Author: प्रकाश कुमार यादव
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक अग्रवाल की पहल से जिले के वृद्धाश्रम एवं दिव्यांग बच्चों के विशेष विद्यालय को राज्य शासन की तरफ से विभागीय अनुदान की स्वीकृति मिली है। इनमें समाज कल्याण विभाग से विभागीय मान्यता प्राप्त संस्था प्रेरक स्वैच्छिक संस्था द्वारा संचालित सक्षम दिव्यांग विद्यालय राजिम एवं सियान सेवा सदन वृद्धाश्रम आश्रम ग्राम-भिलाई शामिल है। शासन से अनुदान की स्वीकृति मिलने से आश्रम में निवासरत वृद्धजनों एवं दिव्यांग स्कूल के बच्चों को विशेष सुविधाओं का लाभ मिलेगा। साथ ही दिनचर्या के कार्यो में उपयोगी सामग्रियों की भी निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित होगी। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले कलेक्टर…
विभिन्न स्थापनाओं के विरूद्ध जारी की गई नोटिस गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिला गरियाबंद के क्षेत्रान्तर्गत संचालित समस्त प्रतिष्ठानों, निर्माण कार्य स्थल होटल, ढ़ाबा, पेट्रोल पम्प, उद्योग, कारखाने, ईंट भट्टा एवं विभिन्न वाणिज्यिक स्थापनाओं पर बाल श्रम (प्रतिषेध और विनियमन) संशोधित अधिनियम 2016 के अन्तर्गत माह जून 2024 में बाल श्रम के रोकथाम कराये जाने एवं संलिप्त बाल श्रम मुक्त कराए जाने जिला में गठित टॉस्क फोर्स द्वारा निरीक्षण एवं रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। श्रम पदाधिकारी गरियाबंद ने बताया कि विकासखण्ड फिंगेश्वर, मैनपुर, गरियाबंद और छुरा क्षेत्रान्तर्गत गठित टॉस्क फोर्स में शामिल शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, श्रम विभाग, महिला…
प्रथम पाली पी.ई.टी. में 288 परीक्षार्थी एवं द्वितीय पाली पी.पी.एच.टी. में 600 परीक्षार्थी शामिल होंगे गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा 13 जून गुरूवार को प्रथम पाली में पी.ई.टी. प्रवेश परीक्षा प्रातः 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक एवं द्वितीय पाली में पी.पी.एच.टी. प्रवेश परीक्षा अपरान्ह 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित की गई है, जिसके लिए गरियाबंद जिले में 2 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है। जिसमें शासकीय वीर सुरेन्द्र साय महाविद्यालय गरियाबंद में प्रथम पाली एवं द्वितीय पाली की परीक्षा आयोजित होगी तथा शासकीय बालक उ.मा.शाला गरियाबंद में सिर्फ द्वितीय पाली की ही…
मुंगेली । कलेक्टर राहुल देव और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गिरिजाशंकर जायसवाल ने 16 वर्षीय नाबालिग बालिका का शारीरिक शोषण की जानकारी मिलने पर मामले को तत्काल संज्ञान में लिया। उन्होंने संबंधित आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने और बालिका की गंभीर स्थिति को ध्यान में रखते हुए तत्काल ईलाज कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बता दें कि विकासखण्ड मुंगेली के ग्राम छतौना के निवासी गौकरण कश्यप के विरुद्ध इस मामले में एफआईआर दर्ज कराया गया है। कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने नाबालिग बालिकाओं को इस तरह की अप्रिय घटना से बचने और किसी भी व्यक्ति के झांसे…
मुंगेली । छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न खेल पुरस्कारों के लिए आवेदन 30 जून तक मंगाया गया है। वरिष्ठ खेल अधिकारी संजय पॉल ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को खेल पुरस्कार प्रदान कर राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित किया जाता है। राष्ट्रीय एवं अधिकृत अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त विजेता खिलाड़ियों को प्रोत्साहन नियम के तहत नगद राशि पुरस्कार अलंकरण प्रदान किया जाता है। ऐसे खिलाड़ी, जिन्होंने वर्ष 2021-22 व 2022-23 में सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग की राष्ट्रीय एवं अधिकृत अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में…
मुंगेली । मुंगेली विकासखंड के ग्राम धनगांव में चल रहे नहर लाइनिंग कार्य में स्लीपर को तोड़कर पुनः नया बनाया गया है। बता दें कि इस कार्य में गुणवत्ता की कमी को लेकर जनप्रतिनिधियों द्वारा शिकायत की गई थी। जिसे कलेक्टर राहुल देव ने संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारी को नहर लाइनिंग के कार्य को पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्माण करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा था कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार से समझौता नहीं किया जाएगा। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता आर.के.मिश्रा ने बताया कि धनगांव वितरक नहर में बिजराकापा से…
मुंगेली । कलेक्टर राहुल देव ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि प्रत्येक मंगलवार को जनदर्शन फिर से शुरू होगा। जनदर्शन में सभी विभागीय अधिकारी और राजस्व अधिकारी उपस्थित रहेंगे और जनशिकायत के प्रकरणों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक निराकरण करेंगे। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को कार्यालय और कोर्ट में बैठकर राजस्व के लंबित प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व का काम नहीं रुकना चाहिए। कलेक्टर ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को कार्यालयीन समय में कार्यालय में उपस्थित रहने और अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करने व विभागीय कामकाज…
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से यहाँ उनके निवास कार्यालय में बस्तर लोकसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद महेश कश्यप ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को उपहार स्वरूप काष्ठ शिल्प से निर्मित भगवान श्री राम की मूर्ति भेंट की। मुख्यमंत्री ने श्री कश्यप को लोकसभा सांसद निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।
रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य कर (जीएसटी) विभाग द्वारा सूचना एवं प्रौद्योगिकी का उपयोग कर नई पहल करते हुए “ई-संवीक्षा” पोर्टल लाँच किया गया है। यह पोर्टल रजत बंसल, आयुक्त, राज्य कर, छत्तीसगढ़ की पहल पर राज्य कर मुख्यालय, नवा रायपुर के डायरी कक्ष एवं कम्प्यूटर कक्ष द्वारा तैयार किया गया है जिसके अंतर्गत मैदानी कार्यालयों के समुचित अधिकारियों द्वारा जीएसटी अधिनियम की धारा 61 एवं धारा 73 और/ अथवा धारा 74 के अंतर्गत की जाने वाली कार्यवाहियों की रिपोर्टिंग आनलाईन की जानी है। प्रारंभिक चरण में “ई-संवीक्षा” के अंतर्गत “स्क्रूटनी माड्यूल” बनकर तैयार है एवं लाईव किया जा चुका है…
रायपुर/ सामान्य प्रशासन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन, मंत्रालय महानदी भवन द्वारा रायपुर एवं नवा रायपुर अटल नगर के लिए स्थानीय अवकाश 09 अगस्त 2024 के स्थान पर 12 नवंबर 2024 को घोषित की गई है। इस आशय का संशोधन आदेश 10 जून 2024 को जारी कर दिया गया है। कलैण्डर वर्ष में 03 स्थानीय अवकाश की घोषणा सामान्य पुस्तक परिपत्र के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों के तहत् जिला स्तर पर कलेक्टर द्वारा की जाती है। किन्तु नवा रायपुर अटल नगर तथा रायपुर शहर के संबंध में यह घोषणा सामान्य प्रशासन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन, मंत्रालय महानदी भवन द्वारा की जाती है। सामान्य प्रशासन…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
