Author: प्रकाश कुमार यादव

गरियाबंद-रायपुर । मैनपुर में 11 अफसरों और कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। मैनपुर बीएमओ गजेंद्र धुरव की रिपोर्ट पर मैनपुर थाने के तत्कालीन बीएमओ केके नेगी, तत्कालीन जिला कोषालय अधिकारी गुरुवेंद्र साव (वर्तमान में बेमेतरा कोषालय अधिकारी), डीपी वर्मा (वर्तमान में महासमुंद कोषालय अधिकारी), केके दुबे (वर्तमान में बलौदाबाजार कोषालय अधिकारी) के अलवा लिपिक वीरेंद्र भंडारी, संतोष कोमरा, जीसी कुर्रे, भोजराम दीवान, वार्ड बॉय विनोद ध्रुव, वाहन चालक भारत नंदे, लुकेश चतुर्वेदानी के खिलाफ धोखाधड़ी के विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मैनपुर थाना प्रभारी शिव शंकर हुर्रा ने कार्यवाही की पुष्टि करते…

Read More

कोरबा । भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली द्वारा केटी (नीलगिरी) तमिलनाडू स्थित नीलकुरिंजी कैंपिंग एवं ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित नेशनल यूथ मीट 2024 में कोरबा जिले की तीन रेंजर्स ने छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व किया। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त डा. सोमनाथ यादव के मार्गदर्शन एवं राज्य सचिव कैलाश सोनी के दिशा निर्देश पर कोरबा जिले की रेंजर्स खुशबू पांडेय, दीपाली मरकाम, सुहाना महंत ने नेशनल यूथ मीट 2024 में भागीदारी की। तीनों रेंजर्स रेंजर लीडर बसंती पटेल के नेतृत्व में केटी पहुंची थीं। नेशनल यूथ मीट 2024 में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स…

Read More

कोरबा । गत 25 अप्रैल 2024 को पीडिता कोरबी चैकी उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पेश कर बताया कि ग्राम पाली कसेरपारा निवासी रामनारायण सिंह से जान पहचान होने पर विगत 03 वर्षों से रामनारायण शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा है। वर्तमान में किसी अन्य लडकी से शादी करने की जानकारी मिलने पर पीडिता उससे दूरी बनाने लगी दिनांक 16.04.2024 को पाली कसेरपारा नवरात्र के समय जवांरा पूजा कार्यक्रम में अपनी रिश्ते की नानी के घर गई थी कि रात्रि करीबन 08.00 बजे आरोपी रामनारायण इसे फोन कर बाहर बुलवाया और दो थप्पड मारा और खीचते करीबन…

Read More

कोरबा । कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा जिले में चोरी की घटना पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू बी एस चैहान एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा श्रीमती नेहा वर्मा एवं एसडीओपी कटघोरा पंकज ठाकुर के द्वारा थाना प्रभारी कटघोरा धर्म नारायण तिवारी को निर्देशित करते हुए कटघोरा व आसपास के क्षेत्र में हुई मोटर सायकल की चोरी की पतासाजी व बरामदगी हेतु टीम गठित करते हुए सघन जांच की गई। जिसमें मुखबिर की सूचना पर कटघोरा पुलिस के द्वारा कटघोरा क्षेत्र से…

Read More

रायपुर । वन मुख्यालय ने राज्य शासन को वन अमले में 21 साल बाद सेटअप रिव्यू का प्रस्ताव भेजा है। एसीएस वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को भेजे गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि विभागीय कामकाज में असंतुलन का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए सेटअप रिव्यू आवश्यक हो गया है। पूर्व में भेजे गए प्रस्ताव के अनुसार 3243 पदों की वृद्धि मांगी गई थी। ये पद वन मुख्यालय, क्षेत्रीय कार्यालय, वन्यप्राणी, वन अनुसंधान संस्थान के सेटअप को शामिल करते हुए मांगे गए थे। इसे पुनः संशोधित कर कुल 2955 पदों का प्रस्ताव भेजा गया है। गौरतलब है…

Read More

बिलासपुर-रायपुर । पुरानी रंजिश के चलते तालापारा क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना हुई है। तैबा चौक के पास घटित इस हमले में चौक के पास खड़े मोहम्मद अरहान पर बाइक में पहुंचे कुछ लड़कों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर जान से मारने का प्रयास किया है। गंभीर रुप से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत तैबा चौक में मोहम्मद अरहान अपने दोस्त के साथ खड़ा था तभी 2 बाइक में युवक पहुँचे और अरहान पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे नाबालिग अरहान…

Read More

भटगांव-रायपुर । नगर पंचायत भटगांव के सिंघीचुआ रोड में हल्का पटवारी की संदिग्ध हालत में अपने घर के बेडरूम में लाश मिली है। लाश को देखकर अंदेशा लगाया गया है कि, पटवारी की मौत दो से तीन दिन पहले हो चुकी है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं पटवारी के शव को देखकर लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। बताया जा रहा है कि, पंचायत जमगहन हल्का में पदस्थ पटवारी लाकेश्वर उर्फ लोकेश मानिकपुरी की अपने ही घर के बेडरूम में लाश मिली। शव की नाक और मुंह से…

Read More

कवर्धा-रायपुर । कवर्धा के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास भीषण सड़क दुर्घटना में हुए सेमहरा गांव के 19 मृतकों के अंतिम संस्कार में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा। गौरतलब है कि अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटे पिकअप वाहन में सवार सभी लोग सेमहारा गांव के रहने वाले थे, जो जंगल से तेंदूपत्ता तोड़कर वापस लौट रहे थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। इस दुर्घटना में 19 लोगों की मृत्यु हुई थी। घायलों के बेहतर इलाज के लिए…

Read More

रायपुर । भारत सरकार द्वारा ईरान के दिवंगत राष्ट्रपति डॉ. सैय्यद इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री श्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियन के सम्मान में 21 मई को एक दिवस का राजकीय शोक घोषित किया गया है। राजकीय शोक की अवधि में राज्य स्थित समस्त शासकीय भवनों एवं जहां पर नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाते हैं, वहां पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे तथा शासकीय स्तर पर कोई मनोरंजन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।

Read More

रायपुर । निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम-2009 (आरटीई) अंतर्गत शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए निजी स्कूलों में प्रवेश हेतु ऑनलाईन लॉटरी की प्रक्रिया आज से प्रारंभ हो गई है। संचालक लोक शिक्षण संचालनालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में संचालित 6 हजार 554 निजी विद्यालयों के प्रारंभिक कक्षा में कुल आरक्षित 52 हजार 872 सीटों के विरूद्ध प्रवेश के लिए एक लाख 22 हजार 270 आवेदन प्राप्त हुए हैं। निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए प्रथम चरण में आज 16 हजार 036 विद्यार्थियों का चयन हुआ है।प्रथम चरण में 20 मई को संचालक लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा…

Read More