Author: प्रकाश कुमार यादव

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। अंचल के साथ साथ पुरे छत्तीसगढ़ के प्रतिभागी परीक्षाओं में भाग लेने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा से पहले युवाओं के लिए मॉक टेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। 26 मई को फ्री में मॉक टेस्ट होगा। जिला प्रशासन की ओर से दिए गए लिंक से 24 मई तक आवेदन कर सकते हैं। मॉक टेस्ट में छत्तीसगढ़ के किसी भी जिले के युवा शामिल हो सकते हैं। साथ ही इस टेस्ट में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार दिया जाएगा।26 मई को यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2024 के…

Read More

रायपुर । शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परिषद्, लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा हिन्दी एवं अंग्रेजी कम्प्यूटर मुद्रलेखन की विभिन्न गति की डिप्रेशन प्रति घंटे के मान से आयोजित की जाने वाली कौशल परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। यह परीक्षा प्रदेश के रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर एवं बस्तर संभाग में 26 मई, 02 जून, 09 जून और 16 जून 2024 को परिषद द्वारा आयोजित की जाने वाली थी। परिषद द्वारा परीक्षाओं के पुनः आयोजन करने संबंधित आगामी तिथि निर्धारित कर सर्वसंबंधित परीक्षार्थियों के लिए प्रदेश के प्रमुख समाचार पत्रों के माध्यम से प्रकाशित की जाएगी। साथ ही…

Read More

बिलासपुर । जिला शिक्षा अधिकारी ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए प्राप्त आवेदनों की छानबीन के क्रम में सात दिवस के भीतर आमजनता से दावा आपत्ति मंगाई है। फिलहाल 4 आवेदकों ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किये हैं। डीईओ ने बताया कि बिल्हा विकासखण्ड के शासकीय सूरजमल उच्चतर माध्यमिक शाला बिल्हा में सहायक ग्रेड 02 के पद पर कार्यरत स्व. श्री चितरंजन यादव के परिवार से उनके पुत्र श्री प्रियरंजन यादव, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलतरा में व्याख्याता के पद पर कार्यरत स्व. श्री प्यारे लाल मरावी के परिवार से उनके पुत्र श्री पंकज कुमार मरावी, शासकीय…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। नमामि गंगे के प्रदेश संयोजक फिंगेश्वर के अशोक राजपूत ने कहा कि लोकसभा चुनाव के चलते प्रयागराज में राहुल गांधी की सभा हुई उस सभा में उन्होंने देश के प्रधानमंत्री मोदी जी पर निशाना साधते हुए कई बातें कही। इसी बीच उन्होंने यह बात भी कहीं की अग्निवीर योजना को हम कूड़ेदान में फेंकेंगे। इस तरीके से हमारे अग्निवीर जो सेना के जवान है उनके बारे में ऐसी मानसिकता रखने साथ ही ऐसे देशद्रोही शब्दों का प्रयोग करना निश्चित रूप से राहुल गांधी के देशद्रोही होने का परिचायक है। उनके इस बयान से देश के लाखों सेना…

Read More

बिलासपुर । मस्तूरी तहसील के ग्राम गोदाडीह, बोहारडीह एवं लोहर्सी में स्थापित मेसर्स एसीसी लिमिटेड को पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए 18 जून 2024 को लोक सुनवाई का आयोजन किया गया है। ये लोक सुनवाई उक्त तिथि को सड़क किनारे नैया तालाब के पास ग्राम लोहर्सी, तहसील पचपेड़ी में सवेरे 11 बजे से शुरू होगी। कम्पनी ने अपनी वर्तमान उद्योग की विभिन्न ईकाईयों के विस्तार के लिए पर्यावरण संरक्षण मण्डल, रायपुर में आवेदन किया है। स्वीकृति के पूर्व आम जनता का अभिमत जानने के लिए उक्त तिथि को ग्राम लोहर्सी में जिला प्रशासन द्वारा लोक सुनवाई का आयोजन किया गया है।

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। खरीफ फसल का धान गांव गांव में सहकारी समिति के माध्यम से छ.ग. सरकार द्वारा प्रति एकड़ 21 क्विंटल एवं प्रति क्विंटल 3100 रू. के मान से 31 जनवरी 2024 तक खरीदा गया। छ.ग. में ग्रामीण सोसायटीयों ने अपनी पूरी क्षमता एवं नियम से छ.ग. सरकार के लिए धान खरीदा। ग्रामीण सोसायटी एक निश्चित राशि प्रति क्विंटल पर कमीशन लेकर धान क्रय करती है। धान खरीदी केन्द्र से जिला विपणन अधिकारी एवं खाद्य विभाग द्वारा धान खरीदी के 72 घंटे के अंदर खरीदे गए संग्रहित धान को कस्टम मीलिंग के लिए राईस मिलों एवं धान संग्रहण केन्द्रों…

Read More

जगदलपुर/रायपुर। उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने आज जगदलपुर में नक्सलियों से वार्ता की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ते हुए पुनर्वास नीति सुझाव के लिए ईमेल आईडी और गूगल फॉर्म जारी कर माओवादियों से आग्रह किया है की वे स्वयं बताएं कि उनके पुनर्वास नीति क्या होनी चाहिए। उन्होंने कहां की मैं हमेशा कहता हूं की वार्ता के सारे रास्ते खुले हैं और इसके लिए हमारी भाजपा की विष्णुदेव सरकार ने नियद नेल्ला नार नाम से योजना लाकर गांव में सड़क ,स्वास्थ्य, पानी, सुविधा प्रारम्भ कर समानता और विकास का एक वातावरण तैयार कर दिया हैं और…

Read More

कहा – चिंता की कोई बात नहीं, भारत सरकार किर्गिस्तान सरकार के सतत संपर्क में हैरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हिंसा प्रभावित किर्गिस्तान में फंसे छत्तीसगढ़ के छात्रों से फोन पर बात की है। उन्होंने छात्रों को खुद का ख्याल रखने और जरूरत होने पर छत्तीसगढ़ सरकार से संपर्क करने को कहा है। उहोंने कहा कि इस विषम परिस्थिति में छत्तीसगढ़ और भारत सरकार उनके साथ खड़ी है।श्री साय ने बिलासपुर जिले के मस्तूरी निवासी छात्र विजय और जांजगीर जिले की निवासी छात्रा शिवानी से बात कर उनका हालचाल जाना और खुद का ख्याल रखने को कहा। उन्होंने कहा…

Read More

रायपुर । विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा सबेरे 10.00 बजे से न्यू कन्वेन्शन हॉल नवीन विश्राम गृह, सिविल लाईन, रायपुर में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का विषय ‘जलवायु परिवर्तन सदी की सबसे बड़ी चुनौती’रखा गया है। पोस्टर प्रतियोगिता चार आयु वर्ग में आयोजित होगी जिसमे प्रथम वर्ग में 12 वर्ष तक, द्वितीय वर्ग में 13 से 17 वर्ष, तृतीय वर्ग 18 से 21 वर्ष एवं चतुर्थ वर्ग दिव्यांगजनों के लिए होगा। प्रतियोगिता में प्रतियोगियों को आकर्षक नगद पुरस्कार दिए जाएंगे। पुरस्कार चार आयु वर्ग में पृथक-पृथक दिये जायेंगे। प्रथम…

Read More

एनटीपीसी पिछले आठ वर्षों में सात बार यह पुरस्कार प्राप्त करने वाला एकमात्र सार्वजनिक उपक्रम बन गया हैनई दिल्ली। एनटीपीसी ने एटीडी बेस्ट अवार्ड्स 2024 में वैश्विक स्तर पर तीसरा स्थान अर्जित करके एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह सभी भारतीय कंपनियों में सर्वोच्च रैंकिंग है। उल्लेखनीय है कि एनटीपीसी ही एकमात्र ऐसा सार्वजनिक उपक्रम है जिसने पिछले आठ वर्षों में सात बार यह प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल किया है। 21 मई, 2024 को न्यू ऑरलियन्स, अमेरिका में आयोजित एक समारोह में एनटीपीसी की मुख्य महाप्रबंधक (रणनीतिक मानव संसाधन और प्रतिभा प्रबंधन) सुश्री रचना सिंह भाल ने यह पुरस्कार प्राप्त…

Read More