Author: प्रकाश कुमार यादव

रायपुर । अति. पुलिस महानिदेशक प्रदीप गुप्ता के द्वारा ली गई डायल-112 के प्रभारी अधिकारियों की समीक्षा बैठक डायल 112 के द्वारा छ0ग0 में अपराध नियंत्रण, जनकल्याण एवं आपातकालीन सेवा के ट्टष्टिकोण से कार्य किया जा रहा है। राज्य में डायल 112 के सेवा में सुधार एवं कार्य प्रणाली में गुणवत्ता लाने के द्वष्टिकोण से सेन्ट्रलाईज्ड कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर डायल 112, सिविल लाईन रायपुर में 112 की योजना संचालित 11 जिलों के डीपीसीआर प्रभारियों की समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (योजना प्रबंध एवं तकनीकी सेवायें) प्रदीप गुप्ता (भा.पु.से.) के द्वारा डायल 112 के…

Read More

जगदलपुर । आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन यथा आभा के अंतर्गत जिला चिकित्सालय महारानी अस्पताल जगदलपुर में मरीजों को ओपीडी पर्ची के लिए अब लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं होगी। मरीज या परिजन घर बैठे ही मोबाइल ऐप आभा के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं या इसके लिए उक्त ऐप के क्यूआर कोड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा मोबाइल ऐप आभा क्यूआर कोड का उपयोग मरीज या परिजन अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इस ऐप में मरीज का एक आभा कार्ड बनेगा जिसमें यूजर्स को एक 14 डिजिट का कार्ड नंबर…

Read More

बस्तर । जिला प्रशासन बस्तर के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय महारानी अस्पताल में चिकित्सालय आने बाले मरीजों हेतु चिकित्सालय स्तर से बुकलेट फाईल मरीज अनुसार जारी की जावेगी मरीजों की समस्त जानकारी बुकलेट फाईल में आसानी से उपलब्ध हो पाएगी एवं ईलाज में सहायता होगी। जिला चिकित्सालय महारानी अस्पताल जगदलपुर बाह्य रोगी विभाग में प्रतिदिन अनुमानित 700 मरीज इलाज हेतु चिकित्सालय आते है। चिकित्सालय आने वाले मरीजों के स्वास्थ्य संबधी रिकार्ड हेतु एवं अगले फॉलोअप में पूर्व में दिए गये पर्ची नही लाने से पुनः हिस्ट्री टेकिंग एवं अन्य जांच बिन्दुओं कि आवश्यकता होती है, अतः चिकित्सालय आने वाले मरीजों…

Read More

जगदलपुर । जिले में निर्मित समस्त अमृत सरोवरों में शासन के निर्देशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण किया गया। ग्राम पंचायत बिलोरी जनपद पंचायत जगदलपुर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रकाश सर्वे की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम पंचायत के सरपंच, पंच, स्व सहायता समूह के सदस्य, स्वछा ग्राही, एवम ग्रामीण उपस्थित रहे।इस कार्यक्रम में अमृत सरोवर पर फलदार एवम छायादार पौधों जैसे आम , कटहल, आंवला नीम, जामुन, अमरूद आदि का रोपण किया गया। कार्यकम में रोपित पौधों की सुरक्षा के लिए ग्रामीणों को संकल्पित करवाया गया साथ ही शपथ भी लिया गया।इसी तर्ज…

Read More

रायपुर । डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय स्थित मॉडल ब्लड बैंक सेंटर एवं श्री राम जानकी मंदिर, बावनकेरा के सहयोग से जरूरतमंद मरीजों के लिए सरस्वती शिशु मंदिर बावनकेर, झलप, महासमुंद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में 34 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। श्री राम जानकी मंदिर, बावनकेरा की तरफ से कैंप का कार्यभार धनेश सिन्हा ने और मॉडल ब्लड (बैंक) सेंटर की तरफ से डॉ. अविरल मिश्रा की निगरानी में संपन्न हुआ। रक्तदान शिविर की टीम में डॉ. खालिदा, डॉ. अंकित, नूरानी खान, झूल सिंह, भूमिका यादव, शोभाराम साहू, राकेश बंजारे, राकेश शर्मा, पैरामेडिकल…

Read More

बिलासपुर । ग्रामीण इलाके की शासकीय अस्पताल में ताला बंद पाए जाने पर एक डॉक्टर सहित कुल 7 स्वास्थ्य कर्मचारियों के एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं। मस्तुरी ब्लॉक के पीएचसी ओखर में 25 मई को ऑफिस टाइम में अस्पताल तालाबंद पाया गया। बड़ी संख्या में मरीज डॉक्टरों के आने का इंतजार कर रहे थे। कलेक्टर को जानकारी मिलने पर नाराज़गी जताई और कार्रवाई के निर्देश दिए। बीएमओ मस्तुरी द्वारा 28 मई को उन्हें शो कॉज नोटिस दिया गया। उनका जवाब संतोषप्रद नहीं पाए जाने पर एक दिन का वेतन काटने की सजा सुनाई गई है।…

Read More

एक पौधा लगाकर अपने जीवन का कर्ज अदा करें: चंद्रकांति नागे चारामा/कांकेर(गंगा प्रकाश)। नई उड़ान फाउंडेशन की डायरेक्टर उषा शर्मा के मार्गदर्शन में कांकेर जिला कॉर्डिनेटर हिमांशु ब्यूटी पार्लर एकेडमी की संचालिका चंद्रकांति नागे ने अपने अधीनस्थ प्रशिक्षु कार्यकर्ताओं व सहयोगी मित्रों के साथ अपने प्रशिक्षण केंद्र व शहर के विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया। अनुविभागीय दंडाधिकारी राजस्व राहुल रजक एवं उनके स्टाफ के साथ तहसील कार्यालय स्थित गार्डन में एक आंवले का पौधा रोपा गया। आदर्श पुलिस थाना चारामा के थाना प्रभारी दिलेश्वर चंद्रवंशी व स्टाफ के साथ थाना परिसर में आंवले और छायादार पौधे रोपे गये। इस अवसर…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। प्राथमिक शाला सिर्रीखुर्द में छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण दिवस पर प्राथमिक शाला के छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों एवं ग्राम पंचायत के सरपंच गणमान्य नागरिकगण, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, सदस्यगण की उपस्थिति में पर्यावरण संरक्षण शपथ ग्रहण किया गया। पर्यावरण संरक्षण शपथ पर ग्राम पंचायत के सरपंच टिकेश कुमार साहू ने कहा कि हम शपथ लेते हैं कि हमारे घर स्कूल गांव में पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने का प्रयास करेंगे आज के वर्तमान स्थिति में वातावरण पूर्ण रूप से प्रदूषित हो चुका है साथ ही तापमान निरंतर बढ़ते जा रहा है…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर फनिकेश्वर नाथ शासकीय महाविद्यालय फिंगेश्वर के राष्टीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा महाविद्यालय में पौधारोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित एवं बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग पर पूर्ण चिंतन कर पर्यावरण को सुरक्षित एवं संतुलन बनाए रखने का संकल्प लिया। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई फनिकेश्वर नाथ शासकीय महाविद्यालय फिंगेश्वर के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. देवादास बंजारे के मार्गदर्शन पर स्वयंसेवकों ने कार्य को प्रगति प्रदान किया गया। उन्होंने आगे कहा कि प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए तथा अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना बहुत जरूरी है। पेड़-पौधों…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजली में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आम, नींबू, सीताफल, आंवला, अमरुद आदि पौधा रोपण किया गया। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य पूरन लाल साहू ने कहा कि पर्यावरण का अर्थ संपूर्ण प्राकृतिक परिवेश से है जिसमें हम रहते हैं पर्यावरण हर किसी के जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि पर्यावरण से ही पृथ्वी पर जीवन संभव है। पर्यावरण में सभी मनुष्य, जीव, जंतु, प्राकृतिक पेड़-पौधे, मौसम, जलवायु सभी समाहित है। पर्यावरण न केवल जलवायु में संतुलन बनाए रखने का काम करता…

Read More