Author: प्रकाश कुमार यादव

गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। जिला मुख्यालय गरियाबंद के सामुदायिक भवन में 11 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आजीविका ऋण मेला का आयोजन किया जायेगा। आजीविका ऋण मेला में हितग्राहियों को विभिन्न ऋण योजनाओं से लाभान्वित किया जायेगा। साथ ही स्वसहायता समूहों को क्रेडिट लिंकेज, शासकीय एवं स्वरोजगार ऋण योजनाओं के प्रति जागरूकता, मुद्रा योजना का विस्तार सहित नवीन बैंक खाते और आधार पंजीयन कराने की सुविधा मुहैया करवाई जायेगी। कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने आजीविका ऋण मेला में अधिक से अधिक हितग्राहियों को आजीविका गतिविधियों से जोड़ने के लिए ऋण सुविधाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिये।…

Read More

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिला कार्यालय में आज आधार समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के नागरिकों का आधार संबंधी समस्याओं का निराकरण किया गया। कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देश पर पूर्व में प्राप्त आवेदनों एवं आधार सेंटरों में लंबित आधार समस्या संबंधी आवेदनों के निराकरण के लिए आवेदकों को संपर्क कर बुलाया गया था। जिला कार्यालय में आयोजित शिविर में ई-जिला प्रबंधक मिथिलेश देवांगन की मौजूदगी में आधार रिजनल ऑफिस हैदराबाद के स्टेट रिप्रजेंटेटिव मैनेजर अनित कुमार तिवारी एवं अस्सिटेंट मैनेजर सौरभ के द्वारा उक्त आवेदकों के आवेदन का परीक्षण कर उनका समाधान एवं आधार नम्बर…

Read More

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। श्रम पदाधिकारी एलन मिंज ने बताया कि छत्तीसगढ़ असंठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल द्वारा संचालित प्रसुति सहायता योजना अंतर्गत 20 फरवरी 2024 तक एवं अन्य संन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल (संगठित) संचालित मिनी माता, महतारी जतन योजना अंतर्गत 5 मार्च 2024 तक के ऑनलाईन पोर्टल में प्राप्त आवेदनों की जांच परीक्षण कर पात्रता अनुसार बजट अनुरूप हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा चुका है। उन्होंने हितग्राहियों से कहा कि शेष योजना आवेदन में ऑनलाईन दस्तावेज में अभाव अथवा त्रुटि प्रदर्शित होने की स्थिति में ही केवल संबंधित हितग्राहियों से मूल दस्तावेज के साथ च्वाईस सेंटर एवं श्रमेव जयते…

Read More

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं निर्णायकों को खेल पुरस्कार प्रदान कर राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित किया जाता हैं। शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार, शहीद पंकज विक्रम सम्मान, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार एवं शहीद विनोद चौबे सम्मान सहित मुख्यमंत्री ट्राफी एवं खेलवृत्ति डाइट मनी प्रदान करने के लिए खिलाड़ियों से आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदक निर्धारित प्रारूप में अपना व्यक्तिगत विवरण लेख करते हुए 10 जुलाई 2024 तक संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण, सरदार वल्लभ भाई पटेल, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, जी.ई.…

Read More

विशेष पिछड़ी जनजाति एवं ग्रामीणों का किया गया स्वास्थ्य जांच गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। भारत सरकार जनजातिय कार्य मंत्रालय द्वारा पूरे देश में सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम मनाया जा रहा है। कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार एवं वनमण्डलाधिकारी लक्ष्मण सिंह के मार्गदर्शन में जिला वनेापज सहकारी संघ मर्यादित गरियाबंद अंतर्गत संचालित पीवीटीजी वन-धन केन्द्रों में पीवीटीजी हितग्राहियों में सिकेल सेल एनीमिया उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पीवीटीजी वन-धन केन्द्र केशोेडार एवं बिरोड़ार (चरौदापारा) में ग्रामीणों को सिकल सेल जागरूकता के बारे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियांे ने विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस दौरान उपस्थित सभी हितग्राहियों एवं…

Read More

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)।लोकसभा में हिंदू समाज पर दिए विवादित बयान को लेकर मंगलवार को विहित ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका। इस दौरान विहिप कार्यकर्ताओ ने राहुल गांधी के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की ओर विवादित बयान के लिए माफी मांगने की मांग की। सोमवार को संसद में अपने भाषण के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि था ही जो लोग अपने आप को हिंदू कहते है वे 24 घंटे हिंसा हिंसा हिंसा, नफरत नफरत नफरत, असत्य असत्य असत्य करते है। राहुल गांधी के इस विवादित बयान से बाद से देश में…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी संकुल केंद्र किरवई में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोरसी (किरवई) में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुष्पा जग्गनाथ साहू जनपद अध्यक्ष फिंगेश्वर, अध्यक्षता तारणी हुकुम सिन्हा सरपंच बोरसी विशिष्ट अतिथि बी. के. साहू संकुल प्राचार्य, बोधन साहू सेवानिवृत्त निरीक्षक बोरसी, सोनाली पवार प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यामिक विद्यालय बोरसी थे। इस कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती पूजा अर्चना स्वागत गीत एवम स्कूल चले हम नृत्य से हुआ। कक्षा पहली, छठवीं नवमी एवं ग्यारहवी के छात्र छात्राओं का स्वागत व मिठाई खिलाकर और पुस्तक गणवेश प्रदान…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। बीते दिनों में गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर, कोपरा, कौंदकेरा, बेलर, चरौदा, परसदाकला, पोलकर्रा, बिनौरी, जेंजरा के धान खरीदी केंद्रो मे करोड़ो रूपये के धान की गड़बड़ी का मामला सामने आया है, जिस पर प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री अमितेष शुक्ल ने दोषियों पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है। अमितेष शुक्ल ने कहा की गरियाबंद जिले के कई धान खरीदी केंद्रो में हुई करोड़ो रूपये की गड़बड़ी का कौन जिम्मेदार है ? जिले में धान गड़बड़ी का मामला पहली बार आया है जिस पर शासन-प्रशासन चुप्पी साधे बैठी है। धान हेराफेरी की उच्च स्तरीय जांच…

Read More

फिंगेश्वरः-1 जुलाई से तीन नया कानून लागू होने पर पूर्व सांसद चंदूलाल ने कहा कि भारत सरकार द्वारा बनाया गया नया कानून दंड के बजाय न्याय पर केंद्रित है। जो 1 जुलाई से लागू हो रही है, तीनो पुराने कानून भारतीय दंड संहिता, भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम, गुलामी की दास्तां कह रही थी, इसके स्थान पर अब नए कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू हो रही है जिसका हम स्वागत करते है। ये सब नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में ही संभव हो पाया है, इसके लिए मोदी जी…

Read More

अंगना म शिक्षा बहुत ही अच्छी योजना-गिरीश शर्मा पढ़ई तिहार के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला खट्टी में आज अंगना म शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी मुख्य अतिथि श्रीमती जानकी बाई ध्रुव, अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति थी स्मार्ट माता के रूप में श्रीमती धनेश्वरी साहू का चयन कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के आरम्भ में अंगना म शिक्षा व पढ़ई तिहार के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुये प्रभारी प्रधान पाठक गिरीश शर्मा ने बताया कि राज्य शासन एवं स्कूल शिक्षा की यह बहुत ही अच्छी योजना है अँगना म शिक्षा योजना छत्तीसगढ़ राज्य की योजना है।…

Read More