Author: प्रकाश कुमार यादव
गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख बलौदाबाजार(गंगा प्रकाश)। शनिवार 13 अप्रैल चैत्र नवरात्रि को पँचमी तिथि होने के चलते देवी मंदिरों में दर्शन के लिए भक्तों की अपार भीड़ उमड़ी रही। लवन स्थित सिद्ध शक्तिपीठ माँ महामाया मंदिर लवन में माँ का श्रृंगार हुआ, माँ महामाया को निम्बू का माला पहनाया गया।दर्शन के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ देर रात्रि तक रहा।पंडित भावेश तिवारी ने बताया कि सप्तमी की रात्रि को माता का विशेष श्रृंगार अष्टमी तिथि के लिए किये जाने की बात बताया, आगे चर्चा में कहा कि पँचमी तिथि एवं शनिवार अवकाश होने के कारण बहुत भीड़ रहने…
मामलो में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी का पुलिस अधीक्षक द्वारा लगातार दिया जा रहा निर्देश बिलासपुर/मस्तूरी(गंगा प्रकाश)। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रकरण के प्रार्थी राजकमल चंद्राकर पटवारी बिनैका ने दिनांक-22/02/2024 को चौकी उपस्थित आकर लिखित आवेदन पत्र पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 22.02.2024 को तहसीलदार मस्तूरी के लिखित आदेशानुसार ग्राम बिनैका मौका जांच, नक्शा सुधार हेतु गया था आरोपियों के द्वारा शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए मां बहन की गंदी गाली गलोच, मारपीट धक्का मुक्की तथा जान से मारने की धमकी देने पर प्रार्थी पटवारी की लिखित रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक…
गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख बलौदाबाजार(गंगा प्रकाश)।तहसील लवन के ग्राम पंचायत तिल्दा में रेत की अवैध खनन एवं परिवहन थमने का नाम नहीं ले रहा है, यंहा रेत की अवैध तस्करी का ग्राफ दिनों दिन बढ़ रहा है।रेत तस्करी में लगे तस्कर खनिज विभाग के डोंगरीडीह तिल्दा पहुँच मार्ग पर ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों को चकमा देकर रेत की अवैध खनन एवं परिवहन करने से बाज नहीं आ रहा है।इसके चलते सरकार द्वारा बनाई सड़के बदहाल हो रहा है।रेत की अवैध तस्करी रोकने में जिला प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है।यहां के रेत तस्कर कभी रात्रि में तो कभी तड़के सुबह…
हेल्प लाईन नम्बर 1098 एवं 88392-39688 में भी दे सकते हैं बाल विवाह की सूचना गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिला प्रशासन बाल विवाह को रोकने के लिए सतर्क है। कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार 17 अप्रैल को रामनवमी एवं 10 मई को अक्षय तृतीया के अवसर पर बाल विवाह को रोकने के लिए मॉनिटरिंग टीम गठित की गई है। यह टीम जिला, जनपद और ग्राम पंचायत स्तर पर बनाई गई है। टीम में शामिल सदस्यगण संभावित बाल विवाह को रोकने अपने आसपास निगरानी बनाये रखेंगे। साथ ही किसी भी जगह बाल विवाह की सूचना प्राप्त होने पर रोकने की कार्यवाही…
कलेक्टर श्री अग्रवाल ने प्रशिक्षण का लिया जायजा गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देश पर लोकसभा निर्वाचन में मतदान कार्य को निर्बाध रूप से संपादित करने के लिए मतदान अधिकारियों को लगातार प्रशिक्षण में दिया जा रहा है। इस कड़ी में आज आईटीएस कॉलेज गरियाबंद एवं शासकीय वीर सुरेन्द्र साय महाविद्यालय गरियाबंद में मतदान केन्द्रों के लिए पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्रमांक-1, 2 एवं 3 में लगे अधिकारियों को द्वितीय चरण का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान कलेक्टर ने विभिन्न प्रशिक्षण कक्षों में पहुंचकर कहा कि मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण में दी जा रही…
मतदाता जागरूकता के तहत बाईक रैली में हजारों की संख्या में शामिल हुए अधिकारी-कर्मचारी एवं शिक्षक गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देशन और स्वीप नोडल अधिकारी जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव के मार्गदर्शन में गरियाबंद में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्वीप बाईक रैली का आयोजन किया गया। बाईक रैली में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले भी शामिल हुए। बाईक रैली में हजारों की संख्या में जिला अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षकगण सहित आमजनों ने भाग लेकर शत-प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया। इस दौरान गरियाबंद जिले के मतदाताओं द्वारा अपने-अपने स्कुटी एवं बाईक में…
कलेक्टर एवं एसएसपी ने फ्लैग मार्च के माध्यम से आचार संहिता अनुपालन और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने गरियाबंद जिले में शांतिपूर्ण चुनाव पूर्ण कराने के संदेश के साथ निकाला फ्लैग मार्च गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिले में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर वर्तमान में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील है। कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले के नेतृत्व में आज जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने गरियाबंद शहर में फ्लैग मार्च निकाला। सभी अधिकारी कर्मचारियों ने जिले में कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने और निष्पक्ष, निर्भीक और भयमुक्त चुनाव करवाने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकालकर शांति और एकजुटता का संदेश…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। कांग्रेस कार्यकर्ता महासमुंद लोकसभा के उम्मीदवार ताम्रध्वज साहू के पक्ष में प्रचार करते हुए गांव गांव में मतदाताओं से जनसंपर्क करते हुए उन्हें ताम्रध्वज साहू के पक्ष में मतदान करने प्रेरित कर रहे है। कांग्रेस के ओमप्रकाश बंछोर, हरिशंकर श्रीवास्तव, अनिल चंद्राकर, बिसौहा हरित, करीम खान, जितेन्द्र ठाकुर आदि के मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सामाजिक न्याय के पक्ष धर है, हर वर्ग के साथ न्याय की बात करते है। भाजपा सिर्फ कुछ पूंजीपूतियों की चिंता करती है। भाजपा के राज में आर्थिक असमानता बढ़ी है। आरक्षित वर्गो…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। नगर की भाजपा कार्यकर्ता, महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारी संतोषी श्रीवास्तव, पद्मा यदु, भुनेश्वरी, सीमा ठाकुर, लक्ष्मी श्रीवास्तव आदि दल बल के साथ भाजपा उम्मीदवार श्रीमती रूपकुमारी चौधरी के प्रचार में पूरे दमखम से जुटी है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के राजस्थान में एक चुनावी सभा में एक झटके में देश से गरीबी मिटाने वाले बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पिछले 55 सालों तक देश में सत्ता रही कांग्रेस को चुनाव में गरीबों की याद आती है। इतिहास गवाह है कभी भी कांग्रेस ने देश से गरीबी हटाने कोई काम नहीं किया बल्कि गरीबों को…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। कांग्रेस की महिला नेत्री नगर पंचायत फिंगेश्वर की उपाध्यक्ष श्रीमती रूखमणी मांडले ने 10 वर्षीय केन्द्र में मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को नारी शक्तियों के साथ अन्याय से ओत-प्रोत कार्यकाल निरूपित करते हुए कहा कि गुजरात की भाजपा सरकार द्वारा बिलकिस बनाने मामले में 21 अपराधियों को छोड़ने, हाथरस में बेटी के साथ हुए अन्याय अत्याचार, देश को शर्मसार करने वाली मणिपुर में नारियों पर हुए दुर्दात अत्याचार, पहलवान बेटियों के साथ हुए यौन शोषण के दोषी को संरक्षण, हरियाणा में 500 बेटियों के साथ हुए यौन शोषण की घटना, उन्नाव, कठुआ में मानवता को…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
