Author: प्रकाश कुमार यादव
रायपुर(गंगा प्रकाश)। श्रमिक हितैषी सरकार के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विशेष पहल और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के निर्देश पर जुलाई से मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू होने जा रही है। इस योजना के तहत पीएससी, व्यापम, बैंकिंग प्रतियोगी परीक्षा के लिए निःशुल्क कोचिंग की सुविधा श्रमिकों के बच्चों को मिलेगी। प्रदेश के 10 जिलों में इस योजना के तहत निःशुल्क कोचिंग शुरू होने जा रही है। श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने बताया कि छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के पंजीकृत हितग्राहियों के लिए मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिकों के बच्चों…
रायपुर/मुंगेली (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विशेष पिछड़ी जनजातियों के शिक्षा, स्वास्थ्य और उनके विकास के लिए विशेष कार्य कर रही है। प्रशासन उनके स्वास्थ्य के लिए भी सजग है। इस कड़ी में मुंगेली जिले के दूरस्थ पहुंचविहीन वनांचल बैगा ग्राम मौहामाचा में क्षय एवं कुष्ठ उन्मूलन जनजागरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। गांव के लोगों का स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दवाई एवं परामर्श दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 36 मरीजों की जांच की गई। शिविर में लोगों का बीपी, शुगर, खून जांच एवं स्वास्थ्य संबंधी जांच किया गया और ग्रामवासियों को सिकलसेल संबंधी जानकारी दी…
रायपुर(गंगा प्रकाश)। अपने पहले ही जनदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने संवेदनशील पहल और त्वरित निर्णयों से लोगों के मन में एक नई आशा का संचार कर दिया है। प्रदेश के सभी कोने से लोग मुख्यमंत्री के जनदर्शन में जुटे। जनदर्शन का समय एक बजे तक रखा गया था लेकिन पहले ही जनदर्शन को लेकर लोगों में इतनी उत्सुकता थी कि इस समय तक काफी लोग जुट गये थे। इसमें से कुछ के मन में आशंका थी कि मुख्यमंत्री के शेड्यूल के काफी टाइट होने की वजह से समय न समाप्त हो जाए और मुख्यमंत्री जी न मिल…
रायपुर(गंगा प्रकाश)। राजस्व एवं खेल मंत्री टंक राम वर्मा ने आज अपने निवास कार्यालय में ‘तहसीलदार‘ और ‘राजस्व पुस्तक परिपत्र (आर. बी. सी.)‘ पुस्तकों का विमोचन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत रायपुर और अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज उपस्थित थे। इस अवसर पर पुस्तकों के लेखक के.के. बाजपेयी, पूर्व संयुक्त सचिव एवं उमेश कुमार पटेल, संयुक्त कलेक्टर, रा.प्र.से.-2015 तथा पुस्तकों के प्रकाशक राज लॉ पब्लिकेशन के प्रोपराईटर चंद्र कुमार ठाकुर एवं अविनाश अग्रवाल उपस्थित थे। सामान्य प्राशासन विभाग के पूर्व संयुक्त सचिव के.के. बाजपेयी द्वारा लिखित पुस्तक ‘तहसीलदार‘ हमारे राज्य के तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों को…
रायपुर(गंगा प्रकाश)। महिला सशक्तिकरण से महिलाओं में उस शक्ति का प्रवाह होता है, जिससे वो स्वयं को सकारात्मक भूमिका देने में अहम योगदान कर सकती है। जीवन से जुड़े हर फैसले स्वयं ले सकती हैं और परिवार और समाज में अच्छे से रह सकती हैं। समाज में उनके वास्तविक अधिकार को प्राप्त करने के लिए उन्हें सक्षम बनाना ही महिला सशक्तिकरण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की वजह से आज भारत देश विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों में है। विकसित भारत बनाने के साथ विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के लिए यहां की माताओं और बहनों का बड़ा योगदान रहने…
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट सक्ती (गंगा प्रकाश)। जिले के तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के दिशानिर्देशों पर कार्य करते हुये अपहरण एवं फिरौती की मांग के मामले में आरोपी एवं आरोपिया दोनो को सक्ती पुलिस ने चंद घंटों के अंदर ही विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस मीडिया ग्रुप के माध्यम से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी अनुसार गत दिवस 28 जून को रामनाथ जलतारे निवासी चिस्दा के द्वारा लिखित आवेदन पत्र थाना में प्रस्तुत किया गया कि उनकी लड़की अनुपमा जलतारे उम्र 26…
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट जयपुर(गंगा प्रकाश)। हिन्दुओं के सार्वभौम धर्मगुरु एवं हिन्दू राष्ट्र के प्रणेता पूर्वाम्नाय गोवर्धनमठ पुरी पीठाधीश्वर अनन्तश्री विभूषित श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्रीनिश्चलानन्द सरस्वतीजी महाराज राष्ट्रोत्कर्ष अभियान यात्रा के अंतर्गत छह दिवसीय राजस्थान प्रवास पर आज सुबह जम्मू तवी अजमेर एक्सप्रेस से पिंक सिटी जयपुर रेल्वे स्टेशन पहुंचे। यहां पहुंचने पर कड़ी सुरक्षा के बीच धर्मसंघ पीठपरिषद , आदित्यवाहिनी – आनन्दवाहिनी संगठन ने ढोल नगाड़ा वाद्य यंत्रों के साथ भव्य स्वागत किया। महाराजश्री के पहुंचते ही धर्म की जय हो – अधर्म का नाश हो , हम भारत भव्य बनायेंगे – हम हिन्दू राष्ट्र बनायेंगे , हिन्दू राष्ट्र…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर पिछली राजस्व बैठक के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा करते हुए सभी अविवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, राजस्व वसूली, नक्शा बटांकन, अभिलेखों की शुद्धता, डायवर्सन की गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विभागीय प्रकरणों के निराकरण में लेटलतीफी करने वाले अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए लंबित प्रकरणों को त्वरित रूप से निराकृत कर दायित्वों का निर्वहन सर्वोच्च प्राथमिकता से करने को कहा। सामाजिक संस्थाओं से संबंधित जमीन के मामलों को भी शीघ्रता से समय सीमा के भीतर पूर्ण करने कहा। कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारियों,…
गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने आज शनिवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा रविवार 30 जून को आयोजित होने वाली प्री बी-एड एवं प्री डीएड 2024 परीक्षा के संबंध में नोडल अधिकारी सहित केंद्राध्यक्षों की बैठक ली। इस दौरान परीक्षा के नोडल अधिकारी संयुक्त कलेक्टर राकेश कुमार गोलछा एवं सहायक नोडल अधिकारी मुकाराम नाग, समन्वयक एवं प्राचार्य आर.के. तलवरे एवं मास्टर ट्रेनर छन्नु लाल तारक मौजूद रहेे।कलेक्टर श्री अग्रवाल ने परीक्षा के लिए संबंधित केंद्रों में आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा का कार्य विश्वसनीयता, गोपनीयता और…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। आज लचकेरा घाट से राजिम होते हुए महानगर की ओर अवैध रेत ले जा रही 3 हाईवा वाहन एवं 1 ट्रैक्टर को खनिज विभाग द्वारा पकड़ा गया है। आज ही लचकेरा खदान में हो रहे मनमाने स्तर पर भंडारण एवं बिक्री का समाचार विस्तार से प्रकाशित हुआ। उसके बाद खनिज विभाग कुछ हरकत दिखाते हुए कार्यवाही की है। परंतु ग्रामीणों के अनुसार आज शनिवार को भी लचकेरा रेत घाट में दिनभर अवैध खनन एवं परिवहन भरी बरसात के बाद भी धड़ल्ले से चल रहा है। वहां मनमाने संख्या में हाईवा वाहन रेत भरने के इंतजार में इधर…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
