Author: प्रकाश कुमार यादव

नई दिल्ली । भारत सरकार वर्ष 2015-16 से प्रधानमंत्री आवास योजना को लागू कर रही है, जिसका उद्देश्य पात्र ग्रामीण और शहरी परिवारों को बुनियादी सुविधाओं से युक्त मकान बनाने में सहायता प्रदान करना है। पीएमएवाई के तहत आवासीय योजनाओं के अंतर्गत पिछले 10 साल के दौरान पात्र गरीब परिवारों के लिए कुल 4.21 करोड़ मकान बनकर तैयार हो चुके हैं। पीएमएवाई के तहत निर्मित सभी घरों में केन्द्र सरकार और राज्य सरकारों की अन्य योजनाओं को मिलाते हुए घरेलू शौचालय, एलपीजी कनेक्शन, बिजली कनेक्शन, सक्रिय घरेलू नल कनेक्शन आदि अन्य बुनियादी सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल की…

Read More

रायपुर । प्रधानमंत्री जनमन योजना का लाभ दिलाने गौरेला विकासखण्ड के बैगा बाहुल्य 13 ग्राम पंचायतों में 10 जून से 3 जुलाई तक अलग-अलग तिथियों में सुबह 10 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। विशेष रूप से कमजोर एवं पिछड़ी जनजाति समूहों (पीवीटीजी) की समाजिक एवं आर्थिक स्थिति में उत्तरोत्तर सुधार करने के लिए यह योजना शुरू की गई है। योजना के तहत सामुदायिक अधोसंरचनाओ में सुधार और सामाजिक एवं आर्थिक स्तर में उन्नयन के साथ ही प्रत्येक बैगा परिवार को शासकीय योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाना है। पीएम जनमन योजना…

Read More

रायपुर । राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में छात्रावास अधीक्षक एवं छात्रावास अधीक्षिका के पदों पर अभ्यर्थियों का छठवें चरण का दस्तावेज सत्यापन 13 जून को प्रातः 09:30 बजे से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, रायपुर, विधान सभा रोड, सड्डू, रायपुर में किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन हेतु संबंधित अभ्यर्थियों को एसएमएस/व्हाट्सएप्प पर भी सूचना भेजी जा रही है। कट ऑफ मार्क्स संचालनालय की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। उक्त चरण में रिक्त पदों के विरूद्ध 03 गुना अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन हेतु बुलाया गया है। सभी अभ्यर्थी अद्यतन जानकारी हेतु निरंतर संचालनालय की वेबसाइट https://cgiti.cgstate.gov.in/ तथा अपने लॉगिन आईडी…

Read More

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंगलवार 11 जून को जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय 11 जून को दोपहर 12.35 बजे रायपुर पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 1.55 बजे जशपुर जिले बगीचा तहसील के ग्राम रनपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री यहां 2 से 3 बजे तक स्वयंभू प्रकट श्री गणेश मंदिर के भव्य प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय अपरान्ह 3.35 बजे रनपुर से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर संध्या 4.55 बजे रायपुर लौट आएंगे।

Read More

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार द्वारा बस्तर अंचल के सुदूर वनांचल विशेषकर नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाएं और वनवासियों को सरकार की योजनाओं का बिना किसी व्यवधान के लाभ पहुंचाने के प्रयास सफल होने लगे है। सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित गांवों में अब यह सुविधाएं तेजी से पहुंचने लगी है। शासन-प्रशासन के इन प्रयासों को सफल करने में नियद नेल्लानार योजना अहम रोल अदा कर रही है। नियद नेल्लानार की बदौलत अब नक्सल प्रभावित गांवों में शासकीय अमले की आमदरफ्त बढ़ी है। जिसके चलते वनवासियों का भरोसा बढ़ा है और…

Read More

नई दिल्ली । अखिल भारतीय किसान सभा ने छत्तीसगढ़ के महासमुंद-रायपुर सीमा पर महानदी पुल पर 7 जून 2024 को सुबह 2-3 बजे के बीच दो मवेशी परिवहन श्रमिकों की नृशंस हत्या और एक अन्य श्रमिक को गंभीर रूप से घायल करने की घटना का कड़ा विरोध किया है। 15-20 लोगों का एक अपराधिक समूह उड़ीसा की ओर जा रहे जानवरों से भरे ट्रक का पीछा कर रहा था, टायरों की हवा निकालने के लिए पुल पर कीलें लगा दीं गई थीं और ट्रक को रोकने के बाद ड्राइवरों पर हमला किया गया, उन्हें बुरी तरह पीटा गया और पुल…

Read More

रायपुर । राज्य शासन ने नागपंचमी के स्थान पर देवउठनी एकादशी पर्व के अवसर पर रायपुर शहर एवं नया रायपुर स्थित शासकीय कार्यालयों में स्थानीय अवकाश घोषित किया है। इस आशय का संशोधित आदेश सामान्य प्रशासन विभाग अटल नगर नवा रायपुर द्वारा जारी कर दिया गया है। कैलेण्डर वर्ष 2024 के लिए पूर्व में जारी आदेश में संशोधन करते हुए नागपंचमी के अवसर पर 9 अगस्त 2024 को घोषित स्थानीय अवकाश को परिवर्तित करते हुए मंगलवार, 12 नवम्बर 2024 को देवउठनी एकादशी (तुलसी पूजा) पर स्थानीय अवकाश घोषित किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि यह अवकाश बैंक,…

Read More

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय लोकसभा चुनाव सम्पन्न होने के बाद शासकीय काम-काज में कसावट और तेजी लाने के लिए 13 जून से विभिन्न विभागों के काम-काज और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा शुरू करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री द्वारा ली जाने वाली इस समीक्षा बैठक में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय 13 जून को दोपहर 01 बजे से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में कृषि एवं उद्यानिकी विभाग तथा अपरान्ह 3 बजे से पशुधन विकास, मत्स्यपालन एवं दुग्ध महासंघ के काम-काज की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री 14 जून को पूर्वान्ह 11.30 बजे से स्वास्थ्य विभाग तथा…

Read More

कोलकाता । कोल इंडिया (CIL) प्रबंधन ने अधिकारियों और कर्मचारियों के ओपीडी (OPD) शुल्क में बढ़ोतरी की है। 10 जून को इस आशय का आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों और कर्मचारियों के ओपीडी शुल्क की प्रतिपूर्ति राशि बढ़ाकर 1200 रुपए कर दी गई है। पहले यह राशि 350 रुपए थी। ओपीडी शुल्क की प्रतिपूर्ति राशि में बढ़ोतरी का निर्णय 10 मई, 2024 को आयोजित हुई सीआईएल की 465वीं बैठक में लिया गया था। संशोधित परामर्श शुल्क के तहत प्रति परामर्श 1200 रुपए या वास्तविक परामर्श शुल्क, जो भी कम हो, की प्रतिपूर्ति की अनुमति है।…

Read More

गौरेला । वेंकट नगर रोड में गोरखपुर बायपास तिराहे में गिट्टी से भरा हाइवा ने दो बाइक सवार युवकों को ठोकर मारते हुए बाइक को चालक सहित अपनी चपेट में ले लिया। जिससे चालक की मौके पर भी मौत हो गई। जबकि बाइक में पीछे बैठा साथी युवक बाइक के हाइवा से टकराते ही दूर जा गिरा। जिससे उसके हाथ एवं पर में चोट आई है। जिसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के तत्काल बाद हाइवा चालक हाइवा को मौके में छोड़कर फरार हो गया।घटना सोमवार को सुबह करीब 10:00 बजे की है।…

Read More