Author: प्रकाश कुमार यादव
रायपुर । रायपुर लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय लगातार धुआंधार रोड शो कर रहे हैं आज तीसरे दिन रायपुर जिले के दक्षिण विधानसभा में रोड शो के माध्यम से लोगो तक पहुंचे जहां जगह-जगह लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया।25 किलोमीटर के इस लंबे रोड शो में जगह-जगह विकास उपाध्याय का भव्य स्वागत किया गया आतिशबाजिया फूलों की वर्षा ढोल नगाड़े के साथ रोड शो का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।इस दौरान विकास उपाध्याय जगह-जगह स्थित देवी मंदिरों में भी जाकर आशीर्वाद लिया।हजारों की तादाद में रोड शो के आगे आगे बाइक रैली के माध्यम से कार्यकर्ता माहौल बनाते नजर आए।चौक…
रायपुर । रायपुर लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय लगातार धुआंधार रोड शो कर रहे हैं आज तीसरे दिन रायपुर जिले के दक्षिण विधानसभा में रोड शो के माध्यम से लोगो तक पहुंचे जहां जगह-जगह लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया।25 किलोमीटर के इस लंबे रोड शो में जगह-जगह विकास उपाध्याय का भव्य स्वागत किया गया आतिशबाजिया फूलों की वर्षा ढोल नगाड़े के साथ रोड शो का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।इस दौरान विकास उपाध्याय जगह-जगह स्थित देवी मंदिरों में भी जाकर आशीर्वाद लिया।हजारों की तादाद में रोड शो के आगे आगे बाइक रैली के माध्यम से कार्यकर्ता माहौल बनाते नजर आए।चौक…
गरियाबंद/कसडोल (गंगा प्रकाश)। जांजगीर चांपा लोकसभा के कसडोल विधानसभा में प्रचार के लिए गए विधायक रोहित साहू ने कहा है कि केंद्र में तीसरी बार नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनने के साथ ही जांजगीर लोकसभा सीट से भाजपा की विजय होगी। आम जनता सहित भाजपा के कार्यकर्ताओं में मोदी सरकार बनाने के लिए जबरदस्त उत्साह है ।उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का नेतृत्व सबको पसंद है।जनता कांग्रेस से ऊब चुकी है। देश में 55 वर्षों तक कांग्रेस ने राज किया, लेकिन कांग्रेस की देन यह है कि भ्रष्टाचार के चलते देश गर्त में…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में प्रवेश हेतु ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदन पत्र भरे जा रहे है। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा पूर्व में भी जारी किए गए समय सारणी के अनुसार स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्रवेश हेतु आवेदन दिनांक 05 मई 2024 तक किया जा सकता था। किंतु 7 मई को संपन्न होने वाले लोकसभा को देखते हुए प्रवेश प्रक्रिया की तिथि बढ़ा दी गई है। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा प्रवेश प्रक्रिया हेतु संशोधित समय सारणी की अधिसूचना जारी कर दी गई है। अब नए समय सारणी के अनुसार दिनांक 10 मई 2024 तक स्वामी…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। विकासखंड फिंगेश्वर के ग्राम पंचायत रोहिना द्वारा जारी मृतकों की सूची में एक जीवित वृद्ध महिला को भी दिनांक 1 मार्च 2024 को मृत घोषित कर राशनकार्ड में नाम काट दिया गया था। इस आशय की खबर प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद खाद्य विभाग हरकत में आया और गैंदी बाई का नाम राशन कार्ड में जोड़ दिया गया। उल्लेखनीय है कि मामला प्रकाश में आने के बाद खाद्य विभाग ने इसे संज्ञान में लेकर ग्राम पंचायत को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जिस पर ग्राम पंचायत रोहिना द्वारा पंचायत में मृत कुल 11 लोगों…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)।जिले के साथ साथ फिंगेश्वर-राजिम अनुविभाग में भी जिला प्रशासन के निर्देश पर फिंगेश्वर-राजिम को जलाभाव क्षेत्र घोषित करते हुए नगरीय निकाय राजिम, फिंगेश्वर एवं कोपरा में 31 जुलाई तक नलकुप खनन के लिए प्राधिकृत अधिकारी अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी गरियाबंद एवं अनुविभाग के ग्रामीण अंचल के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला कलेक्टर के आदेशानुसार प्राधिकृत अधिकारी अपने अपने क्षेत्र में छ.ग. पेयजल परिरक्षण अधिनियमों में उल्लेखित प्रावधानों के अनुसार नलकूप खनन आवश्यक होने पर अनुमति प्रदान करने की कार्यवाही करेंगे। शासकीय एजेंसी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को सभी स्थानों में केवल पेयजल…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। इस वर्ष 10 एवं 12 वीं के परीक्षाफल सम्भवतः प्रथम बार एक साथ 10 मई के आसपास घोषित किए जाने के समाचार है। परीक्षाफल उपरांत पुर्नगणना, पुनः जांचने एवं उत्तरपुस्तिका की फोटोकापी प्राप्त करने के लिए परिणाम के 15 दिन तक आवेदन सशुल्क किए जाने का नियम बनाया गया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल के सूत्रों से मिली जानकारी में बताया गया है कि मंडल में पुर्नमूल्यांकन, पुर्नगणना और उत्तरपुस्तिका की छायाप्रति देने पर प्राप्त किया जा सकता है। पुर्नमूल्यांकन के लिए प्रति विषय 500 रू. पुर्नगणना के लिए प्रति विषय 100 रू. और उत्तरपुस्तिका की छायाप्रति के…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बारूला के प्रधानपाठक ओंकार साहू को उनके सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिवार, ग्रामवासियों एवं ईष्टमित्रों द्वारा भावभिनी विदाई दी गई। कार्यक्रम की शुरूआत में अतिथियों द्वारा मॉ सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम को शुभारंभ किया गया। संकुल प्राचार्य पुरनलाल साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि इंसान की पहचान उसके कर्म से होती है। इंसान जैसा की शिक्षक, शिक्षादान करता है और सबको उनके मंजिल तक पहुंचाता है। सेवानिवृत्त प्रधानपाठक ओंकार साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि मेरा जन्म विद्यालय विहिन गांव में हुआ था, मेरे माता-पिता की प्रेरणा…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)।जिला प्रशासन के निर्देश पर एसडीएम राजिम द्वारा फिंगेश्वर विकासखंड में चल रही अवैध रेत खदानों के गांवो के सरपंच सचिव को सख्त कारण बताओ नोटिस दिए जाने के बाद अवैध उत्खनन कर रहे रेत माफियाओं में हंडकंप मच गया है। एकाएक लाखों की प्रतिदिन कमाई पर ब्रेक लग जाने की परिणीति शुक्रवार की शाम गरियाबंद जिले की एकमात्र वैध रूप से चल रही हथखोज रेत खदान में अवैध रेत माफियों के गुर्गो द्वारा बेवजह मारपीट के रूप में सामने आई है। ग्राम हथखोज के ग्रामीणों ने बताया कि एसडीएम से नोटिस मिलने के बाद हथखोज में चल…
बिलासपुर । एसईसीएल सतर्कता विभाग द्वारा चलाए जा रहे सतर्कता जागरूकता अभियान के दूसरे दिन आज 04 अप्रैल 2024 को सीवीओ जयंत कुमार खमारी रायगढ़ क्षेत्र पहुंचे। दौरे के दौरान वे रायगढ़ क्षेत्र की छाल ओसीएम गए जहां उन्होने खदान में सभी जगह जाकर कोयला स्टॉक की जांच की। वे साईडिंग तथा साइलो भी गए तथा कोयला डिस्पैच गतिविधियों की समीक्षा की। छाल खदान के उपरांत खमारी धरम खदान भी गए जहां उन्होने डी1 एवं डी2 स्टॉक का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कोयला मंत्रालय के दिशा-निर्देशन में यह अभियान देश भर में कोल इंडिया की सभी अनुषंगी कंपनियों में…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
