Author: प्रकाश कुमार यादव

नई दिल्ली । कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) द्वारा जारी अनंतिम पेरोल डेटा से पता चलता है कि ईपीएफओ ने मार्च, 2024 के महीने में कुल 14.41 लाख सदस्य जोड़े हैं।यह डेटा इंगित करता है कि मार्च, 2024 के दौरान लगभग 7.47 लाख नए सदस्यों को नामांकित किया गया है। डेटा का एक उल्लेखनीय पहलू 18-25 आयु वर्ग अधिक है, जो मार्च 2024 में जोड़े गए कुल नए सदस्यों का महत्वपूर्ण 56.83 प्रतिशत है और यह दर्शाता है कि संगठित कार्यबल में शामिल होने वाले अधिकांश व्यक्ति युवा है, मुख्य रूप से पहली बार नौकरी की तलाश करने वाले हैं।पेरोल…

Read More

नई दिल्ली । इस्लामी गणराज्य ईरान के राष्ट्रपति महामहिम डॉ सैयद इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री महामहिम होसैन अमीर अब्दुल्लाहियान का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन हो गया है। दिवंगत आत्माओं के प्रति सम्मान स्वरूप भारत सरकार ने पूरे देश में 21 मई 2024 (मंगलवार) को एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।राजकीय शोक के दिन देश भर में उन सभी भवनों पर, जहां राष्ट्रीय ध्वज नियमित रूप से फहराया जाता है, राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और उस दिन कोई आधिकारिक मनोरंजन की गतिविधि आयोजित नहीं होगी।

Read More

नई दिल्ली । रक्षा प्रमुख (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने कहा कि अग्निवीर ने केवल सैनिक बल्कि प्रेरक, अन्वेषक और देश की संप्रभुता के रक्षक भी हैं। 20 मई, 2024 को मराठा रेजिमेंटल सेंटर और एयरमैन ट्रेनिंग स्कूल (एटीएस), बेलगावी में प्रशिक्षण ले रहे अग्निवीरों के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने यह बात कही।सैन्य सेवा के श्रेष्ठ उद्देश्य और सैन्य ढांचे के अंतर्गत इसकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए, रक्षा प्रमुख ने मराठा रेजिमेंटल सेंटर में सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए अग्निवीरों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्र के प्रति उनके असाधारण कर्तव्य का प्रमाण…

Read More

नई दिल्ली। यूनिफाइड लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म (यूलिप) भारत के लॉजिस्टिक्स क्षेत्र को बदलने में अग्रणी बना हुआ है। आज, उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव, राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई। वाणिज्य भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में तेलंगाना, केरल, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, नागालैंड और राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके अतिरिक्त, कई उद्योग संघ, उद्यम और स्टार्ट-अप भी इसमें शामिल हुए। इस अवसर पर बोलते हुए, राजेश कुमार सिंह ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इकोसिस्‍टम बनाने के लिए राज्यों के बीच…

Read More

नई दिल्ली । वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में डीपीआईआईटी के संयुक्त सचिव श्री संजीव के कर-कमलों से आज राष्ट्रीय सीमेंट एवं भवन सामग्री परिषद में इनक्यूबेशन सेंटर (एनसीबी-आईसी) का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर, एनसीबी के उपाध्यक्ष और स्टार सीमेंट लिमिटेड के उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री राजेंद्र चमरिया, डालमिया सीमेंट (बी) लिमिटेड के रणनीतिक सलाहकार श्री महेंद्र सिंघी और एनसीबी बल्लभगढ़ में एनसीबी को महानिदेशक डॉ. एलपी सिंह उपस्थित थे।श्री संजीव ने एनसीबी के साथ वैकल्पिक ईंधन, पूर्व-दहन प्रौद्योगिकी, 3-डी प्रिंटिंग तकनीक, कार्बन कैप्चर और उपयोग आदि का प्रतिशत बढ़ाने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता के अनुप्रयोग वाले क्षेत्रों…

Read More

नई दिल्ली । आम चुनाव के पांचवें चरण में हुए मतदान में रात 11:30 बजे तक कुल मतदान लगभग 60.09 प्रतिशत दर्ज किया गया। जैसे-जैसे मतदान दल वापस लौटते रहेंगे, इस आंकड़े को फील्ड स्तर के अधिकारियों द्वारा अद्यतन किया जाता रहेगा और यह पहले के चरणों की तरह ही वीटीआर ऐप पर संसदीय क्षेत्र वार (संबंधित विधानसभा क्षेत्र खंड के साथ) सीधा उपलब्ध होगा।रात 11:30 बजे तक राज्यवार अनुमानित मतदान का प्रतिशत इस प्रकार है: यहां प्रदर्शित आंकड़े फील्ड अधिकारी द्वारा प्रणाली में भरी जा रही जानकारी के अनुसार हैं। यह एक अनुमानित रूझान है, क्योंकि कुछ मतदान केन्द्रों…

Read More

छुरा (गंगा प्रकाश)। शासन के निर्देशानुसार संकुल केंद्र छुरा अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पिपराही मे बच्चों की बहुमुखी कौशल को विकास करने के लिए रचनात्मक गतिविधियां कराई जा रही है माध्यमिक शाला के शिक्षकों द्वारा समर कैंप में अनुपयोगी सामान का सदुपयोग मिट्टी से खिलौने; चित्रकला आदि बनाना सिखाए जा रहे हैं। नैतिक शिक्षा और गणितीय अवधारणाओं को बारीकी से सीख रहे हैं। समर कैंप के आनंद के साथ अपनी रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने में बच्चों में आनंद का माहौल देखने को मिल रहा है समर कैंप के कार्यक्रम में प्रधान पाठक सीडी कोसले, श्रीमती पूनम सोनी, श्रीमती…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। सरस्वती शिशु मंदिर फिंगेश्वर के प्राचार्य दीपक शुक्ला ने बताया कि संस्कृत भारती छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा धर्म नगरी भाटापारा के सरस्वती शिशु मंदिर में 2 जून से 10 जून तक संस्कृत प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण वर्ग में छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिला विकासखंड नगर से संस्कृत प्रेमियों का धर्म नगरी जमवाड़ा लगेगा। इस शिविर में संस्कृत की बारीकियां सिखाई जाएंगी। विशेष बात यह है कि इस संस्कृत संभाषण वर्ग में जो व्यक्ति संस्कृत का कुछ भी नहीं जानता है, वह भी यहां संस्कृत में धारा प्रवाह रूप से बोलने में संभाषण करने…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। अंचल में शिवसेना के सक्रिय कार्यकर्ता एवं जिला पदाधिकारी विष्णु साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ शिवसेना प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के नेतृत्व में प्रदेश कार्य समिति की बैठक प्रदेश कार्यालय चौबे कॉलोनी में आयोजित हुई। इसमें प्रदेश संभागीय तथा जिला के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में सभी पदाधिकारियों ने आगामी होने वाले कार्यक्रमों पर अपनी राय रखी। इनमें कुछ अहम मुद्दों को ध्यान में रखते हुए आने वाले 17 जून को राजधानी रायपुर में प्रदेश स्तरीय एक दिवसीय महाधरना प्रदर्शन उसके बाद समस्त जिलों में यह धरना प्रदर्शन करने पर सहमति बनी। इसमें गो हत्या…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। तापमान में लगातार हो रही वृद्धि के चलते लू तापघात को दृष्टिगत रखते हुए नगर पंचायत ने लोगों से स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखने की अपील की है। नगर पंचायत लोगों को स्वास्थ्य के साथ पशु-पक्षियों को लू से बचाने के लिए उपाय करने की अपील की है। नगर पंचायत फिंगेश्वर के सीएमओ संतोष विश्वकर्मा ने बताया है कि जिला प्रशासन ने ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए नागरिकों को लू से बचाव कराने के संबंध में तैयारी के निर्देश दिए है। सीएमओ श्री विश्वकर्मा ने कहा कि नागरिकों से इन सावधानियों का ध्यान रखने कहा…

Read More