Author: प्रकाश कुमार यादव
रायपुर । राष्ट्रीय म्यू थाई चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस चैम्पियनशिम में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों ने आज राजधानी रायपुर पहुंचकर खेल मंत्री श्री वर्मा से उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। खेल मंत्री श्री वर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामना दी। उन्होंने प्रतियोगिता में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन कर उनका हौसला बढ़ाया। गौरतलब है कि असम के लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन के स्टेडियम तेपेसिया, गुवाहाटी…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। पूरे ज़िले में गुरुवार को वट सावित्री व्रत धूमधाम से मनाया गया। हिन्दू धर्मावलंबी महिलाओं ने व्रत रखकर सुहाग के कल्याण एवं रक्षा की कामना की। व्रत को लेकर प्रात: से ही महिलाओं का हुजूम शहर के विभिन्न बरगद पेड़ के नीचे दिखने लगा था वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महिलाओं ने पंचोपचार विधि से वट वृक्ष का पूजन किया एवं वृक्ष में कच्चा सूत बांधकर परिक्रमा की। लाल-पीली साडिय़ों में सजी महिलाओं ने बताया कि वे इस पर्व को लेकर आज व्रत धारण करेंगी। उन्होंने पूजन के उपरांत सदा-सुहागिन रहने की मनौती मांगी है। सुबह से ही…
बेमेतरा । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 – संसदीय क्षेत्र 07- दुर्ग अन्तर्गत जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र 68 -साजा, 69- बेमेतरा व 70 – नवागढ़ में मतगणना शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक मतदान प्रक्रिया संपन्न होने पर सभी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने मतगणना कार्य में लगे सभी अधिकारियों-कर्मचारियों, सुरक्षा में तैनात जवानों और मीडिया प्रतिनिधियों से मिले सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है। कलेक्टर रणबीर शर्मा जारी आभार संदेश में कहा कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन की मतगणना कार्य में लगे जिले के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मतदान कार्य में भी…
बेमेतरा । कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आज सुबह जिला मुख्यालय बेमेतरा के समीप ग्राम कंतेली में समाज कल्याण विभाग से मान्यता प्राप्त तथा समाज कल्याण विभाग से अनुदानित अशासकीय संस्था वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण किया | बता दें की यह वृद्धाश्रम शिव मगंल महिला समिति द्वारा संचालित किया जा रहा है | कलेक्टर श्री शर्मा द्वारा संस्था में निवासरत प्रत्येक वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांगजनों से मिलकर व्यक्तिगत चर्चा के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली गई एवं संस्था के कर्मचारियों से चर्चा किया गया। उन्होंने आश्रम में रहने वाले सभी वृद्धजनों से मुलाकात की तथा आश्रम की व्यवस्था…
रायपुर । छत्तीसगढ़ में विष्णु देव की सरकार सुशासन लाने के लिए आईटी का बड़े पैमाने में इस्तेमाल करेगी। जनकल्याणकारी योजनाओं से मॉनिटरिंग से लेकर वित्तीय प्रबंधन करों की वसूली, भूमि संबंधी रिकार्ड के पंजीयन, संधारण और संशोधन सहित सभी जरूरी क्षेत्रों में आईटी का इस्तेमाल होगा। सरकार द्वारा लोगों तक शासकीय योजनाओं की पहुंच का दायरा बढ़ाने के साथ ही प्रशासन को मजबूत और पारदर्शी बनाने के लिए ठोस पहल करने जा रही है। सरकार के बजट में इन सभी विषयों को शामिल किया गया है। जनकल्याणकारी योजनाओं की मॉनिटरिंग के लिए अटल डैशबोर्ड की शुरूआत की गई है।गौरतलब…
विश्व पर्यावरण दिवस पर दिल्ली के बुद्ध जयंती पार्क में पीपल का पेड़ लगायानई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ किया। श्री मोदी ने दिल्ली के बुद्ध जयंती पार्क में एक पीपल का पेड़ लगाया। उन्होंने सभी देशवासियों से हमारे ग्रह को बेहतर बनाने में योगदान देने का भी अनुरोध किया है और कहा कि पिछले दशक में भारत ने कई सामूहिक प्रयास किए हैं, जिनसे पूरे देश के वन क्षेत्र में वृद्धि हुई है। श्री मोदी ने कहा कि सतत विकास की दिशा में हमारे…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। महासमुन्द लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी श्रीमति रूपकुमारी चौधरी की ऐतिहासिक जीत के बाद उर्मिला शोभा पात्र समाज सेवक,भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ जिला संयोजक ने अपने निज निवास में फटाखे फोड़ कर खुशी मनाई। चुनाव परिणाम स्पष्ट होते उर्मिला शोभा पात्र समाज सेवक,भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ जिला संयोजक सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता ओर पदाधिकारी गांव मे एकजुट हुए। सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। इस अवसर पर उर्मिला शोभा पात्र समाज सेवक,भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ जिला संयोजक ने कहा जनता-जनार्दन के आशीर्वाद से लोकतंत्र ने एक बार फिर विजय प्राप्त की है। बीजेपी के साथ…
कलेक्टर ने वृद्धजनों के मेडिकल सुविधा एवं भोजन व्यवस्था की जानकारी ली गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने जिला मुख्यालय गरियाबंद के समीप ग्राम भिलाई में समाज कल्याण विभाग से मान्यता प्राप्त स्वैच्छिक संस्था प्रेरक द्वारा संचालित सियान सेवा सदन, वृद्धाश्रम एवं घरौंदा केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर द्वारा संस्था में निवासरत प्रत्येक वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांगजनों से मिलकर व्यक्तिगत चर्चा के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली गई एवं संस्था के कर्मचारियों से चर्चा किया गया। संस्था में निवासरत वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांगजनों को फल, बिस्कीट एवं शीतल पेय का वितरण किया गया। संस्था…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुधवार को जिले के अनेक सरकारी दफ्तरों में पौधारोपण किया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय परिसर में भी सीएमएचओ डॉ गार्गी यदु पाल के नेतृत्व में फलदार और फूलदार पौधों का रोपण कार्य किया गया। सीएमएचओ के साथ डीएचओ डॉ लक्ष्मीकांत जांगड़े, डीपीएम डॉ योगेंद्र सिंह रघुवंशी, एपीडिमियोलॉजिस्ट डॉ. शंकर पटेल सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी पौधों का रोपण कार्य किया गया। मौके पर सीएमएचओ ने सभी को संकल्प दिलाया कि रोपण किए गए पौधों का विशेष ध्यान रखा जावेगा। नियत समय पर खाद-पानी देते…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)।जीवन का है ये आधार, पर्यावरण सुरक्षा करो अपार, दूषित नहीं करना जल, बर्बाद हो जायेगा कल। उपरोक्त कथन को चरितार्थ करते हुये शासन से प्राप्त निर्देश अनुसार जिला गरियाबंद में विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोगों की सहभागिता को जोड़ते हुये वृक्षारोपण के साथ-साथ जल सरंक्षण के उद्देश्यों को जोड़ते हुये जिला में निर्मित कुल 75 अमृत सरोवरों में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रीता यादव ने विकासखण्ड छुरा के ग्राम पंचायत मड़ेली के अमृत सरोवर तालाब में वृक्षारोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। जिसके…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
