Author: प्रकाश कुमार यादव

रायपुर । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है भारतीय जनता पार्टी सरकार की अकर्मण्यता और संवेदनहीनता के चलते छत्तीसगढ़ के किसान खाद और बीच के लिए भटक रहे हैं। खरीफ सीजन 2024-25 के लिए जो खाद और बीज डबल लॉक के गोदामों में रखे गए हैं, वहां से सिंगल लॉक की सोसाइटियों तक पहुंचाने के लिए परिवहन की व्यवस्था नहीं है। छत्तीसगढ़ के लगभग 80 प्रतिशत सोसाइटीयों में खाद और बीज के पर्याप्त स्टॉक नहीं है। अनेकों स्थानों पर पूर्व के परिवहन ठेकेदारों से किए गए निविदा को खत्म कर दिया गया है, लेकिन भारी…

Read More

नेवसा । बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बी आर साव विज्ञान कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय नेवसा बेलतरा , एवं सीता देवी उ मा वि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में योगा किया और योग करते रहने की सीख दी गई योग प्रशिक्षकों, योगाचार्यों के मागदर्शन में प्रतिभागियों द्वारा योगाभ्यास, ताड़ासन, वक्रासन, प्राणायाम जैसे अनुलोम विलोम, कपालभाति, भुजंगासन, भ्रामरी जैसे आसानों का अभ्यास एवं ध्यान किया गया। बी आर साव महाविद्यालय के रासेयो कार्यक्रम अधिकारी विजय साहू ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देेते हुए कहा कि…

Read More

दसवें अंतर्राष्टीय योग दिवस में शामिल‌ हुए जनप्रतिनिधि अधिकारी छुरा (गंगा प्रकाश)। नगर पंचायत एवं जनपद पंचायत छुरा के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय सांस्कृतिक भवन‌ में दसवें अंतर्राष्टीय योग दिवस मनाया गया।स्वच्छ मन स्वच्छ शहर की थीम को लेकर इस वर्ष के योग को समर्पित किया। योगाचार्य संतराम कंवर, मिथलेश सिन्हा, शंकर यदु, हीरालाल साहू सहयोगी ईश्वर यदु देवनारायण यदु के द्वारा योग प्रोटोकाल को क्रमश: कराया गया।राज्य मिडिया प्रभारी पतंजलि मिथलेश सिन्हा ने योग करने की प्रारंभिक जानकारी देते प्रणय गान एवं प्रार्थना संकल्प कराया, योगाचार्य शंकर यदु ने शिथिलीकरण अभ्यास कपालभाति अनुलोम विलोम,भ्रामरी आदि कराये योगाचार्य संतराम कंवर…

Read More

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। महासमुन्द लोकसभा से निर्वाचित होने के बाद पहली बार गरियाबंद पहुंची सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी का नगर के तिरंगा चौक में भाजपा कार्यकर्ताओ ने आतिशबजी के साथ जोशीला स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओ ने उन्हे ऐतिहासिक जीत की बधाई दी। सांसद चौधरी ने भी कार्यकर्ताओ का आभार जताया। इस अवसर भाजपा कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के गारंटी और भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओ की कड़ी मेहनत के चलते उन्हें महासमुन्द लोकसभा में ऐतिहासिक जीत मिली। चुनाव में शहर लेकर गांव गांव तक एक एक कार्यकर्ता…

Read More

बेमेतरा । दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज ज़िला मुख्यालय बेमेतरा के कृषि उपज मंडी प्रांगण में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लोकसभा सांसद विजय बघेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में कलेक्टर रणबीर शर्मा और पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य नागरिकों ने बड़े उत्साह तथा ऊर्जा के शामिल हुए। प्रातः 7 बजे से दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 का जिला स्तरीय कार्यक्रम कृषि उपज मंडी में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि के तौर पर संसदीय क्षेत्र दुर्ग के सांसद श्री विजय बघेल शामिल हुए । सांसद…

Read More

रायपुर । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कृषि मंत्री तथा कोरिया जिले के प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने आज सुबह जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर के रामानुज मिनी स्टेडियम में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने लोगों से योग को अपने दैनिक जीवन में शामिल करने की अपील की। जिला स्तरीय आयोजित इस योगाभ्यास कार्यक्रम में बैकुण्ठपुर विधायक भईयालाल राजवाड़े विशेष रूप से योगाभ्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं ने योगा किया। योगाभ्यास के अवसर पर मंत्री श्री नेताम ने लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा…

Read More

रायपुर/ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय कोण्डागांव में आज सुबह योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्थानीय विधायक सुश्री लता उसेंडी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की सभी बधाई देते हुए कहा कि योग भारत की धरोहर है। योग तन और मन को निरोग रखने की भारतीय विधा है। अपने तन-मन को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन योग करने हेतु समय निकालने का आग्रह भी किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पूरे विश्व को निरोेगी बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रुप में आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया। इसके लाभ को देखते हुए विश्व के अनेक देशों ने…

Read More

कोरबा । जिले की हरदी बाजार थाना पुलिस ने थानाक्षेत्र से अपहृत दो बालिकाओं को दिल्ली से बरामद किया है तथा उनके परिजनों को सौप दिया है। मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 13 जून 2024 को एक महिला ने थाना हरदीबाजार, कोरबा में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसकी पुत्री अपनी सहेली के साथ दिनांक 13 जून 2024 को घर से बिना बताये कहीं चली गई है। दोनों गुम/अपहृत बालिकाओं की अपने जान पहचान रिशतेदारों में व आसपास क्षेत्रों में पता तलाश किये जाने के बाद भी कहीं पता नही चला। प्रार्थीया की पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर…

Read More

राजनांदगांव । जिले के गैदाटोला थानाक्षेत्र में पूर्व में घटित एक दुष्कर्म के मामले में पीडिता का अवैध रूप से गर्भपात कराने वाली डॉक्टर तथा अस्पताल के संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में थाना गैंदाटोला जिला राजनांदगांव में एक दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था जिस पर धारा 363, 366 (क), 376 (घ), 506 भा द वि एवम 4,6, 19(1)/21(1) पाक्सो एक्ट के के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान पता चला था कि दुष्कर्म पीडिता के गर्भ के बच्चे को अवैध रूप से…

Read More

दुर्ग । जिले के सुपेला थानाक्षेत्र में बुधवार को पूर्व विवाद को लेकर एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार जितेन्द्र गिरी निवासी लक्ष्मी नगर सुपेला द्वारा दिनांक 19 जून की रात्रि करीबन 7.45 बजे अपने घर के पास ही चाय ठेला में बैठा था उसी दौरान मोहल्ले का रहने वाला सुनील चौधरी आया और अपने छोटे भाई के साथ के साथ हुए विवाद को लेकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर अपने पास रखे धारदार चाकू से प्राणघातक वार किया। मामले में…

Read More