Author: प्रकाश कुमार यादव

जशपुर (गंगा प्रकाश)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी मां और पत्नी कौशल्या साय के साथ जशपुर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। बता दें कि 11 बजे तक छत्तीसगढ़ के 7 लोकसभा सीटों पर 29.90 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे ज्यादा मतदान अभी तक रायगढ़ में 32.92% हुआ है। जबकि सबसे कम बिलासपुर में 25.29% मतदान हुआ है। अंतिम चरण के चुनाव में कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज नेताओं सहित 168 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन प्रत्याशियों की किस्मत 1 करोड़ 39 लाख1 हजार 285 मतदाता तय करेंगे। तीसरे चरण में 82 हजार जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। खास…

Read More

सितेश सिरदारउदयपुर (गंगा प्रकाश)। नुनेरा से बड़ी खबर सामने आई हैं। जहां नुनेरा पोलिंग क्रमांक नुनेरा (1) 216 बूथ का ईवीएम मशीन सुबह लगभग 11 बजे मतदान केंद्र का ईवीएम मशीन लगभग 1घंटे तक खराब हुआ था। वही मतदाताओं को मतदान करने के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा, फिर तहसीलदार वा चुनाव आयोग के अधिकारियों द्वारा दूसरी evm मशीन चेंज कराया गया, जिसके बाद फिर से मतदान शुरू हुआ, जहां विधायक राजेश अग्रवाल भी पहुंचे हुए थे।

Read More

गोलू कैवर्तबलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के एल चाैहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया उन्होंने जिला मुख्यालय स्थित मतदान केन्द्र 119 स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूल बलौदाबाजार में वोट दिए ।

Read More

गोलू कैवर्तबलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)।लोकसभा निर्वाचन 2024 मतदान केंद्र क्रमांक 196 ढाबाडीह भाटापारा में आज दिनांक 7 मई 2024 को प्रातः 7:00 से मतदान प्रारंभ हुआ प्राथमिकता क्रम मे दिव्यांग मतदाता 45 वर्षीय प्रेम दास सिंह उम्र द्वारा मतदान किया गया जिसकी बाइक दुर्घटना मे पैर चोट होने के कारण ACL सर्जरी किया गया है जिसके बाद भी मतदान केन्द्र में पहुंच कर मतदान किया एवं सभी मतदाताओं को मतदान करने हेतु जागरूक किया गया।

Read More

मतदान प्रारंभ होने के 15 मिनट पहले ही पहुंच गई थीं मतदान केंद्र, सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील कीरायपुर । मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज सवेरे रायपुर के धरमपुरा पूर्व माध्यमिक शाला स्थित मतदान केंद्र में मतदान किया। उन्होंने और उनकी मां श्रीमती अनिता बाबासाहेब कंगाले ने आम मतदाताओं की तरह लाइन में लगकर मतदान किया। वे मतदान शुरू होने के 15 मिनट पूर्व ही अपने मतदान केंद्र पहुंच गई थीं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने मतदान केंद्र में मतदाताओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा भी लिया। धरमपुरा पूर्व माध्यमिक…

Read More

रायपुर । लोकसभा निर्वाचन-2024 के तृतीय चरण के अंतर्गत दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़ और सरगुजा लोकसभा क्षेत्र में मतदान तिथि 7 मई को आम नागरिक मतदान प्रतिशत की जानकारी वोटर टर्न आउट मोबाइल एप का उपयोग कर देख सकते हैं। वोटर टर्नआउट एप के माध्यम से वोटर टर्न ऑउट (मतदान प्रतिशत) की अद्यतन स्थिति जान सकते हैं।

Read More

रायपुर । लोकसभा आम निर्वाचन 2024 ‘चुनाव का पर्व देश का गर्व’ के तृतीय चरण के अंतर्गत अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज सुबह अमलीडीह स्थित प्राथमिक शाला मतदान केंद्र में अपनी धर्मपत्नी के साथ मतदान किया। श्री क्षीरसागर ने मतदान करने के बाद अपनी उंगली में अमिट स्याही का निशान दिखाते हुए कहा कि एक-एक वोट बहुमूल्य है। उन्होंने कहा कि वोट करना हम सभी का मौलिक अधिकार के साथ ही हम सभी का कर्तव्य भी है। मजबूत लोकतंत्र के लिए सबको वोट करना चाहिए। उन्होंने लोगो को निर्भीक होकर अधिक से अधिक संख्या में मतदान…

Read More

मंत्रालय ने पूरे वर्ष के दौरान भारत को एक समग्र गंतव्य के रूप में बढ़ावा देने हेतु ‘कूल समर्स ऑफ इंडिया’ अभियान की शुरुआत कीनई दिल्ली । भारत सरकार का पर्यटन मंत्रालय 6 मई से लेकर 9 मई, 2024 के दौरान दुबई में आयोजित होने वाले अरेबियन ट्रैवल मार्ट 2024 में भाग ले रहा है। यह आयोजन मध्य पूर्व के पर्यटन बाजार में भारत की उपस्थिति को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।अतुल्य भारत मंडप का उद्घाटन आज दुबई में भारत के महावाणिज्य दूत सतीश कुमार सिवन ने किया। संयुक्त अरब अमीरात के संपूर्ण बाजार पर कब्जा…

Read More

नई दिल्ली । कर्मयोगी भारत के निदेशक मंडल की 12वीं बैठक का आयोजन के. रामादोराई सुब्रमण्यम की अध्यक्षता में 03 मई, 2024 को मुंबई में किया गया। बोर्ड ने आईजीओटी कर्मयोगी प्लेटफॉर्म पर एक करोड़ पाठ्यक्रम नामांकन और 1,000 से ज्यादा पाठ्यक्रमों के दोहरे मील के पत्थर को स्वीकार किया। बोर्ड ने महसूस किया कि ये मील के पत्थर सरकारी अधिकारियों के बीच योग्यता-आधारित शिक्षा के पोषण में मंच की भूमिका को रेखांकित करते हैं। बैठक में आईजीओटी कर्मयोगी के साथ ई-एचआरएमएस मंच के एकीकरण की सराहना की गई, जो अधिकारियों की दक्षता एवं क्षमता के आधार पर उनकी तैनाती…

Read More

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त और कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने आज नई दिल्ली में जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण (जीएसटीएटी) के अध्यक्ष के रूप में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) संजय कुमार मिश्रा को सत्यनिष्ठा और गोपनीयता की शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) मिश्रा की नियुक्ति जीएसटीएटी के संचालन की शुरुआत का प्रतीक है, जो जीएसटी से संबंधित विवादों को सुलझाने के लिए एक महत्वपूर्ण निकाय है।जीएसटीएटी केंद्रीय माल एवं सेवा कर अधिनियम 2017 के तहत स्थापित एक अपीलीय प्राधिकरण है, जो प्रथम अपीलीय प्राधिकारी के आदेशों के विरुद्ध उक्त अधिनियम और संबंधित राज्य/केंद्र शासित प्रदेश जीएसटी अधिनियमों के तहत विभिन्न अपीलों की…

Read More