Author: प्रकाश कुमार यादव

रिपोर्ट कृष्णा दिवान दिव्यांग बच्चों के साथ मेले में घूमे विधायक रोहित साहू, मानवीय पहल बनी मिसालराजिम। छत्तीसगढ़ का प्रयागराज कहे जाने वाले राजिम कल्प कुंभ 2026 में इन दिनों आस्था के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं का भी अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में आज एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने हर किसी का दिल छू लिया।राजिम विधायक रोहित साहू दिव्यांग बच्चों के साथ मेले में नजर आए। बच्चों की इच्छा थी कि वे भी राजिम कल्प कुंभ का मेला घूमें, झूले झूलें और मेले की रौनक का आनंद लें। बच्चों की इस मासूम चाह को पूरा…

Read More

मुख्यमंत्री के नाम SDM को सौंपा ज्ञापन, पीड़ित परिवार को 1 करोड़ मुआवजे और नौकरी की मांग गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिले के बड़े गोहरा स्थित आदिवासी बालक आश्रम में अध्ययनरत 12 वर्षीय छात्र की मौत का मामला अब गंभीर राजनीतिक और सामाजिक विवाद का रूप लेता जा रहा है। घटना को लेकर आदिवासी समाज में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है तथा चेतावनी दी है कि यदि 10 दिनों के भीतर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो 19…

Read More

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय में प्राचार्य की बहाली को लेकर शुरू हुआ विवाद सोमवार को उस समय उग्र रूप ले बैठा जब सैकड़ों छात्र-छात्राएं स्कूल परिसर से निकलकर सड़क पर उतर आए और पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंच गए। छात्रों ने “प्राचार्य हटाओ, स्कूल बचाओ” जैसे नारों के साथ विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। छात्रों के तीव्र विरोध को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने प्राचार्य की बहाली का आदेश तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया, जिसके बाद फिलहाल विवाद शांत होने की उम्मीद जताई जा…

Read More

छुरा (गंगा प्रकाश)। शासकीय कचना ध्रुवा महाविद्यालय, छुरा में वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पूजा-अर्चना के साथ की गई, जिसके पश्चात अतिथियों का स्वागत एवं कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या सी.एच. पटेल ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सभापति श्रीमती शिवांगी चतुर्वेदी, जिला पंचायत सभापति लेखराज ध्रुवा, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष थानसिंह निषाद सहित महाविद्यालय परिवार एवं क्षेत्रीय…

Read More

जिलाध्यक्ष की कमान खिलेश्वर गिरी गोस्वामी तथा महासचिव इमरान मेमन के हाथों… रायपुर/गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ द्वारा संगठनात्मक संरचना को सुदृढ़, सक्रिय एवं सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में संगठन के पंजीयन क्रमांक 11398 के अंतर्गत कार्यरत प्रदेश इकाई के मार्गदर्शन में गरियाबंद जिले में जिला इकाई के गठन एवं पदाधिकारियों की नियुक्ति संबंधी प्रस्ताव प्रदेश कार्यसमिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जिला स्तर पर बढ़ती संगठनात्मक सक्रियता, पत्रकार साथियों के हितों के प्रभावी प्रतिनिधित्व तथा संगठन के विस्तार की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए प्रस्ताव पर विस्तृत विचार-विमर्श किया…

Read More

ओडिसा सीमा से सटे जंगलों में 36 घंटे चला सर्च ऑपरेशन, भारी मात्रा में हथियार व वर्कशॉप उपकरण बरामद गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना मैनपुर क्षेत्र अंतर्गत ओडिसा सीमा से लगे ग्राम भालूडिग्गी एवं मटाल की पहाड़ी श्रृंखलाओं में माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियारों और विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा संयुक्त पुलिस बल ने बरामद किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस बल की ई-30 ऑप्स टीम द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के दौरान संभव हो सकी। आत्मसमर्पित माओवादियों से मिली अहम जानकारी पुलिस अधिकारियों के अनुसार हाल…

Read More

छुरा (गरियाबंद)। महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला गरियाबंद के तत्वावधान में छुरा विकासखंड अंतर्गत प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल रमई पाठ मंदिर, सोरीद में मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न विकासखंडों से पहुंचे कुल 47 जोड़ों ने एक साथ सात फेरे लेकर अपने वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की। पारंपरिक रीति-रिवाज, वैदिक मंत्रोच्चार और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच संपन्न हुआ यह आयोजन सामाजिक समरसता और सामूहिकता का सुंदर उदाहरण बनकर सामने आया। आयोजन स्थल को सादगीपूर्ण लेकिन आकर्षक सजावट से सजाया गया था, जहां सुबह से ही विवाह समारोह की तैयारियां…

Read More

रायपुर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित के तत्वावधान में राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव के अंतर्गत 03 फरवरी 2026 को तुमड़ीबोड़ वितरण केंद्र के अंतर्गत दुर्गा मंच स्कूल प्रांगण, ग्राम तुमड़ीबोड़ में भव्य जनसहभागिता समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शासन एवं विद्युत विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुँचाना तथा विद्युत सेवाओं में हुए सुधारों से जनता को अवगत कराना रहा। समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों, विद्युत विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण नागरिकों की उपस्थिति रही,…

Read More

निर्वाचित होते ही प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया प्रदेश कार्यकारिणी की सूची रायपुर (गंगा प्रकाश)। पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश निर्वाचन संपन्न होने के बाद संगठन की नई प्रदेश कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष पद पर सुनील कुमार यादव के निर्विरोध निर्वाचित होने के पश्चात उन्होंने संगठन को नई दिशा देने और प्रदेशभर में संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से प्रदेश कार्यकारिणी की नई टीम घोषित कर दी है। नई टीम में अनुभव और युवा ऊर्जा का संतुलित समावेश देखने को मिल रहा है, जिससे संगठन को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।…

Read More

पेड़ से टकराकर पलटी गाड़ी, गांवों में पसरा मातम, पुलिस कर रही जांच गरियाबंद/दंतेवाड़ा(गंगा प्रकाश)। गरियाबंद जिले से पिकनिक मनाकर लौट रहे युवाओं की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब उनकी स्कॉर्पियो वाहन रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पिकनिक यात्रा से लौटते समय हुआ हादसा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम देवपरसुली, थाना पिपरछेड़ी क्षेत्र से 28 जनवरी 2026 को 13 लोग स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक CG23P1719 से…

Read More