Author: प्रकाश कुमार यादव

जनदर्शन में आज मिले 28 आवेदन कलेक्टर ने अधिकारियों को निराकरण करने के दिए निर्देश गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज जनदर्शन आयोजित की गई। जिसमें जिले के अलग-अलग क्षेत्र के लोग अपनी-अपनी मांग, समस्याएं एवं शिकायतें लेकर आवेदन करने आये। इस दौरान जनदर्शन मे आने वाले सभी लोगों की समस्या और उनके समाधान का निराकरण भी किया गया। कलेक्टर श्री उइके ने जनदर्शन में 28 लोगों की समस्याओं को ध्यान से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में ग्राम खैरझिटी के पुन्नुराम साहू ने बंदोबस्त में त्रुटि सुधार करवाने…

Read More

संस्थाओं हेतु प्रपोजल, सैंक्शन ऑर्डर व भुगतान प्रेषण की अंतिम तिथियाँ जारी निर्धारित तिथि के बाद पोर्टल बंद, विद्यार्थियों के वंचित होने पर संस्था प्रमुख होंगे जिम्मेदार गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, इंजिनियंरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, आई.टी.आई., पॉलिटेक्नीक आदि में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते हैं तथा इन संस्थाओं के प्राचार्यों, संस्था प्रमुखों एवं छात्रवृत्ति प्रभारियों को कहा गया है कि शिक्षा सत्र वर्ष 2025-26 के लिए ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण…

Read More

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। देवभोग विकासखंड के ग्राम कुम्हड़ाईखुर्द में पशुधन विभाग द्वारा संचालित डेयरी विकास योजनाओं का लाभ अब ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से दिखाई देने लगा है। देवभोग विकासखंड के ग्राम कुम्हड़ाईखुर्द की लाभार्थी धनमती बिसी ने डेयरी योजना के माध्यम से आत्मनिर्भरता की पहल पर उल्लेखनीय कदम बढ़ाया है। उन्हें पशुपालन विभाग योजना के अंतर्गत 5 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ, जिस पर 50 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान है। यह सहायता उनके लिए आर्थिक सशक्तिकरण का नया आधार साबित हो रही है। धनमती बिसी अपने पति महेश बिसी के साथ मिलकर डेयरी व्यवसाय को आगे बढ़ा रही हैं।…

Read More

छुरा (गंगा प्रकाश)। स्वच्छ भारत मिशन के तहत छुरा विकासखंड के ग्राम पंचायतों में लाखों-करोड़ों रुपए खर्च कर बनाए गए सार्वजनिक शौचालय आज भी ताले में कैद हैं। जिन शौचालयों से गांवों में स्वच्छता और सुविधा की उम्मीद थी वे आज बदहाली और लापरवाही की तस्वीर बनकर खड़े हैं। आप तस्वीर में साफ देख सकते हैं कि शौचालय भवन पर ताला लटका हुआ है आसपास गंदगी फैली हुई है और देखरेख का कोई नामोनिशान नहीं है। यह दृश्य इस बात का प्रमाण है कि निर्माण के बाद इनका उपयोग शुरू ही नहीं किया गया। वर्ष 2021 में लगभग 3 लाख 50…

Read More

छुरा (गंगा प्रकाश)। नगर पंचायत छुरा में अवैध प्लाटिंग का बड़ा मामला सामने आया है, जहां शहर के सबसे संवेदनशील और प्रमुख इलाके में खुलेआम नियमों को ताक पर रखकर प्लॉट काटे जा रहे हैं। यह अवैध प्लाटिंग नगर पंचायत छुरा के बस स्टैंड के पास, छुरा थाना के पीछे, सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के बाजू तथा एसडीएम (अनुविभागीय अधिकारी राजस्व) कार्यालय के पीछे स्थित कृषि भूमि में की जा रही है। जानकारी के अनुसार खसरा नंबर 283/1 रकबा 0.4703 हेक्टेयर एवं खसरा नंबर 283/7 रकबा 0.6300 हेक्टेयर की जमीन, जो राजस्व रिकॉर्ड में कृषि भूमि के रूप में दर्ज है…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। इस साल सरकार की ओर से लगातार राशन कार्डधारियों को कई महीनों का चावल एक साथ बांटा जा रहा है। फरवरी-मार्चका चावल एक साथ बांटने के बाद अब अप्रैल, मई व जून का चावल एक साथ बांटने का आदेश जारी किया है। कलेक्टर और नागरिक आपूर्ति निगम के अफसरों से कहा गया है कि वे तीन माह का चावल एक साथ राशन दुकानों में हर हाल में 31 मार्चतक पहुंचा दें। 1 अप्रैल से राशनकार्ड वालों को तीन माहका चावल एक साथ बांटा जाएगा। आदेश में यह भी कहा गया है कि सभी लोगों को राशन 30…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। रसोई गैस संकट पर सरकार के दावों को हवाहवाई करार देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि गैर चुनावी राज्यों की हिस्सा की एलपीजी को चुनावी राज्यों को भेजा जा रहा है, ताकि वहाँ रसोई गैस संकट से जनता की भाजपा के खिलाफ गुस्सा को कम किया जाये और चुनाव में भाजपा को होने वाले नुकसान से बचा जा सके। दुर्भाग्यजनक है प्रदेश की सरकार मौन है। इसलिए यहां मांग के अनुसार जनता को रसोई गैस नहीं मिल पा रहा है। श्री बेसरा ने कहा की…

Read More

गरियाबंद पुलिस की “नया सवेरा” अभियान के तहत कार्रवाई देवभोग/गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत देवभोग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 30 लीटर देशी कच्ची महुआ शराब जब्त की है, जिसे ओडिशा प्रांत से लाकर अवैध रूप से बेचा जा रहा था। मिली जानकारी के अनुसार, गरियाबंद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “नया सवेरा” अभियान के अंतर्गत जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नशे के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए…

Read More

छुरा/गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। भरोसे की डोर को तोड़कर लाखों रुपये के कैमरे और फोटोग्राफी उपकरण हड़पने वाले एक युवक को छुरा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने प्रार्थी को विश्वास में लेकर महंगे कैमरे और अन्य उपकरण लिए थे और बाद में उन्हें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म OLX पर बेचने की तैयारी कर ली थी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से न केवल पूरा सामान बरामद हुआ, बल्कि एक बड़े धोखाधड़ी के सौदे को भी समय रहते रोक लिया गया। विश्वास जीतकर दिया वारदात को अंजाम प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 14 मार्च 2026 की है, जब आरोपी सतीश कुमार…

Read More

छुरा (गंगा प्रकाश)। वन्यजीवों की सुरक्षा के नाम पर सरकार और वन विभाग भले ही करोड़ों रुपये खर्च करने के दावे करते हों, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। छुरा वन परिक्षेत्र में महज 15 दिनों के भीतर दो हिरणों की मौत ने वन विभाग की कार्यप्रणाली और जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जंगलों में वन्यजीवों की सुरक्षा के बड़े-बड़े दावों के बीच लगातार हो रही ऐसी घटनाएं यह बताने के लिए काफी हैं कि विभागीय व्यवस्था कितनी लापरवाह और कमजोर हो चुकी है। ताजा मामला छुरा वन परिक्षेत्र के नवगोई बीट का…

Read More