Author: प्रकाश कुमार यादव
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। भारत रत्न समाज सुधारक अथाह ज्ञान के सागर राष्ट्र के संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132 वीं जयंती मनाया गया डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा का विधिवत पूजा अर्चना कर उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए शिक्षक खोमन सिन्हा ने बताया कि इंसान अपने कर्म से बड़ा होता है बाबा साहब ने मानव जाति के उद्धार के लिए अनेक काम किया संविधान की रचना कर देश में पहले छुआ छूत एवं उच्च नीच के भेदभाव को मिटाया बाबासाहेब ने कहा है कि कागज और कलम की ताकत दुनिया की हर ताकत से बड़ी है एक रूपी…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। जिला प्रशासन की लगातार की जा रही कार्यवाही के बाद भी रेत माफिया अवैध खनन से बाज नहीं आ रहे है। लगता है रेत माफिया मनमानी कमाई के चलते जिला प्रशासन की कार्यवाही को नजर अंदाज कर एवं प्रशासन को ठेंगा दिखाते हुए अंचल की रेत खदानों से मनमाना खनन कर एक प्रकार से प्रशासन के साथ आंख मिचौली का खेल खेल रहे है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इन दिनों फिंगेश्वर विकासखंड के पितईबंद, रावड़, चौबेबांधा, परसदाजोशी एवं हथखोज में मनमाने ढंग से बड़ी बड़ी चैन माऊटिंग मशीन लगाकर उत्खनन एवं परिवहन व्यापक पैमाने में किया जा…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। कल अष्टमी और आने वाला कल नवमीं को नवरात्र के अवसर पर होगा कन्या पूजन, आइये जाने नवरात्र में कन्या पूजन का विशेष महत्व है क्योंकि कन्याएं देवी दुर्गा के अवतारों का प्रतिनिधित्व करती है। साथ ही कन्याएं मॉ लक्ष्मी का भी स्वरूप मानी जाती है। यह अनुष्ठान आमतौर पर अष्टमी व नवमीं तिथि पर किया जाता है, लेकिन कुछ लोग इसे नवरात्र के अन्य दिनों पर भी कर लेते है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, देवी दुर्गा ने राक्षस कालासुर को हराने के लिए एक युवा लड़की के रूप में अवतार लिया था। इसलिए नवरात्र पर कन्या…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। गर्मी की रबी फसल धान में तेज गर्मी से जहां उत्पादन सुरक्षित होता है। वहीं बीमारी की संभावना भी कम होती है। परंतु अभी हो रही लगातार वर्षा और ठंडकता के कारण रबी फसल ले रहे किसान न सिर्फ परेशान है बल्कि कीट प्रकोप भी नुकसान पहुंचा रहा है एवं ठंडकता भी धान की क्वालिटी एवं मात्रा में कमी लाएगा। फिंगेश्वर अंचल में इस बार बहुत बड़े रकबे में धान की रबी फसल लगी हुई है। बालियॉ निकल आई है लेकिन तरह तरह के कीट प्रकोप से किसान परेशान हो रहे है। बकली गांव के किसान सियाराम,…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज संकल्प पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए महासमुंद लोकसभा के भाजपा नेताओं ने कहा कि हमारा संकल्प पत्र हमारे लिए संविधान की तरह पवित्र दस्तावेज होता है। पिछले दस वर्षो से हमने यह साबित किया है कि भाजपा अपने घोषणा पत्र के एक-एक शब्द पर अमल करती है जैसा हमने मोदी जी की गारंटी में कर के दिखाया है। खासकर पिछले दस वर्षो में मोदी जी ने जो किया है वह विश्वास बहाली का नया अध्याय है। पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने कहा कि आज का दिन बड़ा ही पावन है। आज असम…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। माता श्रृंगार दिवस को मौलीमाता-शीतला माता का दर्शन करने उपरांत नगर में जनसंपर्क करते हुए विधायक रोहित साहू ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनावों में प्रदेश की सभी 11 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित है। यह विश्वास व्यक्त करते हुए विधायक रोहित साहू ने कहा कि भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता ही नहीं अपितु पूरे देश प्रदेश की जनता में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने की जो लहर या जुनून सवार है उसे देखकर प्रतीत हो रहा है कि भाजपा प्रदेश की सभी…
छुरा (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद जिला के उड़ीसा से सीमा लगे क्षेत्र में हो रहे अवैध रूप से गांजा, शराब व अन्य नशीले पदार्थों के अवैध तस्करी को रोकने के लिए जिले के पुलिस कप्तान के द्वारा नशे के विरूद्ध पुलिस की एक विशेष अभियान “नया सवेरा” योजनान्तर्गत नशीली पदार्थों/अवैध गांजा तस्करो पर लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के पुलिस कप्तान उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम काम्बले के दिशा- निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार चन्द्राकर एवं एसडीओपी गोपाल वैश्य के मार्गदर्शन में प्रशिक्षु डी०एस०पी प्रवीण भारती थाना प्रभारी थाना छुरा के नेतृत्व में…
10 साल तक सोनिया-मनमोहन की सरकार में छत्तीसगढ़ को 77 हजार करोड़ रुपये दिया था। नरेन्द्र मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ को 3 लाख 20 हजार करोड़ रुपये देने का काम किया है। रिपोर्ट:मनोज सिंह ठाकुरराजनांदगाव(गंगा प्रकाश)। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने रविवार को छत्तीसगढ़ की राजनांदगाँव लोकसभा में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, ‘कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे दुष्प्रचार फैलाते हैं कि मोदी संविधान बदल देंगे और आरक्षण को खत्म कर देंगे। आरक्षण चाहे ओबीसी का हो या पिछड़ा वर्ग का, भारतीय जनता पार्टी ना आरक्षण खत्म करेगी…
राजेश कैवर्त बिलासपुर(गंगा प्रकाश)। जय भीम जय संविधान भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा जिला बिलासपुर के तत्वाधान में बाबा साहब अंबेडकर के जन्मदिवस 14 अप्रैल के अवसर पर बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण का कार्यक्रम किया गया कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सूर्य पूर्व महापौर किशोर राय धर्म भार्गव महेश चंद्रिका पुरे सभी ने मंच को संबोधित किया कार्यक्रम संचालक योगेश बोले एवं आभार महेश चंद्रिका पूरे ने किया कार्यक्रम में ऋषि केसरी, राकेश बंदेकर, राकेश तिवारी,राजेश मिश्रा, पटवा नर्सिंग,सोनू इंगोले, सहसराम सूर्यवंशी,…
गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख बलौदाबाजार(गंगा प्रकाश)।लवन तहसील से करीब 15 किलोमीटर दूर शिवनाथ, महानदी ,जोंक नदी त्रिवेणी संगम पर बसा ग्राम पंचायत चंगोरी है।जहां विगत कुछ दिनों से स्वीकृति क्षेत्र के बाहर रेत की अवैध खनन एवं परिवहन जोरों पर है।इसके चलते राज्य सरकार को करोड़ों की चपत लगना अभी से शुरू हो गया है।रेत माफिया बड़ी चालाकी से गॉव के भोले भाले ग्रामीणों एवं सरपंच को सांठगांठ करके इस गोरखधंधे में भागीदारी बनाने की जानकारी सूत्रों से मिला है।शाम6बजे के बाद एवं सुबह6बजे से पहले रेत खनन का नियम नहीं है उसके बावजूद यंहा के रेत माफिया खनन एवं…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
