Author: प्रकाश कुमार यादव
रायगढ़(गंगा प्रकाश)। रायगढ़ के कोड़ातराई स्तिथ महाबीर सॉ मिल संचालक पदमन चौधरी कि मनमानी चरम पर है, महाबीर सॉ मिल द्वारा बेधड़क लकड़ी का कार्य किया जा रहा है जिससे बार बार शिकायत के बाद भी आखिर कार्यवाही क्यों नहीं हुई,वन विभाग रायगढ़ के द्वारा जाँच करने पर शिकायत कर्ता का शिकायत सही पाया गया जिससे महाबीर सॉ मिल को सीज कर दिया गया पर कुछ दिन बाद फिर से मिल बेखौफ़ होकर संचालन किया गया जिससे वन अमला पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं, वन विभाग कार्यवाही के नाम से खाना पूर्ति तो कर दिया पर पुनः मिल…
रायपुर (गंगा प्रकाश)। महापौर एजाज ढेबर को सोमवार रात को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि बीपी की वजह से उन्हें आईसीयू में रखा गया। स्थिति नार्मल होने के बाद देर रात उन्हें घर जाने की इजाजत दी जाएगी । बताया जा रहा है कि मेयर ढेबर रात को अपने बंगले में लोगों से मुलाकात कर रहे थे।इसी दौरान उन्हें थोड़ा असहज महसूस हुआ। तबीयत बिगड़ने पर वहां मौजूद लोगों और परिवार वाले उन्हें निजी अस्पताल लेकर गए। डाक्टरों ने फौरन उन्हें आईसीयू में रखकर इलाज शुरू किया। फरिश्ता अस्पताल…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। सर्वोच्च न्यायालय तथा बाल अधिकार संरक्षण आयोग नई दिल्ली से प्राप्त निर्देशानुसार जेलों में निवासरत बंदियों का उम्र सत्यापन कराया जाता है। उम्र निर्धारण के संबंध में संदेह अथवा प्रक्रियागत त्रुटि के कारण बच्चे जेलों में निरूद्ध हो जाते हैं। जिनके उम्र का सत्यापन करने हेतुअधिवक्ताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के पैनल को सम्मिलित कर जेलों का निरीक्षण प्रत्येक त्रैमास में किया जाता है। उक्त निर्देश के परिपालन में अशोक कुमार पाण्डेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग जिला गरियाबंद के मार्गदर्शन एवं अनिल द्विवेदी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई के समन्वय अनुसार…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक अग्रवाल की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2024-25 में संचालित किये जाने वाले कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक 28 जून को कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री अग्रवाल द्वारा एजेण्डावार जिले में पंजीकृत एक्टिव एवं इनएक्टिव वीटीपी सहित प्रधानमंत्री – मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना वित्तीय वर्ष 2024-25, पी.एम. विश्वकर्मा वित्तीय वर्ष 2024-25, प्रधानमंत्री जन-मन वित्तीय वर्ष 2024-25, मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनान्तर्गत प्राप्त आबंटन, आय-व्यय, वन अधिकार अधिनियम, 2006 अंतर्गत युवाओं का कौशल प्रशिक्षण एवं अन्य बिन्दुओं पर समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में सहायक संचालक-जिला कौशल विकास प्राधिकरण लाईवलीहुड कॉलेज श्रीमती सृष्टि…
प्रथम तिमाही में श्रमिकों ने मनरेगा से 32 लाख 92 हजार 128 मानव दिवस अर्जित किये गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत ंजिला मे श्रमिकों को रोजगार के अवसर उपलब्ध हो रहे है। वहीं उनके जीवन स्तर में बदलाव भी आ रहा है। जिले में कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल के निर्देशानुसार श्रमिक मूलक कार्यो की स्वीकृति प्रदाय की गई है। जिससे वित्तीय वर्ष 2024-25 में 30 जून 2024 तक ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे कार्यो से श्रमिकों द्वारा 32 लाख 92 हजार 128 मानव दिवस सृजन किया गया। जिला अन्तर्गत जनपद पंचायत देवभोग में 07…
कलेक्टर श्री अग्रवाल ने जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक अग्रवाल के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में डायरिया से बचाव एवं सुरक्षा हेतु डायरिया रोको अभियान 1 जुलाई से 31 अगस्त 2024 तक तथा जनसंख्या वृद्धि को रोकने हेतु जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा 24 जुलाई 2024 तक मनाया जायेगा। जिसके अंतर्गत कलेक्टर श्री अग्रवाल ने आज जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम का गंभीरतापूर्वक संचालन एवं क्रियान्वयन करने के निर्देश दिये। जागरूकता रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर बारिश के मौसम…
नारी शक्ति से जल शक्ति के तहत जिला स्तरीय जल संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन आम जनों ने जल की बचत का लिया संकल्प स्कूली बच्चों ने नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से जल बचाव का दिया संदेश गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। वर्षा जल संरक्षण एवं जल के सभी स्त्रोतों के रखरखाव सहित जल के महत्व को आमजनों को बताने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा महत्वकांक्षी ’’कैच द रैन’’ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत जल संरक्षण की दिशा में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए नारी शक्ति से जल शक्ति अभियान का आयोजन 29…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने चिकित्सकां को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिना रूके , बिना थके निःस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा करें। लोग चिकित्सकों को भगवान के समान मानते है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति ऐसा नहीं है जो स्वास्थ्य समस्या के चलते चिकित्सक के पास न पहुंचा हो। सामाज को स्वस्थ रखने में चिकित्सकों का अहम योगदान है। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी…
आम जनता के साथ ही व्यापारी, जनप्रतिनिधी और अधिकारियों ने लिया कार्यक्रम में हिस्सा डोंगरगांव l नए कानून की जानकारी देने के लिए सोमवार सुबह12 बजे डोंगरगांव नगर के पुलिस थाना परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में एसडीओपी दिलीप सिंह सिसोदिया, थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार शाह ने इस संबध में उपस्थित लोगों को इस नए लागू कानून की जानकारी दी l 1 जुलाई से भारतीय न्याय संहिता में एक बड़ा बदलाव हो गया है। रात 12 बजे के बाद नया कानून लागू हो गया है। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए इस बदलाव के तहत भारतीय न्याय…
सरगुजा(गंगा प्रकाश)। सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी राज सोनी साकिन पंचदेव मंदिर के पास मायापुर अम्बिकापुर 26 जून कों थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी सदर रोड़ अम्बिकापुर में जगदम्बा आभुषण भण्डार का संचालन करता है। 20 जून को दो व्यक्ति प्रार्थी के दुकान में आकर प्रार्थी के आभुषण भण्डार का एक सोने का हार वजन 17.860 ग्राम को पसन्द किये उसके बाद उसमें…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
