गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)।जिले के साथ साथ फिंगेश्वर-राजिम अनुविभाग में भी जिला प्रशासन के निर्देश पर फिंगेश्वर-राजिम को जलाभाव क्षेत्र घोषित करते हुए नगरीय निकाय राजिम, फिंगेश्वर एवं कोपरा में 31 जुलाई तक नलकुप खनन के लिए प्राधिकृत अधिकारी अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी गरियाबंद एवं अनुविभाग के ग्रामीण अंचल के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला कलेक्टर के आदेशानुसार प्राधिकृत अधिकारी अपने अपने क्षेत्र में छ.ग. पेयजल परिरक्षण अधिनियमों में उल्लेखित प्रावधानों के अनुसार नलकूप खनन आवश्यक होने पर अनुमति प्रदान करने की कार्यवाही करेंगे। शासकीय एजेंसी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को सभी स्थानों में केवल पेयजल हेतु नलकुप खनन के लिए अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी। परंतु इस अवधी में किए गए नलकुप खनन की जानकारी प्राधिकृत अधिकारी को भेजनी होगी। यानी अब 31 जुलाई तक नलकूप आसान नहीं होगा।
जिला प्रशासन द्वारा जलाभाव के चलते 31 जुलाई तक नलकूप खनन में लगा प्रतिबंध, फिंगेश्वर अनुविभाग के लिए विशेष परिस्थिति में एसडीएम देंगी मंजूरी
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



