Author: प्रकाश कुमार यादव
शुकदेव वैष्णव महासमुंद (गंगा प्रकाश)। जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 1432 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम पोस्त डोडा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 2 करोड़ 14 लाख 80 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, उच्च अधिकारियों के निर्देशन में जिले में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक पिकअप वाहन…
शुकदेव वैष्णव महासमुंद (गंगा प्रकाश)। जिले में अवैध महुआ शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ महासमुंद पुलिस द्वारा विशेष अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स तथा सरायपाली, बागबाहरा, चौकी बुंदेली और थाना खल्लारी पुलिस की संयुक्त टीम ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने सरायपाली के भौरादादर मोड़, ग्राम दर्राभाठा, बागबाहरा के भानपुर वार्ड क्रमांक 01, चौकी बुंदेली के रामनगर पारा तथा थाना खल्लारी अंतर्गत ग्राम कुर्रुभाटा जंगल में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान कुल 55 लीटर महुआ शराब और 18 लीटर देशी प्लेन शराब जब्त…
शुकदेव वैष्णव महासमुंद (गंगा प्रकाश)। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना महासमुंद पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के परिवहन में संलिप्त एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक महासमुंद के निर्देशन में जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत दिनांक 02 अप्रैल 2026 को थाना महासमुंद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति घोड़ारी शराब दुकान से अधिक मात्रा में देशी…
रायपुर (गंगा प्रकाश)। पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक आज दिनांक 1 अप्रैल 2026 को सायं 7:45 बजे प्रारंभ हुई जो लगभग डेढ़ घंटे तक चली। बैठक में आगामी 5 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले स्थापना दिवस, शपथ ग्रहण समारोह एवं पत्रकार सम्मान कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सुनील यादव ने कार्यसमिति के सदस्यों को कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि 5 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम को भव्य और व्यवस्थित रूप देने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। इस…
बेरोजगार युवाओं का तैयार हो रहा डाटा, साइबर ठगी और नशे के खिलाफ चलाया जा रहा विशेष अभियान गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और आमजन को सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से गरियाबंद पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले के सभी थाना प्रभारियों एवं बीट आरक्षकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सघन भ्रमण कर सीधे ग्रामीणों और युवाओं से संवाद स्थापित किया। इस दौरान पुलिस टीम गांवों और मोहल्लों तक पहुंची और लोगों को सुरक्षा, सतर्कता और कानून संबंधी जरूरी जानकारी दी। विशेष रूप से…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गरियाबंद पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल करते हुए गांजा तस्करी के एक अहम कड़ी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूर्व में पकड़े गए आरोपियों से मिले सुराग के आधार पर कार्रवाई करते हुए भिलाई निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध गांजा, शराब और अन्य नशीले पदार्थों के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ “एण्ड-टू-एण्ड” कार्यवाही की जा रही है। इस अभियान के तहत केवल…
उन्नति शाखा ने शीतल पेय जल के लिए मुख्य चौक में स्थापित किया वाटर कूलर शुकदेव वैष्णव महासमुंद (गंगा प्रकाश)। गर्मी के तीखे तेवरों के बीच जब आमजन गर्मी और प्यास से बेहाल हैं, ऐसे समय में मारवाड़ी युवा मंच उन्नति शाखा बसना ने एक सराहनीय पहल करते हुए समाज सेवा की भावना को साकार रूप दिया है। बसना शाखा द्वारा अपने स्थायी प्रकल्प “अमृत धारा” के अंतर्गत नगर के व्यस्ततम मुख्य चौक में अत्याधुनिक वाटर कूलर स्थापित किया गया, जिससे अब राहगीरों, व्यापारियों एवं आम नागरिकों को शीतल एवं स्वच्छ पेयजल की सुविधा सहज रूप से उपलब्ध हो सकेगी। नगर…
शुकदेव वैष्णव महासमुंद (गंगा प्रकाश)। बसना थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़फुलझर में प्रेम प्रसंग से जुड़ी एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्रेमिका की शादी से आहत एक युवक ने पहले उस पर जानलेवा हमला किया और फिर कुछ ही देर बाद खुद बिजली खंभे पर चढ़कर करंट से झुलस कर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह जली हुई लाश मिलने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान राजेश बरिहा (25 वर्ष), पिता आनंद बरिहा, निवासी कांदाडोगर (बीजाढोल) थाना झारबंद (ओडिशा) के रूप में हुई है। राजेश का गढ़फुलझर गांव…
एनएच 53 पर बसना थाना अंतर्गत ग्राम बिटांगीपाली की घटना शुकदेव वैष्णव महासमुंद (गंगा प्रकाश)। राष्ट्रीय राजमार्ग 53 फोर लेन पर ग्राम बिटांगीपाली के समीप सत्कार ढाबा के सामने शुक्रवार तड़के लगभग 4:00 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बकरी लेने सरायपाली जा रहे मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को पीछे से आ रहे अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया और चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। हृदयविदारक इस हादसे में एक व्यक्ति का कमर से नीचे का हिस्सा पिचक जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बसना…
शुकदेव वैष्णव महासमुंद (गंगा प्रकाश)। बसना पदमपुर मार्ग पर बसना से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम अंकोरी में एक महिला किराना दुकान से सामान खरीद कर सड़क किनारे अपने घर जा रही थी उसी दरमियान पीछे से आ रहे पीकप वाहन के चालक ने तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए महिला को जबरदस्त ठोकर मार दी जिससे महिला की दुर्घटना में मौत हो गई । बसना पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विवेचना करने में जुटी हुई है। 13 दिन की शादी… और मौत! नवविवाहिता टॉयलेट में फंदे पर झूली, मायके पक्ष बोला—यह आत्महत्या नहीं, हत्या है…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
