Author: प्रकाश कुमार यादव
रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी की मुख्य/ अवसर परीक्षाएं वर्ष में तीन बार आयोजित होगी। प्रथम परीक्षा माह अप्रैल में, द्वितीय परीक्षा माह अगस्त में एवं तृतीय परीक्षा माह नवम्बर में आयोजित की जाएगी। वर्ष 2024 प्रथम परीक्षा माह अप्रैल की भांति द्वितीय परीक्षा एवं तृतीय परीक्षा में सामान्य, क्रेडिट, आर.टी.डी एवं अवसर के परीक्षार्थी नियमानुसार सम्मिलित हो सकते है। राज्य ओपन स्कूल के अधिकारियों ने बताया कि अगस्त 2024 में आयोजित होने वाली द्वितीय परीक्षा हेतु सामान्य शुल्क के साथ प्रवेश की अंतिम तिथि 30 जून 2024 तक तथा 01 जुलाई से…
रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने इस बात पर आश्चर्य जताया है कि विधानसभा के बाद प्रदेश की लोकसभा सीटों पर करारी हार के बाद भी कांग्रेस में हार की जिम्मेदारी लेने के लिए कोई तैयार नहीं है और सब या आपसी जुबानी जंग में लगे हैं, या फिर हार से बौखलाए कांग्रेस नेता स्तरहीन बयानबाजी करके अपने मानसिक दीवालिएपन का प्रदर्शन कर रहे हैं। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस के भीतर अब लगातार हार की समीक्षा के लिए बैठक बुलाने की मांग जोर पकड़ रही है, लेकिन कांग्रेस नेता सिर्फ हवा-हवाई बयानबाजी करके…
रायपुर । रायगढ़ में पत्रकार सत्यजीत घोष के ऊपर हुये कातिलाना हमले की कांग्रेस ने कड़ी निंदा किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार के राज में पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था खराब हो गयी है। अपराधी और गुंडे तत्व बेलगाम हो चुके है। सरकार का इकबाल समाप्त हो गया। सरेआम लूट, डकैती, चाकूबाजी, बलात्कार की घटनाएं हो रही है। आम आदमी और पत्रकार कोई सुरक्षित नहीं है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पत्रकार सत्यजीत घोष जो टीवी छत्तीसगढ़ नाऊ के रिपोर्टर के साथ रात के अंधेरे में अज्ञात तत्वों के द्वारा…
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कुवैत शहर में आग लगने की दुर्घटना में हुई लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया कि कुवैत स्थित भारतीय दूतावास स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है और प्रभावितों की सहायता के लिए अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है। कुवैत स्थित भारतीय दूतावास द्वारा एक्स पर किए गए एक पोस्ट को साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा; “कुवैत शहर में आग लगने की दुर्घटना दुःखद है। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता…
नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प अनुसार, 100 दिनों की कृषि कार्ययोजना के संबंध में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। इस दौरान श्री चौहान ने अधिकारियों से कहा कि वे अपना पूरा फोकस किसानोन्मुखी कार्यों पर करें ताकि देश के किसानों और कृषि क्षेत्र के निरंतर विकास के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी जी की संकल्पना के मुताबिक तेजी से काम किया जा सकें। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में,…
नई दिल्ली । कारगिल युद्ध के वीरों की वीरता और बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करने के रूप में, भारतीय सेना ने 1999 के कारगिल युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की विजय की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आज एक अखिल भारतीय मोटरसाइकिल अभियान शुरू किया है। यह अभियान हमारे वीर सैनिकों के महत्वपूर्ण योगदान का प्रदर्शन और उनकी विरासत का सम्मान करता है।आठ मोटरसाइकिलों की तीन टीमों ने देश के तीन कोनों- पूर्व में दिनजन, पश्चिम में द्वारका और दक्षिण में धनुषकोडि से इस ऐतिहासिक यात्रा की शुरुआत की है। ये साइकिल सवार विभिन्न इलाकों और चुनौती भरे मार्गों को…
नई दिल्ली । भारतीय वायु सेना के परिवहन और हेलीकॉप्टर बेड़े युद्ध और शांतिकाल में विभिन्न कार्य करते हैं। वायु रखरखाव, घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय अभ्यासों के दौरान लड़ाकू सैनिकों की एयरलिफ्ट द्वारा हमारे सैनिकों के रखरखाव की शांतिकालीन भूमिका के अलावा, राष्ट्र निर्माण की दिशा में अनेक कार्य किए जाते हैं। भारतीय वायुसेना विशेष रूप से नागरिक सहायता में सबसे आगे रही है। आम चुनाव-2024 के दौरान, पिछले कुछ महीनों में मीडियम लिफ्ट हेलीकॉप्टरों (एमआई-17 वैरिएंट), हल्के उपयोगी हेलीकॉप्टरों (चेतक) और स्वदेशी रूप से निर्मित एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टरों (एएलएच) ध्रुव द्वारा पर्याप्त उड़ान कार्य किए गए हैं। भारतीय वायुसेना इलेक्ट्रॉनिक…
नई दिल्ली । श्रीमती निर्मला सीतारमण ने नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री का कार्यभार संभाला। नॉर्थ ब्लॉक स्थित कार्यालय में वित्त सचिव डॉ. टी.वी. सोमनाथन और वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय के अन्य सचिवों ने श्रीमती सीतारमण का स्वागत किया। श्रीमती सीतारमण ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें एक बार फिर केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री के रूप में काम करने तथा उनके मार्गदर्शन में भारत और इसके लोगों की सेवा करने का अवसर मिला। श्रीमती सीतारमण ने पिछले 10 वर्षों में मजबूत नेतृत्व और विकासोन्मुख शासन…
नई दिल्ली । वी. सोमन्ना ने नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने इस मंत्रालय की जिम्मेदारी के साथ उन पर भरोसा करने के लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गतिशील नेतृत्व में उल्लेखनीय विकास हुआ है। उन्होंने सरकार के तीसरे कार्यकाल में विकास की गति को जारी रखने के अपने दृढ़ संकल्प को दोहराया। इस अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए श्री सोमन्ना ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत पिछले 5…
नई दिल्ली । संसदीय कार्य मंत्रालय ने 10 जून, 2024 को संसद भवन स्थित पुस्तकालय भवन, नई दिल्ली में योग गुरु डॉ. सुरक्षित गोस्वामी के मार्गदर्शन में एक योग कार्यशाला का आयोजन किया। संसदीय कार्य मंत्रालय के सचिव उमंग नरूला ने इस कार्यशाला का उद्घाटन किया। इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्रालय के अपर सचिव डॉ. सत्य प्रकाश ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के महत्व पर जोर दिया। डॉ. सुरक्षित गोस्वामी ने हमारे दैनिक जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डाला और पेशेवर तथा व्यक्तिगत जीवन में दक्षता को बेहतर बनाने के लिए कुछ बहुत ही प्रभावी योग, आसन और…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
