Author: प्रकाश कुमार यादव

रायपुर । प्रदेश के राजस्व तथा आपदा प्रबंधन, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री और धमतरी जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्थानीय हरदिहा साहू समाज भवन धमतरी में आयोजित जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने सैकड़ों लोगों के साथ सामूहिक योग किया और स्वस्थ जीवन शैली के लिए नियमित योगाभ्यास करने का संदेश लोगों को दिया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने संयुक्त राष्ट्र संघ को 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का सुझाव दिया था, जिसके परिणामस्वरूप ही पूरे विश्व…

Read More

रायपुर /दशवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आज जिला मुख्यालय कवर्धा के पीजी कॉलेज मैदान में जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। योगाभ्यास कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के तैल्यचित्र में दीप प्रज्ज्वलित के साथ किया गया। कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन सहित जिले के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, स्कूली छात्र-छात्राएं, स्वामी विवेकानंद एकेडमी के खिलाड़ियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। योग कार्यक्रम में प्रशिक्षकों ने योगासन के सभी आसन, कपालभारती, प्राणायाम, ध्यान, संकल्प आदि का अभ्यास कराया।…

Read More

रायपुर । दशम अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज जांजगीर जिला मुख्यालय स्थित भीमा तालाब, जाज्वल्य देव द्वार के पास सामूहिक योगाभ्यास किया गया। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित वित्त मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री ओ पी चौधरी ने कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री चौधरी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुझे जांजगीर आकर ऐसा लगता है जैसे में अपने दूसरे घर में आया हूं। उन्होंने दशम् अंतर्राष्ट्रीय योग…

Read More

रायपुर । 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज जिला मुख्यालय कांकेर के नरहरदेव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में सांसद लोकसभा क्षेत्र रायपुर बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर सामूहिक योगाभ्यास प्रदर्शन में हिस्सा लिया। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के तौर पर कांकेर विधायक आशाराम नेताम, जिला पंचायत के अध्यक्ष हेमंत धु्रव सहित अधिकारी-कर्मचारियों व नागरिकों, छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर योगासन एवं प्राणायाम की विभिन्न मुद्राओं का एक साथ अभ्यास किया। इस दौरान उपस्थित जनसमुदाय में खासा उत्साह दिखा। सभी वर्गों के लोगों ने सामूहिक रूप से…

Read More

रायपुर/ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज कोरबा जिले के सीएसईबी मैदान में आयोजित दशम योगाभ्यास कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव शामिल हुए। श्री साव के साथ कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल भी शामिल हुए। मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, कोरबा ऊर्जा नगरी है, यहां स्वच्छ मन, स्वच्छ शहर की थीम पर नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा ऑनलाइन माध्यम सेयोगाभ्यास का आयोजन किया गया है। इसके जरिए 10 हजार से अधिक स्वच्छता दीदियां, स्वच्छता कमांडो, स्वास्थ्य कर्मचारी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े हैं। श्री साव ने कहा कि, ऊर्जा नगरी कोरबा से पूरे प्रदेश में योग के माध्यम से…

Read More

रायपुर/ ’स्वयं एवं समाज के लिए योग’ थीम पर दसवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योग कार्यक्रम जगदलपुर शहर के इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम में आयोजित किया गया। योगाभ्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जगदलपुर विधायक किरण देव शामिल हुए। इस अवसर पर श्री देव ने कहा कि करें योग-रहें निरोग की भावना के साथ स्वस्थ शरीर के लिए नियमित योग आसनों का अभ्यास करें। भारत वर्ष की पुरातन विधा योग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष कसरत के रूप में पहचान मिली है। आज पूरे विश्व सहित प्रदेश के सभी जगहों पर योगाभ्यास किया जा रहा…

Read More

रायपुर/ दशम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सर्व मांगलिक सामुदायिक भवन में जिला स्तरीय सामूहिक योग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री एवं महासमुन्द जिले के प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल ने विभिन्न योग मुद्राओं में योगाभ्यास किया। इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने भी योगाभ्यास किया। इस वर्ष 2024 की थीम स्वयं एवं समाज के लिए योग हैं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंत्री बघेल ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुरातन काल से किसी न किसी रूप में हम योग करते आ रहे हैं। शरीर…

Read More

रायपुर । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में आयोजित दशम योगाभ्यास कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा शामिल हुए। मुख्य अतिथि श्री शर्मा के साथ विधायक गजेन्द्र यादव भी योगाभ्यास में शामिल हुए। पतंजलि योगपीठ के जयंत भारती और पंकज शर्मा के मार्गदर्शन में मुख्य अतिथि श्री शर्मा, विधायक श्री यादव, संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर, आईजी आर.जी. गर्ग, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, एसपी जितेन्द्र शुक्ला, नगर के गणमान्य नागरिक, समस्त विभाग के अधिकारीगण, नगर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी ने योग के विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास किये। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री…

Read More

रायपुर । अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज बलौदाबाजार जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी प्रांगण में सामूहिक योगाभ्यास किया गया। जिमसें लगभग 5 सौ से अधिक स्कूली बच्चे सहित गणमान्य नागरिक शामिल हुए। जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित जिला प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग से तनाव दूर होता है। यह शारीरिक स्वास्थ्य,मानसिक संतुलन और शान्ति का उत्कृष्ट माध्यम है। योग हमारी आत्‍मा, सोच और विचार को भी शुद्ध करता है।उन्होंने…

Read More

नई दिल्ली । नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर एक बार फिर झूठ और छल का सहारा लेते हुए यह दावा किया है कि खरीफ फसलों के लिए स्वीकृत एमएसपी उत्पादन लागत से डेढ़ गुना अधिक है। कॉरपोरेट मीडिया ने बिना किसी आलोचनात्मक विश्लेषण के इस दावे को तुरंत लपक लिया है। लेकिन यह दावा सच्चाई से कोसों दूर और सफ़ेद झूठ हैं, क्योंकि स्वामीनाथन आयोग की सी-2+50% की सिफारिश को सुविधाजनक रूप से ए-2+एफ एल+50% के फॉर्मूले में बदल दिया गया है, जो सी-2+50% से बहुत कम है। कृषि…

Read More