Author: प्रकाश कुमार यादव
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। लोकसभा आम निर्वाचन 2024 अंतर्गत मतदान तिथि 26 अप्रैल 2024 को जिले में होने वाले मतदान के लिए 26 अप्रैल को सार्वजनिक तथा सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से आदेश जारी किया गया है। उल्लेखनीय है कि महासमुंद लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत गरियाबंद जिले में 26 अप्रैल को मतदान होना है। इसके अंतर्गत जिले के राजिम और बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के मतदातागण अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देश पर जिले में स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत संकल्प गरियाबंद ’’संकल्प एक अभियान-शत प्रतिशत हो मतदान’’ के तहत जिले में लगातार मतदाता जागरूकता से संबंधित गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज लोकसभा निर्वाचन 2024 में शत प्रतिशत मतदान करने के लिए जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री अग्रवाल ने अधिकारी-कर्मचारियों को लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखने, देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखने, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, जाति, समुदाय, भाषा…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने टीचर्स एसोसिएशन व बी एड सहायक शिक्षको को दिया भरोसा शिक्षा विभाग के सभी रिक्त पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया होगी शीघ्र शुरू बीईओ के पद पूर्ति नियम में संशोधन की गुंजाइश पदोन्नति संशोधन पीड़ित शिक्षकों के लंबित वेतन का होगा भुगतान सीधी भर्ती और पदोन्नति के 50- 50 प्रतिशत के रेशियों का होगा पालन छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा से चर्चा में शिक्षामंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि बी.एड प्रशिक्षित सहायक शिक्षको के हित में सुप्रीम कोर्ट में छ.ग. शासन द्वारा पक्ष रखा जाएगा, शिक्षको की सेवा सुरक्षा…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 में शत प्रतिशत मतदान के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी तारतम्य में जिले के सभी शासकीय कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने अपने संस्था एवं कार्यालयों में मतदान करने की शपथ ली इसी तारतम्य में फिंगेश्वर विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामेन्द्र कुमार जोशी ने अपने कर्मचारियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते है कि हम अपने देश की लोकतान्त्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति विकास योजना अंतर्गत न्योता भोजन शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परसदाकला के प्रधान पाठक लेखराम साहू के द्वारा न्योता भोजन दिया गया। विद्यालय के बच्चों को खीर पुड़ी भजिया न्योता भोजन में परोसा गया न्योता भोजन में छात्र छात्राओं शिक्षक के अलावा जन प्रतिनिधि पालकगण बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया न्योता भोजन के बारे में जानकारी देते हुए संकुल समन्वयक टोकेश साहू ने कहा न्योता भोजन शासन की महत्वाकांक्षी योजना है जो पुरी तरह से स्वऐच्छिक हैं गांव में कोई भी जनप्रतिनिधि गण, पालक, शिक्षक अपने व घर के किसी सदस्य का जन्मदिन,…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। जिला देवांगन समाज का वार्षिक अधिवेशन समीपस्थ वन ग्राम जमाही में फिंगेश्वर राज देवांगन समाज के तत्वाधान में काफी उमंग उत्साहजनक माहौल में संपन्न हुआ। अधिवेशन का शुभारंभ गणमान्य समाज प्रमुखों द्वारा मॉ परमेश्वरी की पूजा अर्चना एवं आरती के साथ हुआ। प्रथम सत्र में उपस्थित सभी अतिथियों-पदाधिकारियों को साफा पहनाकर माला द्वारा स्वागत किया गया। तत्पश्चात समाज के शिल्पकारों स्व. ताराज्ञान देवांगन छुरा, स्व. थानूराम देवांगन बोरसी, स्व. दशरथ देवांगन बेलटुकरी, स्व. दाऊलाल देवांगन खल्लारी, स्व. पुनाराम देवांगन फुलकर्रा को मरणोपरांत देवांगन समाज रत्न से सम्मानित करते हुए उनके परिजनों को प्रशस्ति पत्र, शाल, श्रीफल एवं…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। छ.ग. में गृहणीयों को भाजपा के घोषणा पत्र में 500 रू. में सिलेंडर दिए जाने के मोदी की गारंटी का पूरे किए जाने का बेसब्री से इंतजार है। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार का दावा है कि उन्होंने अपने घोषणा पत्र यानि मोदी की गारंटी के ज्यादातर वादों को पूरा कर दिया है। इनमें 18 लाख प्रधानमंत्री आवास को स्वीकृति दी है। किसानों को बोनस, 3100 सौ रूपए में धान खरीदी और महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को एक एक हजार रूपए दिए जाने का फैसला शामिल है। इसी तरह लोक सेवा आयोग परीक्षा में गड़बड़ी…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। आज सुबह मौसम में आए बदलाव, तेज हवा के साथ बारिश से जहां मौसम खुशनुमा हो गया वहीं भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिन तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। विभाग का कहना है कि दक्षिण तमिलनाडू से दक्षिण-पूर्व मध्यप्रदेश तक आंतरिक कर्नाटक-विदर्भ होते हुए एक द्रोणिका-वायु का असांतत्य औसत समुद्र से 0.9 किमी की ऊंचाई पर स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश का मौसम बदला है और द्रोणिका के प्रभाव से तेज हवा के साथ बारिश हो रही है। अभी ऐसे ही आसार बने रहने…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। इन दिनां मतदाताओं को मतदान करने प्रेरित करने अनेक प्रचार के कार्यक्रम आयोजित कर गांव गांव में ग्रामीणों को लोकसभा चुनाव में अपना मत अनिवार्य रूप से देने प्रोत्साहित किया जा रहा है। फिंगेश्वर विकासखंड में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत शुभ सेवरा क्लस्टर संगठन श्यामनगर की महिला सदस्यों ने मतदाता जागरूकता के तहत विभिन्न गतिविधियों में भागीदारी निभाई। इसके माध्यम से लोगों को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया गया। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत नुक्कड़, नाटक, सुआ नृत्य, मेहंदी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता कलश एवं दीपक जलाकर रैली निकाली गई। साथ ही सदस्यों ने…
रिपोर्ट:मनोज सिंह ठाकुररायपुर(गंगा प्रकाश)। ठंड को जैसे हरी सब्जियों का मौसम माना जाता है, वसंत ऋतु को फूलों का मौसम और बारिश को सर्दी- बुखार का मौसम कह सकते हैं। उसी तरह चुनाव को दल-बदल का मौसम माना जा सकता है। चुनाव के पहले कौन सा नेता किस पार्टी में शामिल होगा यह कहना मुश्किल हो जाता है। कल तक जिस नेता को गालियां देते थे, दुनिया का सबसे भ्रष्ट आदमी कहते थे अब उसको भगवान कहते हैं और उसी का ही भजन गाते हैं।अब पूरे छत्तीसगढ़ में यही मौसम है। कुछ नेता अपनी पार्टी को छोड़ कर दूसरी पार्टी…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
