Author: प्रकाश कुमार यादव
सीपत । अंतरा क्षेत्रीय (पश्चिम क्षेत्र-2) खेलकूद फुटबॉल टूर्नामेंट 2024 का दिनांक 5 मई, 2024 को डॉ. बी. आर अंबेडकर स्टेडियम, एनटीपीसी सीपत में शुभारंभ हुआ। पाँच दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में पश्चिमी क्षेत्र-2 की पांच टीमें अपनी प्रतिभा एवं खेल कौशल का प्रदर्शन कर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। समारोह की शुरुआत औपचारिक रूप से फीता काटने और छत्तीसगढ़ी गेड़ी नृत्य के साथ हुई, जो सम्मानित अतिथियों को कार्यक्रम स्थल तक ले गए। टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह विजय कृष्ण पाण्डेय, परियोजना प्रमुख सीपत एवं श्रीमती साधना पाण्डेय, अध्यक्षा, संगवारी महिला समिति, सरित माहेश्वरी, परियोजना…
बेमेतरा । कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी रणवीर शर्मा का मतदान केंद्रों में दौरा मतदान दल रवानगी के बाद मतदान केंद्र का किया निरीक्षण और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया । मतदान कर्मियों से ज़रूरी व्यवस्था की जानकारी ली । उनके साथ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू,अपर कलेक्टर अनिल बाजपेयी अपर कलेक्टर एवं उप ज़िला निर्वाचन अधिकारी जगत प्रकाश गुड्डू प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। 6 मई (सोमवार) को मतदान दल मतदान सामग्री के साथ रवाना हुए। सभी दल अपने-अपने मतदान केंद्रों में पहुँच गये ।कल 7 मई (मंगलवार को लोकसभा सामान्य निर्वाचन के लिए मतदान होगा।मतदान सबेरे 7 बजे से शाम…
बेमेतरा । लोकसभा निर्वाचन 2024 संसदीय क्षेत्र 07 दुर्ग अन्तर्गत ज़िले की तीनों विधानसभा क्षेत्र के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक (ऑब्जर्वर) एस. बी. शेट्टीनावर (आई.ए.एस.) आज मंगलवार अपराह्न ज़िला पंचायत लाइव वेबकास्टिंग नियंत्रण कक्ष पहुँचे। बेमेतरा ज़िले की तीनों विधानसभा क्षेत्र 68 साजा, 69 बेमेतरा और 70 नवागढ़ में मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए इस बार ज़िले में 375 मतदान केंद्रों की लाइव वेबकास्टिंग की गतिविधियां देखी और जानकारी ली। उनके साथ लायज़निंग ऑफिसर कार्यपालन अभियंता जलसंसाधन चन्द्रशेखर शिवहरे साथ थे। लाइव वेबकास्टिंग सहायक नोडल अधिकारी श्री महेंद्र वर्मा और उनके तकनीकी…
रायपुर । मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले से आज राज्य के 2023 बैच के प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान श्रीमती कंगाले ने भारतीय प्रशासनिक सेवा 2023 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों सुश्री अनुपमा आनंद, एम. भार्गव, तन्मय खन्ना एवं दुर्गा प्रसाद अधिकारी को विस्तार से निर्वाचन प्रक्रिया की बारीकियों से अवगत कराया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने उन्हें बताया कि लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाने निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन आवश्यक है और चूंकि प्रशासनिक अधिकारियों को निर्वाचन संपन्न कराने का दायित्व मिलता है, अतएव इस कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने निर्वाचन के नियमों का समुचित…
रायपुर । छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा 1 मई से 15 मई तक परीक्षा परिणाम से उत्पन्न तनाव को दूर करने के लिए टोल-फ्री नम्बर 18002334363 पर सुबह 10.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाईन टेली मानस टोल-फ्री नम्बर 14416 पर चौबीस घण्टे सातों दिन निःशुल्क परामर्श दिया जा रहा है। टोल-फ्री हेल्पलाईन पर आज प्रश्न पूछा गया कि रिजल्ट कब तक आयेगा, फिक्स डेट बता सकते हैं क्या? तनाव हो रहा है, मेरा रिजल्ट क्या होगा? कितने नम्बर में पास होते है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा चिन्हाकिंत मनोवैज्ञानिक, चिकित्सकों, कैरियर काउंसलर द्वारा पूछे गए प्रश्नों…
मुंगेली । लोकसभा निर्वाचन अंतर्गत जिले के 663 मतदान केन्द्रों में 07 मई को मतदान कराने मतदान दलों को सामाग्री वितरण कर केन्द्रों की ओर रवाना किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल देव एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गिरिजा शंकर जायसवाल ने चातरखार स्थित शासकीय कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने मतदान दलों को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए शुभकामनाएं दी और अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करने प्रोत्साहित किया। मतदान दल भी उत्साह के साथ अपने निर्धारित मतदान केन्द्रों में निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न कराने के लिए रवाना हुए। इससे पहले कलेक्टर…
मुंगेली । लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत जिले के 659 मतदान केन्द्रों एवं 04 सहायक मतदान केन्द्र सहित कुल 663 मतदान केन्द्रों में 07 मई को सुबह 07 बजे से मतदान प्रारंभ होकर शाम 06 बजे तक चलेगी। इस दौरान जिले के 05 लाख 98 हजार से अधिक मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसे लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल देव ने बताया कि जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन हेतु पर्याप्त संख्या में मानव संसाधन एवं सुरक्षा बलों की ड्यूटी लगाई गई है। 663 मतदान केन्द्रों…
मुंगेली । लोकसभा निर्वाचन में 07 मई को जिले के दिव्यांगजनों एवं 80 प्लस के वरिष्ठ नागरिकों को इस बार मतदान के लिए निःशुल्क वाहन की सुविधा मिलेगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल देव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गिरिजा शंकर जायसवाल एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय ने जिला कलेक्टोरेट परिसर से आज दिव्यांग रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कलेक्टर ने कहा कि जिले में कोई भी मतदाता मतदान करने से वंचित न रहे। इस हेतु दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों के लिए भी आवश्यक सुविधा मुहैया कराई जा रही है। उन्होंने जिले के सभी दिव्यांगजनों…
मुंगेली । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल देव ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गिरिजा शंकर जायसवाल के साथ आज मुंगेली एवं लोरमी विधानसभा के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केन्द्र गीधा, धरमपुरा, रोहराखुर्द, कोदवाबानी, गुरूवाईडबरी और चंदली स्थित मतदान केन्द्रों में मतदाताओं के लिए प्रतीक्षा कक्ष, छाया, पेयजल, पंखा, वरिष्ठजनों, गर्भवती महिलाओं तथा दिव्यांगजनों की सुविधाओं आदि के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने मतदान दलों के भोजन व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी ली और स्वयं मतदान दलों के साथ बैठकर भोजन किया। कलेक्टर ने मतदान दलों को निर्वाचन आयोग…
रायपुर । भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सरोज पांडे ने कहा कांग्रेस ने लगातार महिलाओ के साथ अन्याय किया है शाह बानो के तलाक के मामले के केस में जब एक बूढ़ी मां को वर्षो के केस लड़ने के बाद कोर्ट ने उसके हक गुजारा भत्ता देने का फ़ैसला सुनाया था तब राजीव गांधी की सरकार ने उस फैसले को बदलने सरकारी आदेश निकाला,और उस बूढ़ी मां से उसका हक छीन लिया था,महिलाओ को कुचलना और उनका अधिकार मारना उन्हे अपमानित करना आज भी कांग्रेस का यही चरित्र है इसीलिए महिलाएं कांग्रेस से घृणा करने लगी है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
