Author: प्रकाश कुमार यादव

विनोद केसरवानी बलौदाबाजार/गिधौरी(गंगा प्रकाश)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार, द्वारा जिले में चलाए जा रहे सभी प्रकार के नशे के खिलाफ, विशेष “अभियान सृजन” के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक , अविनाश सिंह के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी गिधौरी निरीक्षक के.सी.दास के निर्देशन में थाना गिधौरी पुलिस द्वारा शराब कोचियों की धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी है। मुखबिर से सूचना मिली कि घटमडवा डेरा में अवैध महुआ शराब बनाने के लिए महुआ पास (लहान) भारी मात्रा में रखा गया है, कि सूचना पर आज दिनांक 08.04.2024 को थाना गिधौरी से थाना प्रभारी निरीक्षक के.सी.दास, प्रधान आरक्षक पीलाराम, नरेश खूंटे, आरक्षक जगराम लहरे,…

Read More

गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों के अनुक्रम में आज 8 अप्रैल को जिले की उप विधानसभा क्षेत्रों का प्रथम रेण्डमाईशन किया गया। रेण्डमाईजेशन जिला कार्यालय भवन बलौदाबाजार के एनआईसी कक्ष में निर्वाचन आयोग के ईएमएस साफ्टवेयर के माध्यम से किया गया।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के एल चौहान ने सर्वमान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला प्रतिनिधियों को रेंडमाइजेशन की पूरी प्रक्रिया की विस्तार सेजानकारी दी।उप जिला निर्वाचन अधिकारी आर आर दुबे ने बताया कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से बलौदाबाजार को 8 अप्रैल दोहपर 2 बजे का समय दिया गया था। निर्धारित समय पर राजनीतिक…

Read More

गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख बलौदाबाजार(गंगा प्रकाश)। लोकसभा चुनाव के लिए गठित मतदान दलों के प्रथम चरण प्रशिक्षण में अनुपस्थित हुए अधिकारी कर्मचारियों के लिए आज बलौदाबाजार सहित सभी ब्लॉक मुख्यालयों में पूरक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कलेक्टर के एल चौहान ने आज जिला मुख्यालय स्थित प्रशिक्षण केंद्र सेक्रेड हार्ट हाई स्कूल एवं भाटापारा स्थित स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूल पंचम दीवान का निरीक्षण कर जायजा लेते हुए दलों को जरूरी टिप्स दिए। कलेक्टर ने कहा कि निर्वाचन से जुड़ी हर कड़ी महत्वपूर्ण है। प्रशिक्षण में बताए जा रहे हर पहलूओं और बारीकियों को बेहद गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ लें।…

Read More

बसना(गंगा प्रकाश)। बसना ब्लाक के अन्तर्गत ग्राम पंचायत दलदली के आसरित ग्राम बिलखंड सचिव के लापरवाही से नहीं बना जन्मप्रमाण पत्र जिसके कारण आधार कार्ड बनाने में असुविधा का सामना करना पड़ रहा जब बच्चों का पालक सचिव के पास जाते हैं तो आज बना दूंगा कल बना दूंगा जन्मप्रमाण घर में छोड़ आया हूं बोल कर टाल देते हैं काई बच्चे का पालक का कहना कि पैसा देने के बाद भी जन्मप्रमाण पत्र बनाकर नहीं दे रहा है जिसमें मुख्य रूप से शानिया प्रजापति पिता दुर्गेश प्रजापति,कोमल चंचल बरिहा पिता गोरेलाल बरिहा, खुशी साव पिता शिवचरण साव, अर्जुन बरिहा पिता…

Read More

रायपुर(गंगा प्रकाश)।माना इलाके में पखवाड़े भर पहले हुई डकैती के बाद समीप के बोरियाखुर्द र में रातों रात एक साथ 5 घर में ताले टूटे। अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी गहने और नगदी पार कर दिया । डकैती में पुलिस को अब तक कोई क्लू नहीं मिला है। इन घरों के मालिक लछनी साहू, डोमार साहू, अश्वनी साहू, सुकलू पटेल स्व. वृंदा बाई शामिल हैं। जो मार साहू के यहां से 2-2जोड़ी पायल, बिंदिया, 15 हजार रूपए. ले भागे। दरवाजा टूटने की सूचना डोमार को फोन पर पड़ोसी ने दी थी। टिकरापारा पुलिस जांच कर रही है।

Read More

रायपुर (गंगा प्रकाश)।आपको बता दे कि छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर में अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिला रायपुर के समस्त थाना क्षेत्रों में समस्त प्रकार के वाहनों सहित संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार चेकिंग की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 08.04.2024 को थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत स्थित टोल नाका पास थाना मंदिर हसौद पुलिस एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की संयुक्त टीम द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक यात्री बस…

Read More

सूरजपुर (गंगा प्रकाश)। सूरजपुर जिले के जयनगर थाना अंतर्गत ग्राम पहाड़गांव में मामूली विवाद पर पुत्र ने पिता पर राड़ से जानलेवा हमला कर दिया। सिर में आई गंभीर चोट के बाद घायल को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया। रेफर किए जाने पर रायपुर ले जाते समय रास्ते में घायल की मौत हो गई। पुत्र ने पिता को सड़क हादसे में घायल होना बताया था। पुलिस पूछताछ में मामले का खुलासा हो गया और पुलिस ने पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, पहाड़गांव निवासी राजेन्द्र सिंह (60) की इलाज के लिए रायपुर ले जाते…

Read More

शोभा यात्रा, हवन, भंडारे के साथ श्रीमत भागवत ज्ञान यज्ञ उत्सव का समापन छुरा(गंगा प्रकाश)। नगर के आमापारा मे स्व श्री लतेल राम यादव एवं स्व श्री घांसी राम यादव की पुण्य स्मृति में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत का सोमवार को तुलसी वर्षा, गीता सार व परीक्षित मोक्ष की कथा के साथ समापन हुआ। इस दौरान आयोजक परिवार द्वारा भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई कथा वाचक पंडित रत्नेश राम मिलन पांडेय महराज ने समापन अवसर पर हवन-पूजन किया। उन्होंने बताया कि श्रंगी ऋषि के श्राप को पूरा करने के लिए तक्षक नामक सांप भेष बदलकर राजा परिक्षित के पास पहुच…

Read More

09 अप्रैल को सुबह 7 से 11 बजे तक चलेगा सेल्फी विथ ईपिक अभियान महिला मतदाता अपने वोटर आईडी कार्ड के साथ सेल्फी लेकर वाट्सएप नंबर 9589844658 एवं 9111901983 में कर सकते है प्रेषित महिला मतदाता अधिक से अधिक सेल्फी भेजकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने में निभाएं भागीदारी गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक अग्रवाल के विशेष पहल से जिले में मतदाता जागरूकता का अनोखा अभियान 9 अप्रैल को चलाया जायेगा। स्वीप कार्यक्रम के तहत गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल होने जिले की 1 लाख से अधिक महिलाओं द्वारा ईपिक कार्ड के साथ अपना फोटो लेकर…

Read More

गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत सीमावर्ती जिले में मतदान दिवस के दिन वहां के ऐसे मतदाताओं जो गरियाबंद जिले में किसी निजी संस्थान में नियोजित है, उनको अपने राज्य में मतदान के लिए संवैतनिक अवकाश का लाभ मिलेगा। छत्तीसगढ़ के सीमा से लगे हुए आंध्रप्रदेश, ओड़िसा, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, झारखण्ड एवं तेलांगाना राज्य के मतदाताओं को जो गरियाबंद जिले के निजी या सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, दुकान, औद्योगिक उपक्रम या कारोबार व्यवसाय नियोजित है, ऐसे मतदाताओं को उनके राज्य के मतदान दिवस को मतदान के लिए संवैतनिक अवकाश मिलेगा। इस संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से जरूरी आदेश जारी…

Read More