Author: प्रकाश कुमार यादव
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। जैसे जैसे 26 अप्रैल मतदान दिवस नजदीक आता जा रहा है प्रत्याशी गांव गांव के दौरे में जनसंपर्क को ही प्रमुखता दे रहे है। महासमुंद के कांग्रेस उम्मीदवार ताम्रध्वज साहू ने फिंगेश्वर अंचल के अनेक गांवो में ग्रामीणों से जनसंपर्क दौरे में कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र पर लोगों ने काफी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कांग्रेस के 5 न्याय एवं 25 गारंटी को देश हित में बताया और कांग्रेस को जिताने का संकल्प लिया। भारतीय जनता पार्टी और केन्द्र की मोदी सरकार को युवा विरोधी और श्रमिक विरोधी होने का आरोप लगाते हुए महासमुंद उम्मीदवार ताम्रध्वज…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। वैवाहिक सीजन विशेषकर रामनवमीं तथा अक्ती यानी अक्षय तृतीया को अभी भी ग्राम्यांचल में छोटी उम्र में विवाह करने की प्रक्रिया है। जिसे बाल-विवाह कहा जाता है। बाल विवाह यानी वर का उम्र 21 वर्ष एवं वधु की उम्र 18 वर्ष से कम होती है जिसे कानूनन गंभीर अपराध माना जाता है। इस असमाजिका रूढ़िवादी रिवाज को सख्ती पूर्वक रोकने जिला प्रशासन के निर्देश पर फिंगेश्वर-राजिम अनुविभाग में अनुविभाग स्तर पर एसडीएम अर्पिता पाठक ने अपने नेतृत्व में बाल परियोजना अधिकारी कौशलेन्द्र देवांगन अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पुष्पेन्द्र नायक, जनपद पंचायत फिंगेश्वर के सीईओ अजय पटेल तहसीलदार गैंदलाल…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर विकासखंड की शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोरिद में कक्षा 9 वीं एवं कक्षा 11 वीं का परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई। संस्था प्राचार्य पीएस धु्रव के द्वारा परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई, जिसमें कक्षा 9 वीं का परिणाम 75.4 प्रतिशत रहा। कक्षा में प्रथम स्थान यादराम 91 प्रतिशत, द्वितीय स्थान पायल 80 प्रतिशत एवं तृतीय स्थान क्षमा 72.6 प्रतिशत प्राप्त किए। इसी तरह कक्षा 11 वीं का परिणाम 78.5 प्रतिशत रहा। जिसमें कला संकाय से प्रथम स्थान पर लाकेश्वरी 82.6 प्रतिशत, द्वितीय स्थान पर सुरेखा 78.8 प्रतिशत एवं तृतीय स्थान पर रोहिणी 75.8 प्रतिशत…
रिपोर्ट:मनोज सिंह ठाकुररायपुर(गंगा प्रकाश)। सैनिक किसी भी देश की सबसे बड़ी संपत्ति में से एक होते हैं। वे राष्ट्र के संरक्षक हैं और हर कीमत पर अपने नागरिकों की रक्षा करते हैं। इसके अलावा, वे बहुत निस्वार्थ लोग हैं जो देश के हित को अपने व्यक्तिगत हित से ऊपर रखते हैं। एक सैनिक की नौकरी दुनिया में सबसे कठिन कामों में से एक है।सैनिक हमारे देश का गौरव और हमारे देश की सबसे बड़ी संपत्ति हैं। वे हमारी मातृभूमि की रक्षा करते हैं और हर कीमत पर नागरिकों की रक्षा करते हैं। सैनिक अपने देश को अपने स्वार्थ से ऊपर…
श्री देवी भागवत महापुराण में भी जय मां महामाया सेवा समिति द्वारा प्रतिदिन की जा रही माता की आराधना छुरा (गंगा प्रकाश)। चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर देवी मंदिरों में आस्था के दीप प्रज्वलित किए गए हैं। देवी मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। दूर-दराज से श्रद्धालू पान, फूल, नारियल, श्रृंगार सामग्री लेकर बाजा गाजा के साथ माता की आराधना में डूबे हुए हैं। जगह-जगह जगज्योति स्थापित कर भजन कीर्तन रहे हैं। देवालयों में भक्तगण ढोल, मांदर, झांझ मजीरा के साथ माता के यश का बखान कर रहे हैं। जय मां महामाया सेवा मंडली छुरा भी शक्ति…
छुरा(गंगा प्रकाश)। चैत्र नवरात्रि के पावन दिवस पंचमी पर क्षेत्र की देवी मां शीतला के प्रांगण पर चल रहे 9 दिवसीय श्रीमद देवी भागवत कथा के पंडाल पर एक शाम मां शीतला के नाम गीत संध्या का आयोजन ग्राम समिति छुरा के तत्वाधान में किया गया जिसमें म्यूजिक ग्रुप छुरा के सुरसाधकों ने देवी भजन , जसगीत, देवी श्रृंगार गीत की हिंदी छत्तीसगढ़ी में प्रस्तुति दी। सर्व प्रथम मां शीतला को सुरसाधकों ने दीप प्रज्वलित कर समर्पित किये पश्चात् नेमिचंद यादव, मंगलमूर्ति सोनी व विनोद कुमार देवांगन ने सामुहिक रुप से आरती उतारंव हो गीत गाकर माता को आरती समर्पित…
गोलू कैवर्तबलौदाबाजार(गंगा प्रकाश)।लवन तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत तिल्दा है।जंहा पिछले कुछ दिनों से रेत का अवैध खनन एवं परिवहन चरम पर है।जो बलौदाबाजार जिला में रेत खनन के मामले में पहले पायदान पर पहुंच कर खूब सुर्खियां बटोर रही है।लगातार खनिज विभाग को मीडिया, मुखबिर ,विधायक से शिकायत मिलते रहा है जिसके बावजूद खनिज विभाग कार्रवाई में सफलता प्राप्त नहीं कर पा रहा है।सूचना पर खनिज विभाग ने शुक्रवार12 अप्रैल को शाम 5बजे रेड कार्रवाई किये थे ,जंहा 2 ट्रैक्टर को रँगे हाथ पकड़े बाकी ट्रैक्टर नौ दो ग्यारह होने की जानकारी प्राप्त हुआ है लेकिन जिन दो ट्रैक्टर को…
गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। आगामी रामनवमीं के त्योहार पर शहर में निकलने वाली भव्य शोभायात्रा की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। एक ओर रामभक्त शहर को सजाने में जुटे हैं तो वहीं दूसरी ओर सर्व हिंदू संगठनों ने शोभायात्रा में शामिल होने वाले दलों को प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया है। रामनवमी को लेकर शहर में जोर शोर के साथ तैयारी चल रही है। रामनवमी को लेकर राम भक्तों में उत्साह देखा जा रहा है। आचार संहिता का पालन करते हुए रामभक्तों द्वारा शोभायात्रा की अनुमति ली जाएगी। जिसको लेकर रामभक्तों में उत्साह देखा जा रहा है। रामनवमी को लेकर विभिन्न अखाड़ा…
बालोद(गंगा प्रकाश)। जिले के ग्राम कुम्हार खान में राइस मिल के पास एक अज्ञात व्यक्ति की सड़ी-गली लाश मिली है। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मामला पुरूर थाना क्षेत्र का है। थाना प्रभारी शिशुपाल सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों ने कोटवार के माध्यम से थाने में लाश मिलने की सूचना दी। जिसके बाद थाने की टीम पहुंची और जांच शुरू की। थाना प्रभारी ने बताया कि लाश लगभग एक सप्ताह पुरानी लग रही है। ये पूरी तरह से डिकंपोज हो चुकी है, इसलिए…
आरोपिया अपने ही घर के सामने मे करती थी धडल्ले से शराब की बिक्री डोंगरगांव(गंगा प्रकाश)। दिनांक 13.04.2024 को थाना प्रभारी डोंगरगांव निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व मे थाना डोंगरगांव क्षेत्रों मे जुआ , शराब , चोरी के गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ,इसी दौरान दिनांक 13.04.2024 को थाना डोंगरगांव पुलिस को प्राप्त मुखबीर से सुचना के आधार पर पुलिस टीम गठित कर मेन रोड आरी – कोनारी चौक, ग्राम आरी के पास घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया , आरोपिया माधुरी नेताम पिता बिसेलाल नेताम, ग्राम आरी , थाना डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव,छ0ग0, को रंगे हाथो…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
