Author: प्रकाश कुमार यादव
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। शादी के महज 13 दिन बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम करेली छोटी में 23 वर्षीय नूतन दीवान की लाश उसके ही ससुराल के टॉयलेट में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है, वहीं मायके पक्ष ने इसे साफ तौर पर हत्या करार देते हुए पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार, फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम खैरझिटी निवासी नूतन दीवान की शादी हाल ही में करेली छोटी निवासी कामेश…
शैक्षणिक गुणवत्ता, सुविधाओं और व्यवस्थाओं का किया अवलोकन गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिले की प्रभारी सचिव श्रीमती आर. संगीता ने आज जिला मुख्यालय स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में चाइल्ड फ्रेंडली वातावरण, प्रयोगशाला लैब, पुस्तकालय, आईटी कक्ष, स्मार्ट क्लास रूम शिक्षण-सामग्री और विद्यार्थियों की प्रगति जानकारी ली। इस अवसर पर कलेक्टर बी.एस. उइके, पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर, वनमण्डलाधिकारी शशिगानंदन के., जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर, जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह धीर सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। एनकॉर्ड बैठक में नशा मुक्ति और निगरानी पर जोर श्रीमती संगीता ने विद्यालय की व्यवस्थाओं पर नाराजगी…
प्रभारी सचिव ने पुलिस, राजस्व, आबकारी विभाग को संयुक्त कार्रवाई करने के दिए निर्देश शैक्षणिक संस्थानों के 500 मीटर दायरे में प्रतिबंध जिले की प्रभारी सचिव आर. संगीता ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक* गरियाबंद (गंगा प्रकाश )। जिले की प्रभारी सचिव श्रीमती आर. संगीता ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में एनकॉर्ड की बैठक ली। बैठक में उन्होंने जिले में मादक पदार्थों की तस्करी, इसके दुष्प्रभाव और बढ़ते प्रसार को रोकने के लिए विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु सभी विभाग सख्त और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। प्रभारी सचिव ने पुलिस और…
शासन की योजनाओं का गंभीरतापूर्वक करें क्रियान्वयन: श्रीमती संगीता योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश गरियाबंद जिले में विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिले में शासन की योजनाओं और विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आज जिला कार्यालय सभाकक्ष में जिले के प्रभारी सचिव श्रीमती आर. संगीता ने जिला स्तरीय अधिकारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं, प्रशासनिक व्यवस्थाओं, राजस्व प्रकरणों तथा विकास कार्यों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में कलेक्टर बीएस उइके ने जिले में विभिन्न विभागों में चल…
यदिन्द्रन नायर बीजापुर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी परंपराओं और लोक आस्था के प्रतीक चिकटराज देव मंडई (मेला) 2026 का भव्य आगाज़ आज पारंपरिक रस्म ‘डेरी गढ़ाई’ के साथ हुआ। भीमगुड़ी देव स्थल में पूरे विधि-विधान और श्रद्धा-भक्ति के माहौल में पूजा-अर्चना कर बाबा चिकटराज से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और समृद्ध आयोजन के लिए आशीर्वाद लिया गया। इस अवसर पर देव स्थल जयकारों से गूंज उठा और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के पुजारीगण, देवगुड़ी से जुड़े सेवक, ग्राम प्रमुख, जनप्रतिनिधि तथा दूर-दराज के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। पारंपरिक वेशभूषा में…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 08 के युवा भाजपा कार्यकर्ता मंथिर साहू ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर स्थानीय राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। उन्होंने अमितेश शुक्ल के फिंगेश्वर प्रवास के दौरान उनके हाथों कांग्रेस का गमछा पहनकर पार्टी में प्रवेश किया। मंथिर साहू ने कहा कि वे कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर यह निर्णय लिया है तथा अब क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए कार्य करेंगे। ओमकुमार प्रजापति को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष तेजेश यदू ने इसे जनता के बढ़ते विश्वास का प्रतीक…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। जनपद पंचायत उपाध्यक्ष एवं शिक्षा समिति के अध्यक्ष सतीश यादव एवं विकासखंड स्रोत समन्वयक सुभाष शर्मा के द्वारा ओम कुमार प्रजापति पिता राकेश प्रजापति मौलीपारा बासीन को सहायक उपकरण श्रवण यंत्र प्रदान किया गया. इस अवसर पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष एवं शिक्षा समिति के अध्यक्ष सतीश यादव ने कहा कि दिव्यांग जनों की सहायता करना समाज की प्रथम जिम्मेदारी है. उन्होंने बताया कि शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है ताकि कोई भी दिव्यांग विद्यार्थी मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहे. विकासखंड स्त्रोत समन्वयक सुभाष शर्मा ने…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है कि सत्र 2025-26 में फिंगेश्वर विकासखंड से शासकीय प्राथमिक शाला के 16 एवं अशासकीय प्राथमिक शाला के 03 प्रतिभावान विद्यार्थियों का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए हुआ है. इन विद्यार्थियों की उपलब्धि से पूरे ब्लॉक में हर्ष का माहौल है. जवाहर नवोदय विद्यालय में चयनित विद्यार्थियों के नाम एवं संकुल इस प्रकार है प्रेरणा ध्रुव संकुल जामगांव, कुणाल निषाद गिरिराज साहू कौदकेरा, आदित्य बघेल,दीपेश कंवर परसदाकला, टोकेश्वरी तारक बासीन,तुलेश कुमार साहू तरीघाट, भूमिका ध्रुव, युवराज साहू कोपरा,कुशल साहू भसेरा,त्रिशाली ध्रुव अंजलि आडिल,प्राची निर्मलकर बरोंडा,लाकेश कुमार साहू सेंदर, देवांशु कंवर बेलर,…
गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इसी कड़ी में भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने जिले के सभी मंडलों में प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की है। इस निर्णय के तहत नवगठित खड़मा मंडल में नगर पंचायत फिंगेश्वर के पूर्व अध्यक्ष, सभापति एवं भाजपा जिला मंत्री जगदीश यादव को मंडल प्रभारी नियुक्त किया गया है। बस्तर में राम नवमी की भव्य तैयारी विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का ऐतिहासिक आयोजन जगदीश यादव की नियुक्ति की खबर से भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष…
जगदलपुर । विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा गांव-गांव में राम जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जगदलपुर में राम नवमी की तैयारी के लिए साडगुड़, अलनार, जमावाड़ा, बिलोरी, और तरईगुडा़ में बैठकें आयोजित की गई , जिसमें मातृ शक्ति और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बैठकों में संगठन की नीतियों और विचारों को घर-घर पहुंचाने का आग्रह किया गया। विभाग अर्चक पुरोहित पंकज मिश्रा ने कहा कि राम के कार्य को सफल बनाने के लिए सभी को संगठन का साथ देना होगा और शोभायात्रा में शामिल होना होगा। उन्होंने कहा कि राम नवमी का यह पर्व हमें सनातन…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
