Author: प्रकाश कुमार यादव

लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकरण करने के दिये निर्देश गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर विभागवार समय-सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। साथ ही अधिकारियों को प्रकरणों के निराकरण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को लंबित प्रकरणों को समय-सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं से संबंधित कार्यो को प्राथमिकता के साथ करे। उन्होंने शिविर लगाकर छुटे हुए हितग्राही का आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, वन अधिकार प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण…

Read More

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट जांजगीर चाम्पा (गंगा प्रकाश)। जिले के थाना नवागढ़ की कमान सम्हालने पर आज राष्ट्रीय समाचार प्रसारण केन्द्र के संवाददाताओं सहित अंतर्राष्ट्रीय चैम्पियनशिप बेल्ट विजेता एवं छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध रेसलर प्रतीक तिवारी “द लायन” ने थाना में सप्रेम भेंट मुलाकात कर निरीक्षक भास्कर शर्मा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी। अभिवादन स्वीकार करने के बाद निरीक्षक शर्मा ने रेसलर प्रतीक तिवारी का कुशलक्षेम पूछा और उनके रेसलिंग क्षेत्र में जाने की प्रेरणा, उनके प्रशिक्षण और विभिन्न राज्यों एवं देशों के साथ उनके द्वारा खेले गये मौत के मुकाबला का अनुभव और परिणाम जाना। थाना प्रभारी ने रेसलर…

Read More

रायपुर -प्रदर्शनकारियों के द्वारा सोमवार को जिला मुख्यालय बलौदाबाजार स्थित संयुक्त जिला कार्यालय में की गई तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना का जायजा लेने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा रात्रि करीब 1:30 बजे बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट पहुंचे। उनके साथ खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल एव राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा भी थे। उन्होंने कलेक्टर एव एसपी से घटना की विस्तृत जानकारी ली। साथ उन्होंने पूरे परिसर में हुई आगजनी, जिला पंचायत,कुटुंब न्यायालय एवं जनपद पंचायत कार्यालय सहित शहर का भी मुआयना कर नुकसानों का जायजा लिया।श्री शर्मा ने घटना पर गहरा दुःख प्रकट किया। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने…

Read More

मुंगेली। जिला कांग्रेस कमेटी के जिला महामंत्री संजय यादव ने महतारी वंदन योजना को लेकर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीति पर सवालिया निशान लगाते हुए बीजेपी की मंशा और उसके चाल चरित्र और चेहरे को बेनकाब करते हुए कहा है कि प्रदेश सरकार महतारी वंदन योजना से भोली भाली महिलाओं को छल रही है संजय यादव ने बताया कि लोकसभा चुनाव खत्म होते ही प्रदेश की महिला एवम बाल विकाश मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े द्वारा महतारी वंदन योजना को लेकर जो बयान सामने आया है उसमें 70 लाख हितग्राहियों की पुनः जांच किये जाने का ऐलान…

Read More

नई दिल्ली । दिल्ली से लेह और वापस दिल्ली तक सिंधु शिखर कार रैली को कार्मिक प्रमुख वीएडीएम संजय भल्ला ने 10 जून 2024 को नई दिल्ली से हरी झंडी दिखाई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य भारत की समृद्ध समुद्री विरासत और उत्तरी राज्यों में समुद्री चेतना के बारे में जागरूकता फैलाना है। 40 नौसैनिकों वाला यह अभियान 18 दिनों में सुदूर क्षेत्रों से गुजरते हुए 3637 किलोमीटर की दूरी तय करेगा। इस अभियान के दौरान भारतीय नौसेना मुख्य रूप से पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के क्षेत्रों में स्कूलों, कॉलेजों और एनसीसी इकाइयों से संवाद करके और चंडीगढ़…

Read More

नई दिल्ली । वायु सेना अकादमी (एएफए), डुंडीगल, हैदराबाद में 213 अधिकारियों के पाठ्यक्रम की कम्बाइंड ग्रेजुएशन परेड (सीजीपी) 15 जून 2024 को पारंपरिक सैन्य भव्यता के साथ भारतीय वायु सेना (आईएएफ) की फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी शाखाओं के फ्लाइट कैडेटों के प्री-कमीशनिंग प्रशिक्षण के सफल समापन को चिह्नित करने के लिए आयोजित की जाएगी। वायु सेना प्रमुख (सीएएस) एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी परेड के समीक्षा अधिकारी (आरओ) होंगे। समारोह के दौरान समीक्षा अधिकारी (आरओ) स्नातक प्रशिक्षुओं को राष्ट्रपति का कमीशन प्रदान करेंगे। इस समारोह में फ्लाइट कैडेट्स, भारतीय नौसेना, भारतीय तटरक्षक बल के अधिकारियों और मित्र देशों के…

Read More

नई दिल्ली । तीनों सेनाओं के अधिकारियों के लिए प्रमुख रक्षा सेवा तकनीकी स्टाफ कोर्स 10 जून 2024 को मिलिट्री इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, पुणे में प्रारंभ हुआ। इस कोर्स में तीनों सेनाओं, भारतीय तटरक्षक बल और मित्र देशों के पांच अधिकारियों सहित कुल 166 अधिकारी भाग ले रहे हैं। कोर्स को भारतीय सेना, भारतीय नौसेना, भारतीय वायु सेना, भारतीय तटरक्षक बल और मित्र देशों के मध्य-कैरियर अधिकारियों को भविष्य के तकनीकी योद्धाओं और सैन्य नेताओं के रूप में प्रशिक्षित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। मिलिट्री इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईएलआईटी) के कमांडेंट, एवीएम विवेक ब्लोरिया ने अपने उद्घाटन भाषण…

Read More

नई दिल्ली । अटल इनोवेशन मिशन, नीति आयोग (एआईएम) ने भारत में नवाचार और स्थिरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो महत्वपूर्ण पहलों को लॉन्च करने की घोषणा की है: ‘एआईएम – आईसीडीके वाटर चैलेंज 4.0’ और ‘इनोवेशन फॉर यू’ पुस्तिका का पांचवां संस्करण, जो भारत के एसडीजी उद्यमियों पर प्रकाश डालती है। भारत में रॉयल डेनिश दूतावास में इनोवेशन सेंटर डेनमार्क (आईसीडीके) के सहयोग से एआईएम ओपन इनोवेशन वाटर चैलेंज का चौथा संस्करण प्रस्तुत किया। यह पहल भारत-डेनमार्क द्विपक्षीय हरित रणनीतिक साझेदारी की आधारशिला है, जो मौलिक आविष्कार वाले समाधानों के माध्यम से महत्वपूर्ण जल-संबंधी चुनौतियों को सुलझाने…

Read More

नई दिल्ली । भारतीय गुणवत्ता परिषद (क्यूसीआई) ने भारत के 20 से अधिक शहरों में विश्व प्रत्यायन दिवस मनाया। नई दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम का विषय था “प्रत्यायन: कल को सशक्त बनाना और भविष्य को आकार देना।” कार्यक्रम का उद्घाटन उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव राजेश कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में एम्स, नई दिल्ली के निदेशक डॉ. एम. श्रीनिवास, भारतीय गुणवत्ता परिषद के अध्यक्ष जक्षय शाह के साथ-साथ उद्योग जगत के नेता, सरकारी अधिकारी तथा कंपनी प्रमुख उपस्थित थे, जिन्होंने सभी क्षेत्रों में जीवन की गुणवत्ता को आकार देने में प्रत्यायन की भूमिका पर…

Read More

नई दिल्ली । कोयला मंत्रालय ने कोयला खनन के लिए पर्यावरण और वन मंजूरी पर आज एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (एमओईएफ एंड सीसी) के सहयोग से नई दिल्ली में आयोजित इस कार्यशाला में कोयला मंत्रालय, एमओईएफसीसी, कोल इंडिया लिमिटेड, एसईसीएल, बीसीसीएल, ईसीएल, एनएलसीआईएल, एससीसीएल, एनटीपीसी, कोयला नियंत्रक संगठन, निजी कोयला कंपनियों और कोयला खनन क्षेत्रों के अन्य विशेषज्ञों के 175 से अधिक अधिकारियों ने भाग लिया। कोयला मंत्रालय के सचिव अमृत लाल मीणा इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे और कोयला मंत्रालय के अपर सचिव एवं मनोनीत अधिकारी श्री एम. नागराजू मुख्य अतिथि…

Read More