो उनकी सेवा करो , पत्नी बीमार में काम न करे तो कुकर्म हो । शास्त्र – ग्रंथो में भी नारी को पूजा हैं, फिर कुछ लोगो ने नारी को मस्तिष्क से…
रायपुर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ की बहुप्रतीक्षित फिल्म “मोर बाई हाई फाई” 26 जुलाई को रिलीज़ होने जा रही है और इसे लेकर खूब चर्चा हो रही है। आज, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पत्नी ने इस फिल्म का ट्रेलर देखा और इसकी जमकर तारीफ की। उन्होंने ने कहा कि “मोर बाई हाई फाई” न केवल एक पारिवारिक मनोरंजन वाली फिल्म है, बल्कि यह समाज को एक सार्थक संदेश भी देती है। उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्मों की आज समाज में बहुत आवश्यकता है जो दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ ही उन्हें प्रेरित भी करें। मुख्यमंत्री की पत्नी श्रीमती कौशल्या साय…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
