Author: प्रकाश कुमार यादव
मुंगेली । श्रवण बाधित दिव्यांग बालिकाओं को विशेष विद्यालय धमतरी में कक्षा पहली से 10वीं तक निःशुल्क आवासीय शिक्षा दिया जा रहा है। वर्तमान सत्र से 11वीं एवं 12वीं की बालिकाओं को भी निःशुल्क आवासीय शिक्षा का लाभ दिया जाएगा। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक शारदा जायसवाल ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 में 06 से 14 वर्ष की श्रवण बाधित दिव्यांग बालिकाओं को कक्षा पहली से नौवीं एवं 16 वर्ष की श्रवण बाधित दिव्यांग बालिकाओं को कक्षा 11वीं में प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को जन्म प्रमाण पत्र, विशिष्ट पहचान पत्र, आधार…
रायपुर । राहुल गांधी द्वारा मीडिया को ब्लैकमेलर और बिकाऊ कहे जाने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कड़ा ऐतराज जताते हुए देश भर के मीडिया संस्थानों से यह पूछा है कि क्या वे कांग्रेस के युवराज के इस बयान से सहमत हैं?गौरतलब है कि राहुल गांधी ने अपने एक साक्षात्कार में भारतीय मीडिया पर सीधा आरोप लगाते हुए उसे बिकाऊ-ब्लैकमेलर कहा है। राहुल ने कहा कि – *”हिंदुस्तान का मीडिया सिस्टम अब मीडिया सिस्टम नहीं रहा। साफ शब्दों में कहें तो मीडिया पैसा कमाने के लिए राजनीतिक रूप से ब्लैकमेलिंग करने वाली व्यवस्था है।”*इस पर श्री साय…
मुंगेली । लोकसभा निर्वाचन के तहत मतगणना कार्य के लिए आज जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में काऊंटिंग सुपरवाईजर, सहायकों तथा माइक्रो आब्जर्वर को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल देव के मार्गदर्शन में आयोजित प्रशिक्षण में उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियों को निर्वाचन आयोग के नियमों के तहत पूरी सतर्कता से त्रुटिरहित कार्य करने के निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण को व्यावहारिक रूप देने मतगणना कक्ष का मॉडल बनाकर भी समझाया गया। प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री देव ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को समन्वय एवं तालमेल के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा…
मुंगेली । कलेक्टर राहुल देव ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में उपार्जित धान के उठाव के संबंध में नोडल अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने समितिवार धान के उठाव के संबंध में विस्तार से जानकारी ली तथा धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए पथरिया विकासखण्ड के तकनीकी सहायक पंकज गोयल को शोकॉज नोटिस जारी करने तथा प्रभार बदल कर संलग्न करने के निर्देश दिए। साथ ही सहायक खाद्य अधिकारी संदीप पाण्डेय एवं खाद्य निरीक्षक राहुल श्रीवास को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने उपार्जन केन्द्रों…
रायपुर । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भाजपा सरकार की अकर्मण्यता के चलते पांच महीनों में नक्सल मामलों में कोई ठोस नीति नहीं बन पाई है। अपनी नाकामी पर परदेदारी करने भाजपा के नेता मंत्री रोज-रोज नए जुमलेबाजी करके प्रभावितों को अपमानित कर रहे हैं। गृह मंत्री कभी वीडियो कॉल पर बात करने की बात करते हैं, कभी लाल भाजी का खाने का न्योता देते हैं तो अब गूगल फॉर्म जारी कर सलाह मांग रहे हैं इससे स्पष्ट है कि नक्सल नियंत्रण में भाजपा सरकार अब तक असफल है। प्रदेश के गृहमंत्री द्वारा…
मुंगेली । कमांडो फिजिकल एकेडमी ग्रुप बेलखुरी (पथरिया) के युवाओं द्वारा बुधवार की सुबह छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती से संबंधित सिलेबस के आधार पर तीसरी बार लिखित परीक्षा का आयोजन किया। पूछे गए प्रश्नों की संख्या 100 और समय 60 मिनट रहीं। इस प्रतियोगिता परीक्षा में ग्राम झिलगा, ग्राम सोढ़ी मराठी और बेलखुरी के अभ्यर्थी शामिल हुए थे।उत्कृष्ट स्थान प्राप्तकर्ताओं को पुरुस्कृत किया गया।साथ ही प्रथम कु. खुशबू , द्वितीय कु. रीना यादव, तृतीय नितेश राजपूत और साहिल राजपूत रहे। कमांडो फिजिकल एकेडमी ग्रुप बेलखुरी के सहसंयोजक सुरेश कुमार राजपूत ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि यह तीसरी…
बेमेतरा । लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 अंतर्गत ज़िले की तीनों विधानसभा क्षेत्र साजा,बेमेतरा और नवागढ़ में इसी माह 7 मई को हुए मतदान की मतगणना आगामी 4 जून को होगी। मतगणना कार्य विधानसभा क्षेत्रवार कृषि उपज मंडी बेमेतरा के निर्धारित मतगणना कक्ष में प्रातः 08.00 बजे से किया जायेगा।* *कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा ने मतगणना कार्य हेतु नियुक्त गणना पर्यवेक्षक एवं गणना सहायकों की ड्यूटी लगाई है। इन सभी का प्रथम प्रशिक्षण कल 23 मई (गुरुवार) को दो पाली में होगा। पहली पाली का प्रशिक्षण 11 बजे पूर्वाह्न और दूसरी पाली प्रशिक्षण दोपहर 2 बजे से कलेक्ट्रेट…
4 पिकअप वाहनो (माल वाहन) को सवारी ढोते हुए पकड़ा कार्रवाई की गई बेमेतरा । ज़िला परिवहन विभाग द्वारा बेमेतरा ज़िले में बिना फिटनेस एवं माल वाहक यान में सवारी बिठाकर चलने वाले वाहनो पर सख्ती से कार्यवाही की जा रही है। आज बेमेतरा जिले में जिला परिवहन अधिकारी अरविन्द भगत एवं परिवहन निरीक्षक शकुंतला वासनिक द्वारा यातायात पुलिस की सहायता से विभिन्न वाहनो की जांच की गई। जांच के दौरान 4 पिकअप वाहनो (मालयान) को सवारी ढोते हुए पकड़ा गया। वाहनो को जब्त कर परिवहन कार्यालय में खड़ा कराया गया एवं सवारियों को उनके नजदीकी गन्तव्य तक बस में…
बालोद । जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डा. संजय कन्नौजे ने कहा कि जिले के सभी शासकीय शालाओं के साथ-साथ निजी शाआओं में भी शिक्षा के अधिकार अधिनियम के सभी प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। डा. कन्नौजे ने दिन मंगलवार 21 मई को जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिले के निजी शालाओं के प्रमुखों की बैठक लेकर उक्ताशय के निर्देश दिए है। उन्होने कहा कि निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009, अप्रैल 2010 से प्रभावशील हो चुका है। इसके अंतर्गत गैर अनुदान प्राप्त अशासकीय विद्यालयों के प्रारंभिक कक्षाओं में 25 प्रतिशत् आरक्षित सीटों…
नई दिल्ली । अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए), नई दिल्ली ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 2024 के 10वें संस्करण के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का विषय ‘महिला सशक्तिकरण के लिए योग’ था। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रसिद्ध प्रेरक वक्ता सिस्टर बीके शिवानी ने उपस्थितजनों को संबोधित किया तथा आयुर्वेद और इससे संबद्ध विज्ञानों के संबंध में समाज के लिए क्रमबद्ध तरीके से अपनी सेवाओं के विस्तार के परिप्रेक्ष्य में वर्तमान युग में एआईआईए की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को मानवता की भलाई के लिए बदलाव लाने के लिए दृढ़ता…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
