Author: प्रकाश कुमार यादव
रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री जगदीश (रामू) रोहरा ने छत्तीसगढ़ के 11 में से 10 संसदीय क्षेत्रों में भाजपा को मिली शानदार जीत के प्रदेश की जनता का आभार मानते हुए कांग्रेस की राजनीतिक दुर्दशा पर तीखा कटाक्ष किया है। श्री रोहरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राहुल गांधी ने दो, प्रियंका वाड्रा ने तीन और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक सभा की जो पूरी तरह फ्लॉप शो साबित हुईं। श्री रोहरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी बजाय आत्ममंथन करने के अपनी तथाकथित जीत का झूठा प्रचार करके मुंगेरीलाल का चरित्र…
रायपुर।छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा है कि सन् 1962 के बाद पहली बार नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का अवसर मिला है। यह लोकसभा की जीत श्री मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक जीत है, बहुत बड़ी जीत है। श्री साव ने कहा कि 10 साल सरकार में रहने के बाद तीसरी बार बहुमत के साथ सरकार में आना भाजपा व राजग की बहुत बड़ी उपलब्धि है। चुनाव नतीजों के अगले दिन बुूधवार को पत्रकारों से औपचारिक चर्चा करते हुए श्री साव ने छत्तीसगढ़ और ओड़िशा में भाजपा की ऐतिहासिक जीत और कांग्रेस की शर्मनाक…
रायपुर,छत्तीसगढ़ । 05 जून को प्रतिवर्ष मनाया जाने वाला विश्व पर्यावरण दिवस, वर्ष 1973 में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) द्वारा स्थापित एक वैश्विक मंच है। इस वर्ष का विषय, “भूमि पुनर्स्थापन, मरुस्थलीकरण और सूखे से निपटने की क्षमता”, भूमि क्षरण, मरुस्थलीकरण और पानी की कमी से उत्पन्न बढ़ते खतरों को संबोधित करने की तत्काल आवश्यकता पर जोर देता है। ये चुनौतियाँ दुनिया भर में अरबों लोगों को प्रभावित करती हैं, जो स्थायी भूमि प्रबंधन प्रथाओं को बढ़ावा देने और वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देने के महत्व को उजागर करती हैं।पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार के छत्तीसगढ़ नोडल कार्यालय, नंदनवन जंगल…
बेमेतरा । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर द्वारा संचालित स्टेट प्लॉन ऑफ एक्शन कैलेंडर 2024 माह जून अनुसार 5 जून अतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा बृजेन्द्र कुमार शास्त्री जी के मार्गदर्शन में व श्रीमान उमेश कुमार उपाध्याय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, बेमेतरा उपस्थिति में नवीन जिला न्यायालय परिसर बेमेतरा में वृक्षारोपण किया गया। उक्त अवसर पर जिला न्यायाधीश द्वारा उपस्थित सभी नागरिकों एवं अधिकारी, कर्मचारी को पर्यावरण संरक्षण के बारे में बताते हुए अपने आसपास के वातावरण को एवं आज लगाये गये…
बिलासपुर । एसईसीएल मुख्यालय प्रशासनिक भवन प्रांगण में विश्व पर्यावरण दिवस सोल्लासपूर्ण मनाया गया । इस अवसर पर प्रारंभ में मुख्य अतिथि अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डा. प्रेम सागर मिश्रा ने निदेशक (वित्त) जी. श्रीनिवासन, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) फ्रेंकलिन जयकुमार, निदेशक (कार्मिक) बिरंची दास, महाप्रबंधक (पर्यावरण) बी.के. जेना, विभिन्न विभागाध्यक्षों, अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति में पर्यावरण ध्वज फहराया उपरांत कोलइण्डिया कारपोरेट गीत बजाया गया । इस अवसर पर पर्यावरण विषयक पोस्टर एवं पर्यावरण दर्पण पत्रिका का विमोचन मंचस्थ अतिथियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रतिज्ञा का पठन अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक ने किया जिसे समस्त उपस्थितों ने दोहराया। इस…
सीपत । एनटीपीसी सीपत में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत प्रभात फेरी से हुई, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कर्मचारियों और स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बालिका सशक्तिकरण अभियान की बालिका और अप्रेंटिस प्रशिक्षुओं ने नुक्कड़ नाटकों का प्रदर्शन कर पर्यावरण संरक्षण के संदेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया| परियोजना प्रमुख विजय कृष्ण पांडे ने अपने संबोधन में एनटीपीसी सीपत और एनटीपीसी द्वारा पर्यावरण संरक्षण के प्रति किए जा रहे पहल का उल्लेख किया। साथ ही साथ उन्होने जल संरक्षण और जैव विविधता को बनाए रखने और कृषि…
कोरबा । एनटीपीसी कोरबा में 05 जून, 2024 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर परियोजना प्रमुख राजीव खन्ना की अध्यक्षता में प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी के पश्चात सिल्वर जुबली पार्क (क्रिसलय कुंज) में परियोजना प्रमुख राजीव खन्ना, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) अर्नब मैत्रा, महाप्रबंधक (ऐश डाईक प्रबंधन) मनीष वसंत साठे, मैत्री महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती रोली खन्ना एवं उपाध्यक्षा श्रीमती कीर्ति साठे, सभी विभागाध्यक्षों, वरिष्ठ अधिकारियों, यूनियन संघ के पदाधिकारियों, कमांडेन्ट (CISF) एवं जवानों द्वारा सामूहिक वृक्षारोपण किया गया। अपर महाप्रबंधक (पर्यावरण प्रबंधन समूह) श्री देबातोश कर के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर…
सीपत । जिला पुलिस के जिला कप्तान रजनीश सिंह द्धारा आयोजित चेतना पथ कार्यक्रम में सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम कौड़िया के हाट बाजार में लगी जन चौपाल l इस अवसर पर जन प्रतिनिधियों ने अपने अपने विचार रख और लोगों को बताया नशे में वाहन चालना, यातायात नियमों और सुविधा को जानना ,साइबर फ्राड से कई प्रकार से अपराध को बढ़ावा दे रहे हैं l जिससे हम अपने खून पसीने से कमाए पैसे को चंद मिनटों में लुटेरे लूट ले जाते है l बच्चो में नशे की लत, तीन सवारी फर्राटे भरना बेलगाम स्पीड में गाड़ियां, बिना हेलमेट के…
मुंगेली । डॉ. भीमराव अम्बेडकर शिक्षण संस्थान छत्तीसगढ़ द्वारा आवासीय विद्यालय परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्यगण, शिक्षक-शिक्षिका तथा कोचिंग के छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने गांव घर से पानी, खाद एवं मिट्टी साथ लाये। पानी को एक बाल्टी में तथा खाद एवं मिट्टी को एक धमेला में एकत्रित किया गया। सभी उपस्थितजनों द्वारा एकत्रित किये गये जल तथा खाद में हाथ लगाकर महापंचामृत तथा महाखाद बनाया गया उसके बाद वृक्ष के चारो तरफ सभी ने साफ-सफाई, खुदाई कर महाखाद डालकर महापंचामृत सींचा गया। तत्पश्चात् सभी ने…
नई दिल्ली । भारत की सबसे बड़ी स्टेनलेस स्टील निर्माता कंपनी जिंदल स्टेनलेस ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कर्मचारियों के बीच पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए ‘गो ग्रीन’ अभियान की शुरुआत की। इस पहल के तहत, कंपनी ने जाजपुर, ओडिशा और हिसार, हरियाणा में अपने कॉर्पोरेट कार्यालयों और विनिर्माण सुविधाओं में अपने वार्षिक प्लास्टिक अपशिष्ट संग्रह अभियान का तीसरा संस्करण आयोजित किया, जिसमें सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया। एक गैर-लाभकारी संगठन ग्रीन ड्रीम फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित यह अभियान पर्यावरणीय जिम्मेदारी और टिकाऊ प्रथाओं के प्रति जिंदल स्टेनलेस की प्रतिबद्धता को दोहराता है। इस…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
