Author: प्रकाश कुमार यादव
छुरा (गंगा प्रकाश)। 23 जनवरी 2011… यह तारीख छुरा के इतिहास में सिर्फ एक आपराधिक घटना नहीं, बल्कि सच की हत्या के रूप में दर्ज है। ठीक 15 साल पहले, निर्भीक पत्रकार स्वर्गीय उमेश राजपूत को उनके ही घर के प्रांगण में घुसकर अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार दी थी। उस दिन एक इंसान नहीं मरा था, उस दिन समाज को आईना दिखाने वाली एक बेखौफ कलम को हमेशा के लिए चुप करा दिया गया था। आज 23 जनवरी को स्व. उमेश राजपूत की 15वीं पुण्यतिथि पर तहसील पत्रकार कार्यालय छुरा में आयोजित श्रद्धांजलि सभा साधारण कार्यक्रम नहीं रही। फूलों और…
पिपराही, सजापाली, पाठसिवनी व रानीपरतेवा में विशाल जनसभा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मंजू ध्रुव बोलीं – गरीबों की रोज़ी पर हमला बर्दाश्त नहीं गरियाबंद/ छुरा (गंगा प्रकाश)। मनरेगा योजना को कमजोर किए जाने, मजदूरों को समय पर काम और भुगतान नहीं मिलने तथा पंचायत स्तर पर कथित भ्रष्टाचार के विरोध में आज ग्राम पंचायत पिपराही, सजापाली, पाठसिवनी एवं रानीपरतेवा में मनरेगा बचाव कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। इस दौरान चारों गांवों में सभाएं, जनसंपर्क और संवाद कार्यक्रम हुए, जिनमें बड़ी संख्या में ग्रामीण मजदूर, महिलाएं, युवा और कांग्रेस पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती…
छुरा (गंगा प्रकाश)। बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत छुरा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत कनसिंघी के वार्ड क्रमांक 5 एवं 6 में शुक्रवार को सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम न केवल एक निर्माण कार्य की शुरुआत था, बल्कि वर्षों से चली आ रही ग्रामीणों की मांग के पूरे होने का प्रतीक भी बना। भूमि पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही और पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। मांग रखी… मंत्री ने दी सौगात ग्राम पंचायत कनसिंघी के वार्ड 5 और 6 में लंबे समय से पक्की सड़क नहीं…
गंगा प्रकाश न्यूज रिपोर्ट: ओ. पी. साहू | प्रबंध संपादक जगदलपुर। एनएमडीसी द्वारा किए गए वादों को पूरा नहीं करने और कथित अनियमितताओं के विरोध में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को एनएमडीसी गेट के सामने एकदिवसीय जोरदार धरना प्रदर्शन किया। धरने का नेतृत्व शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने किया। धरना स्थल पर कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि एनएमडीसी की वादा खिलाफी अब कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि 300 करोड़ रुपये की टेंडर प्रक्रिया में नियमों को दरकिनार कर योग्य कंपनियों को बाहर किया गया और निविदा शर्तों में अचानक बदलाव कर एक…
रिपोर्ट ओ पी साहू प्रबंध संपादक जगदलपुर, 23 जनवरी 2026/ बस्तर जिले के नव पदस्थ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने शुक्रवार 23 जनवरी 2026 को कार्यभार ग्रहण किया। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा वर्ष 2017 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। वे इससे पूर्व सयुंक्त सचिव आवास एवं पर्यावरण विभाग एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी रायपुर विकास प्राधिकरण के पद पर पदस्थ रहे हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद कलेक्टर श्री आकाश छिकारा का जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया, इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री प्रतीक…
रिपोर्ट कृष्णा दिवान धमतरी। शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति तथा लगातार चल रहे नक्सल विरोधी अभियानों के दबाव का असर एक बार फिर देखने को मिला है। प्रतिबंधित माओवादी संगठन उड़ीसा राज्य कमेटी के धमतरी–गरियाबंद–नुआपाड़ा डिवीजन से जुड़े नगरी एरिया कमेटी, सीतानदी एरिया कमेटी, मैनपुर एलजीएस एवं गोबरा एलओएस के कुल 9 सक्रिय हार्डकोर माओवादियों ने अपने धारित हथियारों के साथ जिला धमतरी में आत्मसमर्पण किया है। इन सभी पर कुल 47 लाख रुपये का इनाम घोषित था।आत्मसमर्पण करने वालों में सीतानदी एरिया कमेटी की सचिव ज्योति उर्फ जैनी उर्फ रेखा और डीवीसीएम टेक्निकल उषा उर्फ बालम्मा शामिल हैं,…
टेंडर पारदर्शिता, FSNL, DMFT-CSR फंड और स्थानीय मुद्दों पर लगे गंभीर आरोपनगरनार (बस्तर)।भारत सरकार की नवरत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी NMDC नगरनार एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गई है। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सोमवार को NMDC नगरनार परियोजना के गेट नंबर–1 के सामने ज़ोरदार धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एनएमडीसी प्रबंधन पर टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं अपनाने, एकपक्षीय तरीके से चहेती कंपनियों को ठेके देने और स्थानीय हितों की अनदेखी जैसे गंभीर आरोप लगाए।धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक, किसान और विस्थापित…
गरियाबंद में फोर-लेन सड़क निर्माण के नाम पर नियमों की अनदेखी, हरे-भरे पेड़ों की कटाई पर गंभीर सवाल गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-130 सी पर गरियाबंद–मजरकटा–केशोडार–डोंगरीगांव मार्ग के शहरी क्षेत्र में प्रस्तावित फोर-लेन सड़क चौड़ीकरण कार्य अब पर्यावरणीय और प्रशासनिक विवादों में घिरता नजर आ रहा है। सड़क निर्माण के दौरान बड़ी संख्या में हरे-भरे पेड़ों की कटाई किए जाने से नगर में आक्रोश और चर्चाओं का माहौल है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने वन विभाग को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था, लेकिन वन विभाग के जवाब ने संदेह को कम करने के बजाय…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। भाजपा नेता और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने बुधवार को नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ प्रभारी एवं भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। Anti Naxal Campaign : सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों-नक्सलियों की भीषण मुठभेड़, कई नक्सली ढेर; भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद इस दौरान गफ्फू मेमन ने कहा कि नितिन नबीन जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाना पार्टी संगठन की दूरदर्शी सोच और कुशल रणनीतिक का परिचायक है। उन्होंने कहा भाजपा के केंद्रीय संसदीय बोर्ड ने ऐसे नेता को शीर्ष…
स्कूल जतन योजना का उल्टा जतन, टेवारी प्राथमिक शाला में व्यवस्था पर तमाचा गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। राज्य शासन शिक्षा सुधार के बड़े-बड़े दावे कर रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत कई जगह इन दावों को आईना दिखा रही है। जिला मुख्यालय से महज 15 किलोमीटर दूर ग्राम टेवारी के प्राथमिक शाला का हाल देखकर यही लगता है कि यहां योजनाएं बच्चों के लिए नहीं, बल्कि सिस्टम की सुविधा के लिए चल रही हैं। यहां बच्चे जर्जर कमरे में बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं, जबकि लाखों रुपये मोटरसाइकल और सायकल खड़ी करने के लिए टीन शेड बनाने में खर्च कर दिए…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
