Author: प्रकाश कुमार यादव
रायपुर(गंगा प्रकाश)। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज अयोध्या में विराजित प्रभु श्री रामलला के दर्शन कर वापस कवर्धा पहंुचे 71 श्रद्धालुओं का सीताराम संकीर्तन मंडली के साथ अभूतपूर्व स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने अयोध्या से दर्शन करके आए श्रद्धालुओं का कवर्धा विधायक कार्यालय में तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर, शॉल, श्रीफल भेंटकर स्वागत और अभिनंदन किया। जिससे उनकी यात्रा और भी स्मर्णीय बन गई। उन्होनंे सभी श्रद्धालुओं से अयोध्या दर्शन यात्रा के अनुभव के बारे में जाना। भगवान राम लला में तीर्थ दर्शन कर लौटे माताओं और बुजुर्गों ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को “बेटा श्रवण कुमार“ कहा । उल्लेखनीय है…
रायपुर(गंगा प्रकाश)। राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस 29 जून को मनाया जाता है। छत्तीसगढ़ के आर्थिक एवं सांख्यिकीय संचालनालय के संचालक श्रीमती रोक्तिमा यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अधिकारी एवं कर्मचारियों को सही आंकड़ों के चयन करने, सही आंकड़ों की महत्ता, नये कार्यों को हमेशा सीखने और उसे सफल बनाने हेतु प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक एवं सांख्यिकीविद प्रोफेसर महालनोविस के जन्म दिवस 29 जून को राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस के रूप में मनाया जाता है। सांख्यिकीय संचालक श्रीमती रोक्तिमा यादव ने कहा कि प्रोफेसर पी.सी. महालनोविस के द्वारा आंकड़ों के संग्रहण, विश्लेषण तथा योजना…
रायपुर/बस्तर (गंगा प्रकाश)। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप रविवार को बस्तर जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रम में शामिल हुए। मंत्री श्री कश्यप बस्तर नगर पंचायत के सदभावना भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात श्रवण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम का तन्मयता के साथ श्रवण किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की मंशानुसार जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का प्रयास शासन-प्रशासन कर रही है। मंत्री श्री कश्यप ने नगर पंचायत बस्तर के मुख्यमार्ग में पौधरोपण कार्यक्रम में पीपल के पौधे का पौधरोपण किया। ज्ञातव्य है कि वन विभाग द्वारा पूरे…
रायपुर/जगदलपुर (गंगा प्रकाश)। वन विभाग का अमला विषम परिस्थिति में काम करते हुए वनों के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में निरंतर योगदान देता है। भविष्य में वनों की महत्ता को मद्देनजर रखकर हम सभी को मिलकर वनों के विकास में लगातार वृद्धि करने के लिए सहभागिता निभाना जरूरी है। यह बात वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने स्थानीय वन विद्यालय के सभागार में आयोजित वन विभाग के वाहन चालक कर्मचारी संघ के प्रथम प्रांतीय सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कही। इस अवसर पर वन मंत्री श्री कश्यप ने वन विभाग के वाहन चालक कर्मचारी संघ के…
रायपुर(गंगा प्रकाश)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज यहां जैन दादा बाडी एमजी रोड में नारायण सेवा संस्थान द्वारा आयोजित विशाल निःशुल्क नारायण लिम्ब एवं कैलिपर्स फिटमेंट शिविर में शामिल हुए। संस्थान ने इस शिविर में छत्तीसगढ़ प्रदेश के रायपुर तथा विभिन्न जिलों से आए 750 से ज्यादा दिव्यांगों को अपर-लोवर लिंब और केलिपर्स लगाकर उनकी रुकी जिंदगी को फिर से शुरू कर दी। इन दिव्यांगों और परिजनों की खुशी हर किसी के मन को छूने वाली थी। आज एक ही दिन में एक ही जगह पर 750 से ज्यादा दिव्यांग नारायण लिम्ब पहनकर मुस्कुराते हुए चले। जो वर्षों पहले किसी…
साफा पहनाकर किया गया स्वागत, घर की चाबी भेंटकर हितग्राही किए गए लाभांवित गुर्रा से जोगीद्वीप मेला स्थल तक सड़क निर्माण हेतु 1.30 करोड़ रूपये की घोषणा रायपुर(गंगा प्रकाश)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज भाटापारा नगर के कृषि उपज मंडी परिसर में आदिवासी गोंड़ समाज माँ मांवली महासभा द्वारा आयोजित सांस्कृतिक भवन लोकार्पण एवं रानी दुर्गावती बलिदान दिवस समारोह में शामिल हुए। इस दौरान समाज के पदाधिकारियों ने साफा पहनाकर उनका स्वागत किया। भाटापारा में आदिवासी समाज के सामाजिक भवन के आहता निर्माण हेतु 22 लाख रूपये, सीसी रोड के लिए 25 लाख रूपये देने की घोषणा श्री साय ने…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के कक्षा दसवीं और बारहवीं परीक्षा का आवेदन फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून थी। साथ ही विलंब शुल्क के साथ आवेदक 1 जुलाई से 15 जुलाई तक अपना आवेदन सकते है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओपन स्कूल प्रभारी ने बताया कि इच्छुक आवेदक विद्यालय में कार्यलयीन दिवसों में आवेदन पत्र फार्म प्राप्त कर नवीन आवेदन, आरटीडी, अवसर परीक्षा, क्रेडिट योजना एवं श्रेणी सुधार परीक्षा के जमा कर सकते है। ओपन स्कूल बोर्ड द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार अब ओपन स्कूल की परीक्षा वर्ष में तीन बार अगस्त, नवंबर और अप्रैल…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। रोजगार विभाग द्वारा शिक्षित युवक-युवतियों की सुविधा हेतु रोजगार पंजीयन एवं नवीनीकरण, ऑनलाइन मोबाईल ऐप अथवा वेब पोर्टल के माध्यम से प्रारंभ कर दिया गया है। इस हेतु आवेदक गूगल, मोजिला या अन्य किसी भी डोमेन के माध्यम से विभागीय वेबसाइट ओपन करेंगे। जिसके पश्चात् उपयोगकर्ता को स्वयं का नाम, आधार कार्ड अनुसार, मोबाईल नंबर भरकर चार अंकों ओटीपी भेजकर सत्यापित करेंगे। मोबाईल नंबर सत्यापन करने के पश्चात् एमपीआईएन पासवर्ड बनाएंगे, जिसके बाद लॉगइन मेन्यू में जाकर लॉगइन करेंगे। इसके पश्चात् पंजीयन मेन्यू में जाकर अपना आधार अपडेट करेंगे। ओटीपी द्वारा सत्यापित करेंगे, फिर अपना व्यक्तिगत विवरण…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। राजिम विधायक रोहित साहू ने एक भेंट में बताया कि अंचल में असाक्षरों को साक्षर करने के लिए नव भारत साक्षरता कार्यक्रम उल्लास का संचालन किया जाएगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में 15 वर्ष से अधिक उम्र के शत-प्रतिशत असाक्षरों को साक्षर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर परियोजना अनुमोदन बोर्ड द्वारा राज्य में उल्लास कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए वार्षिक योजना का अनुमोदन कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण द्वारा लोक शिक्षण संचालनालय व समग्र शिक्षा के समन्वय से इस योजना का क्रियान्वयन किया जाएगा।…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। नगर के वार्ड क्रं. 13 में भगवान शिवशंकर के प्रज्ञेश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम यज्ञ हवन के साथ संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में वार्डवासियों ने कार्यक्रम में भागीदारी निभाई। भजन कीर्तन सहित दीप यज्ञ एवं रामायण कार्यक्रम हुए। वार्ड नंबर 13 के शासकीय जमीन पर पार्षद के द्वारा चबूतरे का निर्माण कराया गया था। जिसमें वार्डवासियों के सहयोग से गुरूवार को गायत्री परिवार के प्रमुख एचएल साहू के मार्गदर्शन में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा पंडित के मंत्रोपच्चार से संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने पूजा कर प्रज्ञेश्वर शिवलिंग का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
