Author: प्रकाश कुमार यादव

बेमेतरा । हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जिले में संचालित स्कूल बसों का निरीक्षण शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले किया गया। जिला परिवहन विभाग और यातायात पुलिस के द्वारा किया गया । इस निरीक्षण अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना था। बसों की तकनीकी स्थिति, सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता, और ड्राइवरों के लाइसेंस और स्वास्थ्य विभाग द्वारा वाहन के चालकों एवं परिचालकों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान बसों की ब्रेक, टायर, लाइटिंग सिस्टम, और इमरजेंसी एग्जिट की स्थिति का बारीकी से परीक्षण किया गया। साथ ही, फर्स्ट ऐड किट और…

Read More

पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन रायपुर,/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपने गृह जिले जशपुर के ग्राम बन्दरचुंआ पहुंचे। यहां वे अपने चचेरे भाई एवं जशपुर नगर पालिका के अध्यक्ष स्व. श्री नरेश चंद्र साय के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए। सपत्नीक उनके घर पहुंचकर मुख्यमंत्री साय ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने सभी परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्व. श्री नरेश चंद्र साय जी मेरे चचेरे भाई और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. नरहरी साय जी के पुत्र थे।…

Read More

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 18 जून को रानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस पर उनकी वीरता, साहस और देशभक्ति को नमन किया है। श्री साय ने कहा है कि झांसी की रानी ने मातृ भूमि के गौरव और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। वे सच्चे अर्थों में वीरांगना थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि रानी लक्ष्मी बाई शौर्य, पराक्रम, साहस की प्रतिमूर्ति और नारी शक्ति की मिसाल हैं, उनका व्यक्तित्व पूरे समाज और देश के लिए प्रेरणा स्रोत है।

Read More

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक 19 जून बुधवार को अपराह्न 3:00 बजे महानदी भवन, मंत्रालय में आयोजित होगी।

Read More

रायपुर/बलौदाबाजार । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह द्वारा बलौदाबाजार अग्निकांड मामले की जाँच के लिए गठित 5 सदस्यीय जाँच दल सोमवार को बलौदाबाजार पहुँचा। जाँच दल के संयोजक दयालदास बघेल, सदस्य टंकराम वर्मा, शिवरतन शर्मा, नवीन मार्कण्डेय, श्रीमती रंजना साहू ने गिरौदपुरी से 5 किलोमीटर दूर अमरगुफा (महकोनी) में स्थित जैतखाम के क्षतिग्रस्त किए जाने और जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट व एसपी दफ्तर में हुई आगजनी, तोड़फोड़ और पीड़ितों से मुलाकात की और घटना से जुड़े आवश्यक पहलुओं पर गंभीरता से अध्ययन और संबंधित लोगों से चर्चा की। भाजपा जाँच दल ने प्रारंभिक जाँच में पाया…

Read More

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट वाराणसी (गंगा प्रकाश)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद कल 18 जून मंगलवार को पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आयेंगे। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एयरपोर्ट पर पीएम की अगवानी करने के बाद सभी कार्यक्रम में साथ रहेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीएम मोदी का बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शाम लगभग साढ़े तीन बजे आगमन होगा , वहां से वे सेवापुरी विधानसभा स्थित मेंहदीगंज जनसभा स्थल पर हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे और किसानों की जनसभा किसान सम्मान सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। प्रधानमंत्री डीबीटी…

Read More

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट रायपुर (गंगा प्रकाश)। गत दिवस सांध्यकालीन सत्र में शहर के प्रतिष्ठित संस्थान छत्तीसगढ़ जन सेवा फाउंडेशन द्वारा हूनरबाज द मल्टी टैलेंट परफॉर्मेंस कार्यक्रम का आयोजन वृंदावन भवन रायपुर में आयोजित किया गया। जिसमें अनीश बनर्जी (पांच वर्षीय) पिता पार्थ बनर्जी और माता चिन्मय बनर्जी निवासी रायपुर ने भाग लेकर तबला वादन में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस कार्यक्रम में कई प्रतिभागियों ने हिस्सेदारी निभाई जिसमें तबला वादन विधा में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बाल कलाकार नन्हा तबला वादक अनीश बनर्जी ने प्रदर्शित कर प्रथम स्थान प्राप्त कर माता-पिता व अपने गुरु का नाम रोशन किया। इसमें…

Read More

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर स्थगित कलेक्टर जन चौपाल 18 जून से पुनः शुरू हो रही है। 18 जून को दोपहर 1 बजे से जन चौपाल का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान जिलेवासी अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत कर सकते है। जन चौपाल में नागरिकों से प्राप्त आवेदनों का निराकरण करने के लिए सभी विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहेंगे।

Read More

गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। विश्व सिकल सेल दिवस 19 जून को मनाया जाएगा। इस दिन सिकल सेल जांच शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसी तारतम्य में कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने सिकलिन बिमारी की रोकथाम और बचाव के प्रचार प्रसार हेतु आज कलेक्ट्रेट परिसर से सिकल सेल जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता रथ के माध्यम से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सिकल सेल बीमारी के बारे में जागरूक किया जाएगा। साथ ही सिकल सेल बीमारी का निशुल्क जांच और इलाज शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध है, इसकी भी जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा सिकल…

Read More

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट सरगुजा (गंगा प्रकाश)। जिले मे नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक 2018 बैच के आईपीएस योगेश पटेल द्वारा जिले की कमान सम्हालने के पश्चात आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित किया गया। पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा अपने पूर्व के कार्यकाल सहित अन्य आवश्यक जानकारी प्रदान कर पत्रकार वार्ता मे उपस्थित वरिष्ठ पत्रकारों से परिचय प्राप्त किया गया।‌ सामान्य परिचय पश्चात पत्रकार वार्ता के दौरान जिले की क़ानून व्यवस्था सहित सुरक्षा प्रबंध पर सार्थक चर्चा की गई। यातायात व्यवस्था के सुचारु संचालन हेतु आगामी दिनों मे लागू की जाने वाली कार्ययोजनाओं की जानकारी दी गई। पत्रकार वार्ता…

Read More