Author: प्रकाश कुमार यादव

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट सरगुजा (गंगा प्रकाश)। पुलिस मुख्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार रायपुर से आये हुये फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट द्वारा नेशनल ऑटोमेटेड फिंगरप्रिंट आईडेन्टिफिकेशन सिस्टम से संबंधित पंचदिवसीय रेंज स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अंकित गर्ग के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक सरगुजा योगेश पटेल द्वारा आज पी०जी० कॉलेज स्थित ऑडिटोरियम में शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण में सरगुजा रेंज के थाना/चौकी में पदस्थ पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को नेशनल ऑटोमेटेड फिन्गरप्रिन्ट आईडेन्टिफिकेशन सिस्टम फिंगरप्रिन्ट की बारीकियों के बारे में एक्सपर्ट विशेषज्ञों द्वारा जानकारी देते हुये अवगत कराया जा रहा है।प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान योगेश पटेल पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने कहा…

Read More

रायगढ़ (गंगा प्रकाश)। आज दोपहर करीब 12.00 बजे एक जागरूक नागरिक द्वारा जूटमिल के मिट्ठूमुड़ा में करीब 02 और 03 साल के दो बच्चों को बिना परिजन के धूप में भटकते देखकर थाना लाया गया और दोनों गुम बच्चों की जानकारी दी गई । थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज एवं थाने के स्टाफ द्वारा गुम बच्चों को चिप्स, बिस्किट देकर उनके माता-पिता और निवास स्थान के संबंध में पूछताछ किया गया । दोनों लडकियां सही से माता-पिता एवं घर की जानकारी नहीं दे पा रहे हैं । जूटमिल पेट्रोलिंग द्वारा बच्चों को वाहन में क्षेत्र के सम्भावित स्थानों पर…

Read More

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट सरगुजा (गंगा प्रकाश)। वाणिज्यिक मात्रा में नारकोटिक्स युक्त इंजेक्शन को कार मे रखकर परिवहन कर तस्करी करने के मामले मे थाना गांधीनगर पुलिस ने सख्त कार्यवाही करते हुये आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस मीडिया ग्रुप से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी अनुसार सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान ऑपरेशन विश्वास के तहत नवपदस्थ अधीक्षक सरगुजा योगेश पटेल के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों एवं नगर पुलिस अधीक्षक रोहित शाह के नेतृत्व में…

Read More

बिलासपुर (गंगा प्रकाश)। जिला पंचायत की बैठक 20 जून को जिला पंचायत सभा कक्ष में आहूत की गई है। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान करेंगे। इसके तहत सामान्य सभा की बैठक सवेरे 11 बजे एवं सामान्य प्रशासन समिति की बैठक शाम 4.30 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक के लिए एजेण्डा का निर्धारण कर लिया गया है। जिला पंचायत सीईओ रामप्रसाद चौहान ने बताया कि बैठक में मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी विभाग, कृषि, पशु पालन, उद्यानिकी, विद्युत विभाग, मतस्य विभाग, क्रेडा विभाग, बीज निगम, महिला बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग,…

Read More

बिलासपुर (गंगा प्रकाश)। आदिम जाति एवं जनजाति वर्ग के इस साल के ड्रॉप आउट बच्चों को इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग में इसके लिए 1 जुलाई तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। सहायक आयुक्त कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2024-25 में ड्राप लेकर प्री० इंजीनियरिंग एवं प्री० मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं के कोचिंग की तैयारी हेतु प्रतिष्ठित संस्थान द्वारा राज्य के प्रतिभावान अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के कक्षा 12वी उत्तीर्ण पात्र विद्यार्थियों को प्राक्चयन परीक्षा के माध्यम से मेरिट के आधार पर प्रवेश…

Read More

अनिल धूपर बनाए गए मानद सचिव, छग टेनिस संघ महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने दी बधाई मध्यप्रदेश टेनिस संघ की वार्षिक साधारण सभा रविवार को इंदौर टेनिस क्लब, इंदौर में संपन्न हुई। वार्षिक सभा में टेनिस की गतिविधियों, प्रशिक्षण, टूर्नामेंट्स के साथ वार्षिक वित्तीय स्थिति विवरण पर भी चर्चा हुई। इस वार्षिक सभा में सर्व सहमति से 2024-2028 वर्ष के लिए कार्यकारिणी चुनी गई। जिसमे अनिल महाजन को अध्यक्ष, अनिल धूपर को मानद सचिव चुना गया है। अनिल धूपर को मानद सचिव चुने जाने पर छग टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा, अवतार जुनेजा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ अजय पाठक…

Read More

सीपत । एनटीपीसी सीपत ने नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत “बालिका सशक्तिकरण अभियान” के चौथे संस्करण के समापन समापन समारोह का आयोजन दिनाँक 17 जून 2024 को किया । समापन समारोह में सी. शिवकुमार क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (प.क्षे.-II, यूएसएसी, राख नई पहल), श्रीमती सी. पद्मजा, अध्यक्ष, अर्पिता महिला समिति, वी.के. पाण्डेय, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी सीपत, श्रीजित कुमार, महाप्रबंधक (सीपीजी-2), अनिल शंकर शरण, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), श्रीमती साधना पाण्डेय, अध्यक्षा, संगवारी महिला समिति और संगवारी महिला समिति के वरिष्ठ सदस्या शामिल हुए। इस कार्यक्रम में विभागाध्यक्षगण, यूनियन और एसोसिएशन के प्रतिनिधि, मीडिया कर्मी तथा बालिकाओं के माता-पिता भी उपस्थित रहे।…

Read More

रायपुर । उप मुख्यमंत्री अरुण साव रविवार की शाम नवा रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (सीसीपीएल) का फाइनल मुकाबला देखने पहुंचे। छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित इस लीग का फाइनल मैच रायपुर रायनोस और बिलासपुर बुल्स के बीच खेला गया, जिसमें रायपुर रायनोस की टीम चैंपियन बनी। उप मुख्यमंत्री श्री साव के स्टेडियम पहुंचने पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। श्री साव ने हाथ हिलाकर वहां मौजूद दर्शकों का अभिवादन किया।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने सीसीपीएल के फाइनल मुकाबले में कहा कि यह आयोजन किसी भी मायने में आईपीएल से…

Read More

रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर जिलों में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को पारिश्रमिक राशि का नगद भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। इन जिलों में बैंकों की शाखाएं दूर-दूर हैं, इसलिए मुख्यमंत्री ने तेन्दूपत्ता संग्राहकों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को यह निर्देश जारी किए हैं। सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर जिलों के हाट-बाजारों में कैम्प लगाकर तेन्दूपत्ता संग्राहकों को वर्ष 2024 में पारिश्रमिक राशि का नगद भुगतान किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देशों के परिपालन में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा इस…

Read More

बेमेतरा । 21 जून को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने कलेक्टरेट के दृष्टि सभाकक्ष में जिले के अधिकारियों की बैठक ली | बैठक में कलेक्टर ने योग दिवस के तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए | जिले में योग दिवस 21 जून को जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी में प्रातः 7 बजे से 8 बजे के बीच आयोजित होगा | बैठक में उन्होंने कृषि उपज मंडी में आवश्यक बैठक व्यवस्था, विद्युत एवं सांउड व्यवस्था, पीएचई को पेयजल सहित अन्य विभाग अनुरूप कार्य, समाज कल्याण विभाग को स्वल्पाहार, स्वास्थ्य…

Read More