Author: प्रकाश कुमार यादव
धनंजय गोस्वामी रिपोर्ट डोंगरगांव(गंगा प्रकाश)। समाज कल्याण विभाग राजनांदगांव एवं जनपद पंचायत डोंगरगांव के संयुक्त तत्वधान में राज्य सरकार के निर्देशानुसार दिव्यांग शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत खुज्जी के अंतर्गत किया गया. उक्त शिविर आयुष्मान आरोग्य मंदिर खुज्जी परिसर में रखा गया था. जिसमे अस्थि विभाग से डॉ महाकालकर, ईएनटी से बी एल तुलावी, शिशु रोग से डॉ नामदेव, मेडिसिन से केएस मंडावी, चक्षु विभाग से डॉ लांधे एवं मनोचिकित्सक विभाग से डॉ बनर्जी ने अपनी महत्वपूर्ण सेवा दिए. शिविर में क्षेत्र के अधिकाधिक दिव्यांगो ने अपने पंजीयन के लिए आवेदन सौंपा वहीं नवीनीकरण के लिए भी ढेरों आवेदन प्राप्त…
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट सरगुजा (गंगा प्रकाश)। थानों की कार्यशैली की चुस्त दुरुस्त बनाये रखने एवं थाना क्षेत्र में सख्त क़ानून व्यवस्था बनाकर आमनागरिकों कों शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था प्रदान करने के क्रम में पुलिस अधीक्षक सरगुजा योगेश पटेल (भापुसे.) द्वारा गत दिवस थाना गांधीनगर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा थाना परिसर एवं आवसीय परिसर का निरीक्षण कर थाना प्रभारी गांधीनगर से जप्तशुदा एवं लादावा वाहनों के सम्बन्ध मे अद्यतन जानकारी ली गई , जप्तशुदा एवं लादावा वाहनों के अंतिम दावा आपत्ति के समय सीमा पश्चात नीलामी प्रक्रिया मे उपरोक्त वाहनों कों…
(धूमधाम से मनाया गया प्राकट्य महोत्सव) अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट जयपुर(गंगा प्रकाश)। – विश्व की सभी समस्याओं का समाधान वर्णाश्रम व्यवस्था से सम्भव है। कर्म अनुरूप वर्ण नहीं होता अपितु पूर्वजन्म कर्म के अनुरूप वर्ण विशेष की प्राप्ति होती है। गाढ़ी नींद की उपस्थिति ही भौतिक वादियों द्वारा शरीर को ही आत्मा सिद्ध करने के सिद्धांत पर पानी फेर देती है। व्यक्त, अव्यक्त और सनातन अव्यक्त ये तीन तत्त्व ही सृष्टि संरचना में आवश्यक हैं। आने वाले दिनों में अखण्ड भारत का स्वरूप पुनः दृष्टि गोचर होगा। पदार्थ का स्वरूप ऊर्जा है , ऊर्जा का स्वरूप आत्मा है तथा परमात्मा…
मुख्यमंत्री श्री साय ने सौंपे दो लाख रूपए के चेक नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत राज्य के 13 विद्यार्थी लाभान्वित गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। इस वर्ष दसवी बोर्ड परीक्षा में मेरिट सूची में अपना दर्ज कराकर जिले का नाम रोशन करने वाली होनहार छात्रा होनिशा साहू अब अपनी खुद की स्कूटी ले सकेंगी। साथ ही प्रशासनिक अधिकारी बनने के अपने सपने को भी पूरा कर सकेंगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में होनिशा को दो लाख रूपये का चेक सौपा। मुख्यमंत्री ने श्रम विभाग की मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना…
छुटे हुए लोगों के आयुष्मान कार्ड निर्माण में लाये तेजी 10 जुलाई को सभी ब्लॉकों में वृहद वृक्षारोपण अभियान की करें तैयारी पीएम जनमन के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति सदस्यों को शासकीय योजनाओं से करें लाभान्वित कलेक्टर श्री अग्रवाल ने समय-सीमा की समीक्षा बैठक में दिये निर्देश गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। असाक्षरों को साक्षर बनाने के लिए भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत जिले में भी असाक्षरों को साक्षर बनाने का वृहद अभियान चलाया जायेगा। इसके तहत 15 वर्ष के अधिक आयु के ऐसे व्यक्ति, जो कभी स्कूल नहीं गया हो, उन्हें बुनियादी शिक्षा प्रदान कर…
गर्भवती, शिशुवती एवं नवविवाहितों को प्रदान किये जायेंगे पांच-पांच फलदार पौधे वृहद अभियान के तहत हितग्राही 10 जुलाई को पौधों का करेंगे रोपण कलेक्टर श्री अग्रवाल ने अभियान के सफलतापूर्वक संचालन के लिए महिला बाल विकास विभाग के सुपरवाईजरों की ली बैठक गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक अग्रवाल की विशेष पहल से जिले में नवाचारी पहल पोषण निवेश कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। इसके तहत गर्भवती, शिशुवती एवं नवविवाहित महिलाओं को पांच-पांच सब्जी-फलदार पौधे प्रदान किये जायेंगे। इन पौधों को हितग्राही अपने घर की बाड़ियों में लगाकर उनका अच्छे से संरक्षण एवं संवर्धन करेंगे। जिससे पौधे से पोषणयुक्त फल…
गरियाबंद /देवभोग (गंगा प्रकाश)। जिला उप पंजीयक कार्यालय पूर्व में तहसील कार्यालय में संचालित हो रहा था। नये भवन बनने से उक्त कार्यालय डोंगरीगांव में स्थानांतरित हो गया है। जिला पंजीयक श्रीमती रूपाली बोस श्रीवास्तव ने बताया कि उप पंजीयक कार्यालय अब देवभोग रोड डोंगरीगांव गरियाबंद में स्थानांतरित हो गया है। आमजन शासकीय प्रयोजनों से नवीन स्थानांतरित कार्यालय में संपर्क कर सकेंगे।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवभोग के अस्पताल प्रबंधन पर लगे सारे आरोप बेबुनियाद गरियाबंद/देवभोग (गंगा प्रकाश)। अपर कलेक्टर अरविन्द पांडे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र चंद्राकर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गार्गी यदु ने संयुक्त रूप से मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र-देवभोग में सभी प्रकार की सुविधाएं निरंतर जारी है। सभी प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएँ सुचारू रूप से चल रही है, स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की रुकावट नही पायी गई है। प्रशासन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवभोग में सुरक्षा उपलब्ध कराने के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों के कार्य…
गरियाबंद/छुरा (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक अग्रवाल के निर्देश पर छुरा विकासखण्ड के गांव हीराबतर में अनुविभागीय अधिकारी विशाल महाराणा, जिला शिक्षा अधिकारी ए.के. सारस्वत, तहसीलदार योगेंद्र देवांगन ने पहुंच कर कुछ दिनों से बंद स्कूल को पुनः प्रारंभ कराया गया। शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम हिराबतर में प्राथमिक व माध्यमिक शाला एक ही परिसर में संचालित है। वर्तमान में प्राथमिक शाला की दर्ज संख्या-71 है। जिसमें दो शिक्षक कार्यरत है दर्ज के मान से एक शिक्षक का पद रिक्त है, माध्यमिक शाला में दर्ज संख्या-38 जिसमें तीन शिक्षक कार्यरत है दर्ज संख्या के मान से शिक्षक पर्याप्त है।…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिला मुख्यालय गरियाबंद के ऑक्शन हॉल में आज नीति आयोग के अंतर्गत आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत सम्पूर्णता अभियान उत्सव का शुभारंभ बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव एवं कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित कर किया। आकांक्षी ब्लाक कार्यक्रम अंतर्गत सम्पूर्णता अभियन के तहत विकासखण्ड गरियाबंद एवं मैनपुर में 6 संकेतकों का शत प्रतिशत क्रियान्वयन के लक्ष्य प्राप्ति के लिए 01 जुलाई से 30 सितम्बर तक किया जायेगा। जिसमें विभिन्न विभागों के समन्वय से 6 संकेतको के कार्य किये जायेंगे। इनमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा पहली तिमाही के भीतर प्रसवपूर्व देखभाल, ब्लाक में लक्षित जनसंख्या के आधार पर…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
